• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया ईवी6

    4.78 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 65.97 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    सितंबर ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    किया ईवी6 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    रेंज663 किमी
    पावर321 बीएचपी
    बैटरी कैपेसिटी84 केडब्ल्यूएच
    चार्जिंग टाइम डीसी350 किलोवाट चार्जर के साथ 18 मिनट (10-80%)
    रीजेनरेटिव ब्रेकिंग लेवल4
    एयरबैग की संख्या8
    Tesla Model Y
    Now in India

    Experience the Tesla

    Free test drive at an official Tesla showroom

    See Model Y

    किया ईवी6 प्राइस

    Kia EV6 का 1 ही वेरिएंट है, GT Line (₹65.97L, CBU import), एक 84 kWh डेडिकेटेड EV जो E-GMP platform पर बनी है, AWD twin motor और 605 Nm torque के साथ। 800V architecture 200 kW DC fast charging सपोर्ट करता है, जो 10–80% तक सिर्फ 20 मिनट में हो जाती है, साथ ही 11 kW AC home wallbox charging भी है। स्टैंडर्ड किट में V2L 3.6 kW (लैपटॉप, induction stove या e-scooter charger सीधे गाड़ी से चला लें), Meridian premium audio, dual 12.3-inch curved displays, augmented-reality head-up display, panoramic sunroof, relaxation वाली ventilated front seats, Smart Cruise Control और highway driving assist वाला ADAS Level 2, blind-spot view monitor और 8 airbags शामिल हैं। कोई ट्रिम चुनने का झंझट नहीं, ₹65.97L में आपको फुली-लोडेड परफॉर्मेंस EV मिलती है, यानी एक CBU जो उन बायर्स के लिए है जो प्रीमियम इलेक्ट्रिक डेली चाहते हैं जो रोड-ट्रिप कार का भी काम करे।

    और देखें
    ईवी6 जीटी लाइन84 केडब्ल्यूएच, 663 किमी, 321 बीएचपी1 महीने का वेटिंग पीरियड65.97 लाख*

    किया ईवी6 रिव्यू

    Kia EV6 वो कार थी जिसने 2022 में भारत में Kia के EV प्लांस की सही मायने में शुरुआत की थी। अपनी फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, स्पोर्ट्स कार जैसी परफॉर्मेंस और प्रीमियम अहसास के साथ, यह पारंपरिक लग्जरी EV सेगमेंट में बिलकुल अलग नजर आई।

    Kia EV6

    अब, Kia ने EV6 को मिड-लाइफ फेसलिफ्ट अपडेट दिया है, और भले ही पहली नजर में यह बहुत अलग ना दिखे, लेकिन इसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक कार में बड़ी बैटरी, नई स्टाइलिंग और केबिन के अंदर अपग्रेडेड टेक्नोलॉजी दी गई है। इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज भी पहले से बेहतर हो गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में आगे :- 

    और देखें

    डिजाइन (5 में से 4.5)

    फेसलिफ्ट EV6 का ओवरऑल डिजाइन और बॉडी शेप पहले जैसा ही लगता है, जो कि एक अच्छी बात है क्योंकि इसका डिजाइन पहले से ही काफी फ्यूचरिस्टिक और आकर्षक था।

    Kia EV6 front

    सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट में देखने को मिलता है, जहां अब नई हेडलाइट्स दी गई हैं। यह पहले से ज्यादा शार्प दिखती हैं और इनमें एक नया, हुक-शेप्ड LED डेटाइम रनिंग लैंप (DRL) सिग्नेचर दिया गया है, जो कार को एक अग्रेसिव और मॉडर्न लुक देता है। डलाइट को कनेक्ट करती पतली LED स्ट्रिप इसके फ्रंट को बिलकुल साफ-सुथरा लुक देती है। इसके अलावा बंपर को भी थोड़ा और स्पोर्टी बनाने के लिए दोबारा से डिजाइन किया गया है। 

    Kia EV6 side

    साइड प्रोफाइल पर इसमें कूपे जैसी रूफलाइन और फ्लश डोर हैंडल्स मिलते हैं। इसके व्हीलबेस का साइज काफी लंबा है। नए 19-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स इसे काफी आकर्षक लुक देते हैं।

    Kia EV6 rear

    पीछे की तरफ इसमें मामूली बदलाव किए गए हैं। LED लाइट बार और बंपर की डिटेलिंग में किए गए छोटे-मोटे बदलाव इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। भारत में यह कार केवल स्पोर्टी GT-Line वेरिएंट में उपलब्ध है। 

    Kia EV6 rear 3-quarter

    Kia EV6 facelift पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें Snow White Pearl, Runway Red, Wolf Grey,  Aurora Black Pearl, Yacht Blue Matt शामिल हैं।

    कुल मिलाकर, डिजाइन में किए गए छोटे-छोटे बदलाव इसे मार्केट में मौजूद दूसरी EVs से अलग और फ्रेश बनाए रखने में मदद करते हैं। 

    और देखें

    इंटीरियर (5 में से 4) 

    डिजाइन और क्वालिटी 

    इस गाड़ी का केबिन काफी जाना-पहचाना लगता है। कार के अंदर कदम रखते ही सबसे पहले ध्यान नए थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर जाता है। यह पुरानी 2-स्पोक डिजाइन के मुकाबले ज़्यादा कंवेंशनल और स्पोर्टी 3-स्पोक यूनिट है। डैशबोर्ड के टेक्सचर को भी अपडेट किया गया है, जो केबिन को एक ज्यादा प्रीमियम फील देता है। डैशबोर्ड पर इसमें ट्विन-स्क्रीन सेटअप मिलता है, लेकिन इसके ऑपरेटिंग सिस्टम को एक नए यूजर इंटरफेस (UI) के साथ अपडेट किया गया है।  

    Kia EV6 steering wheel

    नई EV6 का केबिन ऑल-ब्लैक थीम के साथ आता है, जो इसे एक स्पोर्टी और प्रीमियम अहसास देता है। Kia ने EV6 के केबिन की क्वालिटी पर खास ध्यान दिया है। डैशबोर्ड से लेकर डोर पैनल्स तक, हर जगह इस्तेमाल किया गया मटीरियल प्रीमियम महसूस होता है। अपडेटेड डैशबोर्ड टेक्सचर और सीटों पर इस्तेमाल की गई अपहोल्स्ट्री केबिन के ओवरऑल एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाती है। सेंटर कंसोल पर फ्लोटिंग डिजाइन दी गई है। सभी बटन और स्विच की फील अच्छी है और वह सॉलिड महसूस होते हैं।

    Kia EV6 rear dashboard

    आगे वाली सीट 

    फ्रंट सीटें Kia EV6  का सबसे बड़ा हाइलाइट हैं। यह ना केवल आरामदायक हैं, बल्कि कई एडवांस्ड फीचर्स से भी लैस हैं। दोनों फ्रंट सीट पर हीटिंग और वेंटिलेशन फंक्शन मिलते हैं, जो भारत के अलग-अलग मौसम के हिसाब से काफी प्रैक्टिकल हैं। इसके अलावा, इनमें एक 'जीरो-ग्रैविटी' मोड भी दिया गया है। इस मोड में सीट एक बटन दबाते ही पूरी तरह से पीछे की ओर झुक जाती है, जिससे यह एक लाउंज चेयर जैसी बन जाती है। यह फीचर तब बहुत काम आता है जब आप कार चार्ज कर रहे हों और आपको थोड़ा आराम करने की इच्छा हो। यह लंबी ड्राइव के दौरान थकान कम करने में भी मदद करता है।

    Kia EV6 front seat

    इस गाड़ी में ड्राइविंग पोजिशन भी एकदम सही मिलती है, जिसमें सीट और स्टीयरिंग को एडजस्ट करने के कई विकल्प मौजूद हैं। कम ऊंचाई वाली EV होने के बावजूद इसमें बाहर का नजारा साफ दिखता है और आपको कभी ऐसा महसूस नहीं होगा कि आप फ्लोर के बहुत ज्यादा करीब बैठे हैं।

    पीछे वाली सीट

    Kia EV6 rear seat

    रियर सीट की बात करें तो, यहां स्पेस काफी अच्छा मिलती है और इसमें तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं। इस गाड़ी की पीछे वाली सीट काफी चौड़ी है और इसमें नीरूम और हेडरूम भी पर्याप्त मिलता है। लेकिन, ऊंचे फ्लोर की वजह से बैठने की पोजिशन थोड़ी अजीब हो सकती है। लंबे कद वाले पैसेंजर्स को लंबी दूरी के सफर में अंडर-थाई सपोर्ट की कमी खल सकती है। हालांकि, कम दूरी के सफर के लिए यह कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। रियर पैसेंजर्स के लिए AC वेंट्स और चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं, जो कंफर्ट को बढ़ाते हैं। हालांकि, इसमें विंडो ब्लाइंड नहीं दिया गया है जो इस प्राइस पॉइंट पर एक बड़ी कमी है। 

    स्टोरेज और प्रेक्टिकेलिटी 

    Kia EV6 frunk

    प्रैक्टिकैलिटी के मामले में Kia EV6 बिलकुल भी निराश नहीं करती। इसमें 490 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो रोजाना का सामान रखने और वीकेंड ट्रिप्स के लिए काफी है। हालांकि, इसके लोडिंग एरिया की चौड़ाई थोड़ी कम है। इसके अलावा, बोनट के नीचे एक छोटा 20 लीटर का 'फ्रंक' (फ्रंट ट्रंक) भी है, जो चार्जिंग केबल या छोटे बैग रखने के लिए परफेक्ट है। केबिन में सामान रखने की जगहों को बहुत सोच-समझकर बनाया गया है, जिसमें फोन, बोतल और रोजमर्रा की जरूरी चीजों के लिए काफी स्पेस है। कुल मिलाकर, यह गाड़ी रोजाना इस्तेमाल करने के लिए तो अच्छी है, लेकिन BMW iX1 LWB जैसी दूसरी गाड़ियां इससे ज्यादा प्रैक्टिकल हैं।

    Kia EV6 boot space

    चार्जिंग ऑप्शन 

    Kia EV6 की सबसे बड़ी खासियत में से एक इसकी चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। यह V2L (Vehicle-to-Load) टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि आप कार की बैटरी का इस्तेमाल करके दूसरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को पावर दे सकते हैं। कार में एक स्टैंडर्ड 220V का सॉकेट दिया गया है, जिससे आप लैपटॉप, छोटे अप्लायंस, या कैंपिंग लाइट्स जैसी चीज़ें चला सकते हैं। यह फीचर पावर कट के दौरान या आउटडोर एक्टिविटीज के लिए बेहद उपयोगी है। इसके अलावा, यह गाड़ी V2V (Vehicle-to-Vehicle) चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, जिससे आप अपनी EV6 से किसी दूसरी इलेक्ट्रिक कार को भी चार्ज कर सकते हैं। 

    Kia EV6 charging option

    आगे की तरफ इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग पैड के साथ चार USB Type-C पोर्ट (दो फ्रंट पैसेंजर के लिए और दो पीछे वाले पैसेंजर के लिए) भी दिए गए हैं। चार्जिंग की स्पीड तेज है और पोर्ट्स को सही जगह पर लगाया गया है, ताकि गाड़ी में बैठे सभी लोग बिना किसी परेशानी के अपने डिवाइस चार्ज कर सकें।

    और देखें

    Kia EV6 हमेशा से ही एक फीचर लोडेड कार रही है, और फेसलिफ्ट वर्जन इसे और आगे ले जाता है। डैशबोर्ड पर डुअल 12.3-इंच का एचडी डिस्प्ले है, जिसमें से एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है और दूसरी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए। सबसे बड़ा अपग्रेड यह है कि अब यह सिस्टम वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन क्रिस्प और रेस्पॉन्सिव है। लेकिन, इसके साथ एक छोटी सी दिक्क्त है वो यह है कि तेज धूप में इस पर रिफ़्लेक्शन पड़ता है, जिससे कभी-कभी स्क्रीन पढ़ने में मुश्किल होती है। 

    Kia EV6 infotainment

    एंटरटेनमेंट के लिए इसमें 14-स्पीकर वाला Meridian का प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया गया है, जो एक शानदार ऑडियो एक्सपीरिएंस देता है। इसमें कीलेस एंट्री, वायरलेस फ़ोन चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड फ्रंट सीट्स और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स मिलकर इसे रोजाना इस्तेमाल करना आसान बनाते हैं। 

    Kia EV6 sound system

    जीरो-ग्रैविटी सीट, V2L और V2V चार्जिंग जैसी टेक्नोलॉजी इसे इस सेगमेंट में एक बेहद आकर्षक पैकेज बनाती हैं।

    और देखें

    सेफ्टी के मामले में Kia EV6 फेसलिफ्ट से कोई समझौता नहीं किया गया है। इसमें 8 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं, साथ ही इसमें 360-डिग्री कैमरा पार्किंग, एबीएस के साथ ईबीडी जैसे फीचर भी मिलते हैं। इसमें Level-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स) सूट भी दिया गया है, जिसके तहत अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये सभी फीचर्स हाईवे पर ड्राइविंग को ना केवल ज़्यादा सुरक्षित बल्कि आरामदायक भी बनाते हैं।

    Kia EV6 360-degree camera

    हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस फेसलिफ्ट मॉडल का अभी तक किसी भी NCAP (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) बॉडी द्वारा क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है।

    और देखें

    Kia EV6 गाड़ी में 520 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो वीकेंड रोड ट्रिप के लिए काफी है। इसमें छोटे, मीडियम और बड़े ट्रॉली बैग के साथ-साथ कुछ सॉफ्ट बैग भी आसानी से रखे जा सकते हैं। इसकी रियर सीटों को 60:40 रेश्यो में स्प्लिट-फोल्ड भी किया जा सकता है, जिससे इसकी बूट स्पेस बढ़ जाती है। 

    Kia EV6 boot space

    इसके बोनट के नीचे 20-लीटर का एक छोटा 'फ्रंक' भी है, जो चार्जिंग केबल रखने के लिए एकदम सही है।

    और देखें

    नई फेसलिफ्ट Kia EV6 के परफॉर्मेंस में सबसे बड़ा अपग्रेड इसकी बैटरी पैक में हुआ है। इसमें अब पुराने 77.4 kWh बैटरी पैक की जगह एक नया और बड़ा 84 kWh बैटरी पैक दिया गया है। यह नई बैटरी ना केवल साइज में बड़ी है, बल्कि ज्यादा एनर्जी-डेंस और पहले से हल्की भी है। इसमें डुअल-मोटर AWD सेटअप दिया गया है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :- 

    पैरामीटर  स्पेसिफिकेशन 
    पावर 325 PS
    टॉर्क  605 Nm
    ड्राइवट्रेन  डुअल-मोटर, All-wheel drive (AWD)
    बैटरी पैक  84 kWh 
    ARAI-सर्टिफाइड रेंज  663 किलोमीटर 
    0-100 किमी/घंटे  5.3 सेकंड 

    शहर में परफॉरमेंस 

    Kia EV6 driving

    शहर के ट्रैफिक में Kia EV6 को चलाना एकदम आरामदायक लगता है। इसका थ्रॉटल रिस्पॉन्स बेहद स्मूद है, जिससे बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में इसे कंट्रोल करना बहुत आसान हो जाता है। कार में सिंगल-पेडल ड्राइविंग मोड भी दिया गया है, जो एसेलरेटर पैडल छोड़ते ही रीजेनरेटिव ब्रेकिंग को एक्टिवेट कर देता है। हालांकि, इसका रीजनरेशन इतना मजबूत नहीं है कि कार पूरी तरह से रुक जाए, जैसा कि कुछ दूसरी EVs में होता है, लेकिन यह स्पीड को काफी हद तक कम कर देता है।

    यह गाड़ी शहर में लगभग 5.18 km/kWh का माइलेज देती है। इस हिसाब से बैटरी फुल चार्ज होने पर शहर में इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज लगभग 430 से 440 किलोमीटर के बीच रहती है। यह रेंज ज्यादातर लोगों के लिए एक हफ्ते की सिटी ड्राइविंग के लिए पर्याप्त है, जिससे बार-बार चार्जिंग की चिंता खत्म हो जाती है।  

    हाइवे में परफॉरमेंस 

    हाइवे पर Kia EV6 अपनी असली क्षमता दिखाती है। इसका पावरफुल डुअल-मोटर सेटअप और एयरोडायनामिक डिजाइन मिलकर शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज देते हैं। 605 Nm का इंस्टेंट टॉर्क ओवरटेकिंग में बेहद काम आता है। आप जैसे ही एसेलरेटर दबाते हैं, कार बिना किसी लैग के तेजी से आगे बढ़ती है। 100-120 km/h की रफ्तार पर भी यह बेहद स्टेबल लगती है, जिससे लंबा सफर बिलकुल भी थकान भरा महसूस नहीं होता। 

    Kia EV6 driving

    हाइवे पर इसकी एफिशिएंसी और भी बेहतर हो जाती है, जो करीब 6.67 km/kWh तक पहुंच जाती है। फुल चार्ज पर आप हाईवे पर लगभग 560 किलोमीटर की रियल-वर्ल्ड रेंज की उम्मीद कर सकते हैं। 350 kW के डीसी फास्ट चार्जर के जरिए यह सिर्फ 18 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है, जो इसे भारत की सबसे तेजी से चार्ज होने वाली EVs में से एक बनाती है। 0 से 100 किमी/घंटे की स्पीड को यह 5 से ज्यादा सेकंड में पकड़ लेती है। 

    और देखें

    राइड और हैंडलिंग (5 में से 4)

    राइड क्वालिटी  

    Kia EV6 driving

    Kia EV6 कार एकदम आरमदायक राइड देती है। कम स्पीड पर, खासकर खराब सड़कों या गड्ढों पर इसका सस्पेंशन थोड़ा सा सख्त महसूस हो सकता है। आपको सड़क की छोटी-मोटी खामियां केबिन के अंदर महसूस हो सकती हैं। लेकिन जैसे-जैसे स्पीड बढ़ती है, सस्पेंशन बेहतर तरीके से काम करने लगता है और हाइवे पर यह बेहद स्थिर और आरामदायक महसूस होती है। तेज स्पीड पर यह छोटे-मोटे झटकों को आसानी से एब्जॉर्ब कर लेती है, जिससे केबिन में बैठे पैसेंजर्स को एक स्मूद राइड मिलती है। इसका लंबा व्हीलबेस भी हाई-स्पीड स्टेबिलिटी में मदद करता है। यह गाड़ी कंफर्ट और कंट्रोल के बीच एक अच्छा बैलेंस देती है। 

    हैंडलिंग 

    Kia EV6 driving

    EV6 मोड़ पर टर्न लेते समय स्थिर और भरोसेमंद लगती है। ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम की वजह से टायर्स को बेहतरीन ग्रिप मिलती है, जिससे आप तेज गति से मोड़ ले सकते हैं। इसका स्टीयरिंग व्हील काफी रेस्पॉन्सिव है, लेकिन 'स्पोर्ट' मोड में स्टीयरिंग का वजन बढ़ जाता है, ऐसे में इससे बहुत ज्यादा फीडबैक नहीं मिलता। कार का बॉडी कंट्रोल भी काफी अच्छा है और इसमें बॉडी रोल ना के बराबर रहता है। 

    और देखें

    भारत में Kia EV6 facelift केवल एक फुली लोडेड GT-Line AWD वेरिएंट में उपलब्ध है। इसका मतलब है कि ग्राहकों को वेरिएंट चुनने की उलझन में नहीं पड़ना पड़ेगा। इस सिंगल वेरिएंट में कंपनी ने सभी प्रीमियम फीचर्स, एडवांस टेक्नोलॉजी और कई सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-स्क्रीन डिस्प्ले, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स) और कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। 

    और देखें

    Kia EV6 फेसलिफ्ट अपने पुराने मॉडल वाले मजबूत बेस पर ही बनी है, लेकिन अब यह पहले से ज्यादा आकर्षक, ज्यादा प्रैक्टिकल और एक बेहतर पैकेज बन गई है। इसका नया डिजाइन इसे फ्रेश लुक देता है, और बड़ी 84 kWh की बैटरी ने इसकी रेंज को और भी मजबूत कर दिया है। हालांकि, इसकी कुछ कमियां भी हैं, भारत में इंपोर्ट करके बेची जाने की वजह से इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है, जो इसे Hyundai Ioniq 5 और BMW iX1 LWB जैसे प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले महंगी कार बनाती है। इसमें रियर सीट कंफर्ट और भी बेहतर हो सकता था।

    लेकिन, अगर आप एक ऐसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार ढूंढ रहे हैं जो सच में फ्यूचरिस्टिक लगे, जबरदस्त परफॉर्मेंस और शानदार रियल-वर्ल्ड रेंज का एक बेजोड़ कॉम्बिनेशन देती हो, तो Kia EV6 फेसलिफ्ट को खरीदना एक बेहतरीन विकल्प है। यह उन लोगों के लिए बनी है जो अपनी गाड़ी को भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं और टेक्नोलॉजी और स्टाइल को प्राथमिकता देते हैं।

    आप यह कारें भी चुन सकते हैं 

    Hyundai Ioniq 5

    क्यों खरीदें 

    • ज्यादा आरामदायक रियर सीट 

    • कम कीमत

    क्यों नापसंद करें 

    • इतनी स्पोर्टी नहीं

    • केबिन कम प्रीमियम है  

    BMW iX1 LWB

    क्यों खरीदें 

    • अच्छी ब्रांड अपील

    • स्पेशियस केबिन 

    क्यों नापसंद करें 

    • कम रियल-वर्ल्ड रेंज 

    • ड्राइव करने में इतनी रोमांचक नहीं लगती 

    BYD Sealion 7

    क्यों खरीदें 

    • मजबूत वैल्यू 

    • अच्छी फीचर लिस्ट

    क्यों नापसंद करें 

    • ब्रांड की छवि

    • उतनी आकर्षक नहीं

    और देखें

    किया ईवी6 कंपेरिजन

    किया ईवी6
    किया ईवी6
    Rs.65.97 लाख*
    बीएमडब्ल्यू आईएक्स1
    बीएमडब्ल्यू आईएक्स1
    Rs.52.40 लाख*
    टेस्ला मॉडल वाई
    टेस्ला मॉडल वाई
    Rs.50.89 - 61.99 लाख*
    एमजी एम9
    एमजी एम9
    Rs.79.95 - 84.94 लाख*
    मिनी कंट्रीमैन सी
    मिनी कंट्रीमैन सी
    Rs.47.50 लाख*
    हुंडई आयनिक 5
    हुंडई आयनिक 5
    Rs.55.70 लाख*
    मर्सिडीज सीएलए इलेक्ट्रिक
    मर्सिडीज सीएलए इलेक्ट्रिक
    Rs.56.50 - 64 लाख*
    मिनी कंट्रीमैन इलेक्ट्रिक
    मिनी कंट्रीमैन इलेक्ट्रिक
    Rs.55.65 - 60.70 लाख*
    रेटिंग4.7User Review (8)रेटिंग4.6User Review (27)रेटिंग4.6User Review (21)रेटिंग4.7User Review (19)रेटिंग4.7User Review (1)रेटिंग5User Review (1)रेटिंग4.4User Review (2)रेटिंग4.8User Review (3)
    फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक
    बैटरी कैपेसिटी84 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी66.4 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी60 - 82 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी90 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी-बैटरी कैपेसिटी84 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी58 - 85.5 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी66.4 केडब्ल्यूएच
    रेंज663 किमीरेंज531 किमीरेंज500 - 681 किमीरेंज548 किमीरेंज-रेंज690 किमीरेंज542 - 792 किमीरेंज462 किमी
    चार्जिंग टाइम350 किलोवाट चार्जर के साथ 18 मिनट (10-80%)चार्जिंग टाइम130 किलोवाट चार्जर के साथ 30 मिनट (10-80%)चार्जिंग टाइम175 किलोवाट चार्जर के साथ 15 मिनटचार्जिंग टाइम160 किलोवाट चार्जर के साथ 90 मिनट (10-100%)चार्जिंग टाइम-चार्जिंग टाइम11 किलोवाट चार्जर के साथ 7 घंटे (10-100%)चार्जिंग टाइम200 किलोवाट चार्जर के साथ 20 मिनट (10-80%)चार्जिंग टाइम130 किलोवाट चार्जर के साथ 30 मिनट
    पावर321 बीएचपीपावर204 बीएचपीपावर-पावर242 बीएचपीपावर154.21 बीएचपीपावर225 बीएचपीपावर221.26 - 268.2 बीएचपीपावर313 बीएचपी
    एयरबैग8एयरबैग8एयरबैग9एयरबैग7एयरबैग-एयरबैग6एयरबैग7एयरबैग2
    वर्तमान में देख रहे हैंईवी6 बनाम आईएक्स1ईवी6 बनाम मॉडल वाईईवी6 बनाम एमजी एम9ईवी6 बनाम कंट्रीमैन सीईवी6 बनाम आयनिक 5ईवी6 बनाम सीएलए इलेक्ट्रिकईवी6 बनाम कंट्रीमैन इलेक्ट्रिक

    किया ईवी6 न्यूज

    • रोड टेस्ट
    • किआ कैरेंस क्लाविस ईवी 4000 किलोमीटर रिव्यू: सबसे कम रनिंग कॉस्ट वाली गाड़ी
      किआ कैरेंस क्लाविस ईवी 4000 किलोमीटर रिव्यू: सबसे कम रनिंग कॉस्ट वाली गाड़ी

       लंबे टेस्ट के दौरान यह इलेक्ट्रिक एमपीवी कार तीन प्रमुख वजहों: प्रैक्टिकैलिटी, परफॉर्मेंस और कम रनिंग कॉस्ट से एक बेहतरीन विकल्प साबित हुई

      स्तुतिon जुलाई 21, 2026
    • किआ कैरेंस क्लाविस ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: कब बीत गए 2000 किलोमीटर, पता ही ना लगा
      किआ कैरेंस क्लाविस ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: कब बीत गए 2000 किलोमीटर, पता ही ना लगा

      पिछले छह महीनों से मेरी पसंदीदा गाड़ी किआ कैरेंस क्लाविस रही है। पहले तीन महीने मैंने डीज़ल मॉडल चलाया, अगले दो महीने टर्बो-पेट्रोल मॉडल और आखिरी महीना मैंने किआ कैरेंस क्लाविस ईवी चलाने में बिताया।

      अंशon मई 21, 2026
    • किआ कैरेंस क्लाविस फाइनल लॉन्ग टर्म रिपोर्ट:7000 किलोमीटर + तनावमुक्त ड्राइविंग अनुभव
      किआ कैरेंस क्लाविस फाइनल लॉन्ग टर्म रिपोर्ट:7000 किलोमीटर + तनावमुक्त ड्राइविंग अनुभव

      किआ कैरेंस क्लाविस अक्टूबर में अपने डीजल मैनुअल पावरट्रेन के साथ कारदेखो गैरेज में आई थी, और लगभग 5000 किमी तक चलने के बाद, इसे क्लाविस टर्बो-पेट्रोल डीसीटी से रिप्लेस कर दिया गया, जिसे लगभग 3000 किमी और चलाया गया।

      भानुon अप्रैल 14, 2026
    • किआ कैरेंस क्लाविस 6000 किलोमीटर रिव्यू: लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव
      किआ कैरेंस क्लाविस 6000 किलोमीटर रिव्यू: लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव

      जैसे ही मैंने डीज़ल गाड़ी को टर्बो-पेट्रोल गाड़ी से बदलवाया, मैं मुंबई से पुणे के लिए निकल पड़ा।

      अंशon मार्च 18, 2026
    • किआ सिरोस फाइनल लॉन्ग टर्म रिपोर्ट : हर तरह से आश्चर्यजनक
      किआ सिरोस फाइनल लॉन्ग टर्म रिपोर्ट : हर तरह से आश्चर्यजनक

      जैसे-जैसे सिरोस से अलग होने का समय आ रहा है, मेरा दिल भारी हो रहा है क्योंकि इस शानदार छोटी किआ कार ने मेरे मन पर एक गहरी छाप छोड़ी है

      उज्ज्वलon जनवरी 30, 2026

    किया ईवी6 यूज़र रिव्यू

    4.7/5
    पर बेस्ड8 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (8)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (4)
    • कंफर्ट (5)
    • माइलेज (1)
    • इंजन (2)
    • इंटीरियर (1)
    • स्पेस (1)
    • कीमत (2)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • n
      nikunj goyal on जून 23, 2026
      5
      Best Car In The Segment
      I purchased this car 2 year ago and from till then it is very good experience. It never issued any range complaint, nothing is better than this car, beautiful looks, unique and sporty design, wornderfull car. I compared many car of this segment in electric, this car giving everything from basic to luxury.
      और देखें
      1
    • p
      priyanshu pandey on अप्रैल 09, 2026
      4.8
      Kia EV6 PROS AND CONS
      When you first see Kia EV6 it does not feel like a typical Kia car it looks expensive almost concept ---car level that sleek light bar at the back and the low, wide stance people actually turn and look but the real surprise starts when you drive it press the accelerator and jet just goes no drama no lag just instant pull, in city traffic it feels effortless on highways its quick enough to make you forget its an EV. It's AWD version specially feels properly fast not just "electric fast" Inside it's clean and modern not overloaded with buttons but still feels premium. The dual screen looks great and the seats are comfortable for long drive they said. That rear seat isn't the best place to be if your expecting luxury - SUV level of comfort it's decent not amazing. Range and it honestly not a big issue here in normal driving you see around 450 to 500 km without trying too hard and if you find fast charger it tops of ridiculously quick the problem is not the car but the charging network, you still plan your trip in India right quality. It's mostly good but you will notice the low ground clearance on bad roads or speed breakers it's not a deal breaker just something you should stay aware of. If you are spending this kind of money and want something different from the usual German SUVs the EV6 make a strong case its quic, efficient and feels futuristic without being complicated but if your priority is real seat comfort or you want regular deal with rough roads you might want to think twice.
      और देखें
    • a
      aryan saini on फरवरी 06, 2026
      4.7
      Excellent
      The car is very smooth and quiet, sometimes I forget that engine is even on. Pickup is fast and driving in city feels very easy. Charging is mostly fine, but sometime it take more time than expected which can be little annoying. Interior looks modern and comfortable. Mileage (range) is decent if you drive properly. One thing I like most is no petrol cost, it saves lot of money in long run. Still, charging stations are not everywhere so planning is needed. Overall It's excellent 👍
      और देखें
    • a
      aaryan tyagi on नवंबर 21, 2025
      5
      2 Months Experience
      Great range, incredible design and superb power. Impressive car overall. Few problems i faced in india is not able to find chargers with this high voltage, so charging is very irritating. less ground clearance problems with our so called smooth roads. Should plan accordingly if taking a long trip. Don't get this as a main vehicle atleast for now. This is mainly problems with the infrastructure not with car.
      और देखें
    • y
      yash raghuwanshi on नवंबर 19, 2025
      4.5
      The Best Electric Car Of Kia
      The best electric car with such a great features you can get at this price point. The EV6 (especially AWD / dual-motor versions) has very good torque and acceleration. 0-100 km/ h is around ~5.16 seconds for the facelifted version.Good Range and The facelift EV6 comes with an 84 kWh battery (up from older ~77 kWh), which helps boost the range. ARAl-certified range (for some markets) is very strong
      और देखें
    • सभी ईवी6 रिव्यूज देखें

    किया ईवी6 रेंज

    किया ईवी6 की रेंज 663 किमी है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।

    मोटर और ट्रांसमिशनएआरएआई रेंज
    इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक663 किमी

    किया ईवी6 वीडियो

    • Comparison - Kia EV6

      Comparison - Kia ईवी6

    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      किया ईवी6 प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) किया ईवी6 की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में ईवी6 की ऑन-रोड कीमत 69,39,283 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) किया ईवी6 पर सितंबर महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) सितंबर 2026 के महीने में दिल्ली में किया ईवी6 पर 1 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) किया ईवी6 के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 63.85 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से किया ईवी6 की ईएमआई ₹1.35 Lakh रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹7.09 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Javed Khan asked on 7 Apr 2025
      Q ) What is the size and feature of the display in the Kia EV6?
      By CarDekho Experts on 7 Apr 2025

      A ) The Kia EV6 features a dual 31.24 cm (12.3”) panoramic curved display that offer...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Sonu asked on 4 Apr 2025
      Q ) Are ventilated front seats available in the Kia EV6?
      By CarDekho Experts on 4 Apr 2025

      A ) Yes, the Kia EV6 offers ventilated front seats. They enhance comfort by cooling ...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Abhishek asked on 31 Mar 2025
      Q ) Does the Kia EV6 have adaptive cruise control and lane-keeping assist?
      By CarDekho Experts on 31 Mar 2025

      A ) Yes, the Kia EV6 is equipped with Adaptive Cruise Control (ACC) and Lane-Keeping...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
      Mohit asked on 30 Mar 2025
      Q ) What is the cargo capacity of the Kia EV6?
      By CarDekho Experts on 30 Mar 2025

      A ) The Kia EV6 offers a boot space of 520 liters, providing ample storage for a com...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Rohit asked on 29 Mar 2025
      Q ) Does the Kia EV6 come with an all-wheel-drive (AWD) option?
      By CarDekho Experts on 29 Mar 2025

      A ) The Kia EV6 is available with an all-wheel-drive (AWD) option in the GT-Line var...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      1,61,352ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      किया ईवी6 ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में ईवी6 की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.76.75 लाख*
      मुंबईRs.69.35 लाख*
      पुणेRs.69.35 लाख*
      हैदराबादRs.69.37 लाख*
      चेन्नईRs.69.36 लाख*

      ट्रेंडिंग किया कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें
      सितंबर ऑफर देखें

      किया ईवी6 लेटेस्ट अपडेट

      • 4 सितंबर 2025: जीएसटी 2.0 में इलेक्ट्रिक कार पर टैक्स स्लैब नहीं बदला है, ऐसे में किआ ईवी6 की कीमत में बदलाव होने की संभावना नहीं है।

      • 14 अगस्त 2025: इस महीने किआ ईवी 6 पर औसत वेटिंग पीरियड एक महीने तक है, जबकि अधिकतक वेटिंग पीरियड 3 महीने तक है।

      • 10 अगस्त 2025: इस ओणम 2025 पर ग्राहक किआ ईवी6 पर भारी बचत कर सकते हैं।

      • 31 मार्च 2025: नई किआ ईवी6 कार को किआ की डीलरशिप्स पर शोकेस किया गया है। इस गाड़ी की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी डिलीवरी जल्द शुरू हो सकती है।

      • 26 मार्च 2025: किआ ईवी6 फेसलिफ्ट को भारत में 65.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) प्राइस पर लॉन्च किया गया है। इसमें बड़ा बैटरी पैक दिया गया है जिसके जरिए यह गाड़ी 663 किलोमीटर की रेंज देगी।

      • 17 जनवरी 2025: 2025 किआ ईवी6 इलेक्ट्रिक कार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है