• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगस्त 2023 में मारुति की एरीना कारों पर पाएं 60,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर

    यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स अगस्त 2023 के अंत तक मान्य हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 09, 2023 11:37 ist
    info icon
    published onAug 09, 2023 11:34 IST
    last updated onAug 09, 2023 11:37 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति अपने एरीना मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। अगस्त 2023 में कंपनी की कारों पर 60,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इस महीने स्विफ्ट कार पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं और इसके बाद सेलेरियो, वैगन आर, एस प्रेसो और ऑल्टो जैसी कारों पर अच्छी खासी बचत की जा सकती रहे हैं। कंपनी के सबसे पॉपुलर और प्रीमियम मॉडल्स ब्रेज़ा और अर्टिगा पर इस महीने कोई डिस्काउंट ऑफर्स नहीं रखे गए हैं।

    यहां देखें मारुति के सभी मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर:

    ऑल्टो 800

    Maruti Alto 800

    ऑफर्स 

    राशि 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक

    कुल बचत 

    15,000 रुपये तक 

    • चूंकि मारुति ऑल्टो 800 बंद हो चुकी है, ऐसे में यह ऑफर्स इस गाड़ी की बची हुई कुछ यूनिट्स पर ही मान्य है।
    • मारुति अपनी इस एंट्री लेवल हैचबैक कार के बेस वेरिएंट स्टैंडर्ड को छोड़कर रेगुलर पेट्रोल और सीएनजी दोनों मॉडल्स पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।
    • बंद होने के दौरान मारुति ऑल्टो 800 की कीमत 3.54 लाख रुपये से 5.13 लाख रुपये के बीच थी।

    ऑल्टो के10

    Maruti Alto K10

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट  

    35,000 रुपये तक  

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट बोनस 

    4,000 रुपये तक

    कुल बचत 

    54,000 रुपये तक

    • ऊपर बताए गए ऑफर्स मारुति ऑल्टो के10 के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर ही मान्य हैं।
    • ऑल्टो के10 के एएमटी (ऑटोमेटिक) और सीएनजी मॉडल्स पर 20,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
    • भारत में मारुति ऑल्टो के10 कार की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये के बीच है।

    एस-प्रेसो

    Maruti S-Presso

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,000 रुपये तक

    कुल बचत 

      54,000 रुपये तक

    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स एस-प्रेसो के टॉप वीएक्सआई+ मैनुअल, मिड वेरिएंट वीएक्स मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट्स पर ही दिए जा रहे हैं।
    • एस-प्रेसो कार के बेस एलएक्सआई और एएमटी वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
    • एस-प्रेसो की कीमत 4.26 लाख रुपये से 6.12 लाख रुपये के बीच है।

    सेलेरियो

    Maruti Celerio

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    35,000 रुपये तक  

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    5,000 रुपये तक 

    कुल बचत 

    55,000 रुपये तक 

    • ऊपर बताए गए डिस्काउंट ऑफर्स मारुति सेलेरियो कार के मिड-वेरिएंट वी, ज़ेड और टॉप वेरिएंट ज़ेड+ पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं।
    • इस हैचबैक कार के बेस वेरिएंट एल और एएमटी वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
    • मारुति सेलेरियो की कीमत 5.37 लाख रुपये से 7.14 लाख रुपये के बीच है।

    वैगन आर

    Maruti Wagon R

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

      30,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,000 रुपये तक 

    कुल बचत 

    54,000 रुपये तक 

    • ऊपर बताया गया नकद डिस्काउंट मारुति वैगन आर के केवल एलएक्सआई और वीएक्सआई सीएनजी वेरिएंट पर मान्य है।
    • यदि आप 7 साल से कम पुरानी कार को एक्सचेंज कर नई वैगनआर लेते  हैं तो आपको 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा, वहीं अगर आपकी कार सात साल से ज्यादा पुरानी है तो आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा
    • इस गाड़ी के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि इसके एएमटी वेरिएंट पर 15,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
    • मारुति वैगन आर की कीमत 5.54 लाख रुपये से 7.42 लाख रुपये के बीच है।

    स्विफ्ट

    Maruti Swift

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    35,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    5,000 रुपये तक 

    कुल बचत 

    60,000 रुपये तक 

    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स मारुति स्विफ्ट के मिड वेरिएंट वीएक्सआई पेट्रोल मैनुअल पर ही मान्य हैं। इन ऑफर्स में सात साल से कम पुरानी कार पर दिया जा रहा एक्सचेंज बोनस भी शामिल है।
    • स्विफ्ट का बेस वेरिएंट एलएक्सआई इकलौता ऐसा दूसरा वेरिएंट है जिस पर ऊपर वाला नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस वेरिएंट पर अधिकतम एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपये रखा गया है, चाहे व्हीकल कितना भी पुराना हो।
    • इस हैचबैक कार के बाकी सभी वेरिएंट्स पर 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • यदि आप अपनी सात साल पुरानी कार को स्विफ्ट के नए जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ वेरिएंट से रिप्लेस करते हैं तो ऐसे में आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकेगा, वरना आपको 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
    • स्विफ्ट सीएनजी कार पर नकद डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट क्रमशः 25,000 रुपये और 5,000 रुपये रखा गया है।
    • कस्टमर्स को स्विफ्ट स्पेशल एडिशन खरीदने के लिए अतिरिक्त 33,400 रुपये खर्च करने होंगे। स्विफ्ट स्पेशल एडिशन पर नकद डिस्काउंट 1600 रुपये रखा गया है, जबकि इस कार पर एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपये दिया जा रहा है। इस गाड़ी पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऊपर वाला ही मिल रहा है।
    • मारुति स्विफ्ट की कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.03 लाख रुपये के बीच है।

    डिजायर

    Maruti Dzire

    ऑफर्स 

    राशि 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    कुल बचत 

    10,000 रुपये तक 

    • मारुति डिजायर कार के सीएनजी वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट्स के साथ 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
    • मारुति की इस सबकॉम्पेक्ट सेडान कार की कीमत 6.51 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये के बीच है।

    ईको

    Maruti Eeco

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक  

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,000 रुपये तक 

    कुल बचत 

    29,000 रुपये तक 

    • यह ऑफर्स मारुति ईको कार के केवल पेट्रोल वेरिएंट्स पर ही मिल रहे हैं।
    • इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • मारुति ईको की कीमत 5.27 लाख रुपये से 6.53 लाख रुपये के बीच है।

    नोट:

    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स राज्य व शहर अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, ऑफर्स की सही जानकारी के लिए नज़दीकी मारुति डीलरशिप पर संपर्क करें।
    • सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।
    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2021-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है