• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी एस्टर की धनतेरस पर पहले 500 कस्टमर्स को मिली डिलीवरी

    कंपनी ने कहा है कि वो दिसंबर तक इस कार के 4000 से लेकर 5000 ऑर्डर्स कस्टमर्स को डिलीवर कर देंगे।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 02, 2021 20:12 ist
    info icon
    published onNov 02, 2021 20:12 IST
    last updated onNov 02, 2021 20:12 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    भारत में एमजी मोटर्स इंडिया ने धनतेरस के मौके पर अपनी नई कार एस्टर एसयूवी की डिलीवरी शुरू कर दी है। इस त्यौहार पर कंपनी ने अपने पहले 500 कस्टमर्स को इस कार की डिलीवरी दी। 

    इसके साथ ही बता दें कि एस्टर एसयूवी फिलहाल 2021 के लिए पूरी तरह से बुक हो चुकी है। इसे अब बुक कराने वाले कस्टमर्स को इसकी डिलीवरी 2022 तक मिलेगी। 

    बता दें कि एमजी एस्टर पांच वेरिएंट्सः स्टाइल, सुपर, स्मार्ट, शार्प और सेव्वी में उपलब्ध है। यह अपने सेगमेंट की फीचर लोडेड कार है। इसमें रोबोट हेड टायप पर्सनल एआई असिस्टेंट डिवाइस, पैनोरमिक सनरूफ, 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 7.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटोमेटिक एलईडी हेडलाइटें जैसे फीचर दिए गए हैं।

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, ऑल डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल और हिल असेंट/डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें सेगमेंट फर्स्ट एडीएएस फीचर दिया गया है जिसमें पायलट-असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360 डिग्री कैमरा, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फंक्शन शामिल हैं।

    एमजी एस्टर में 110पीएस 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 140पीएस 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन की चॉइस रखी गई है। नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है, वहीं टर्बो इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है।

    एमजी एस्टर की प्राइस 9.78 लाख से 17.38 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, निसान किक्स, रेनो डस्टर और मारुति सुजुकी एस-क्रॉस से है।

    यह भी देखें: एमजी एस्टर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी एस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    P
    praveen
    Nov 3, 2021, 10:26:22 PM

    Hope the manual variants too will be delivered by asap.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      s
      shahid shaikh
      Nov 3, 2021, 2:22:10 AM

      Better then creta and seltos

        जवाब
        Write a Reply
        1
        W
        wellflow pipe
        Nov 2, 2021, 9:56:23 PM

        When can I get my car delivery of Astor mt

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on एमजी एस्टर

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है