• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on may, 2024

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021-2024

    4.3637 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 5.99 लाख - 9.28 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2024
    पुरानी मारुति स्विफ्ट कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in मई 2024
    मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    5.79 - 8.80 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    नई दिल्ली में पुरानी मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021-2024 कार

    • मारुति सुजुकी स्विफ्ट जेडएक्सआई एएमटी बीएस6
      मारुति सुजुकी स्विफ्ट जेडएक्सआई एएमटी बीएस6
      Rs6.75 लाख
      202323,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीएक्सआई
      मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीएक्सआई
      Rs5.99 लाख
      202319,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीएक्सआई सीएनजी
      मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीएक्सआई सीएनजी
      Rs8.00 लाख
      202510,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी स्विफ्ट एएमटी जेडएक्सआई प्लस
      मारुति सुजुकी स्विफ्ट एएमटी जेडएक्सआई प्लस
      Rs6.92 लाख
      202422,001किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीएक्सआई सीएनजी
      मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीएक्सआई सीएनजी
      Rs8.25 लाख
      202523,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीएक्सआई सीएनजी
      मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीएक्सआई सीएनजी
      Rs8.21 लाख
      202521,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीएक्सआई सीएनजी
      मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीएक्सआई सीएनजी
      Rs7.95 लाख
      202523,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी स्विफ्ट एलएक्सआई
      मारुति सुजुकी स्विफ्ट एलएक्सआई
      Rs6.00 लाख
      20256,500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी स्विफ्ट एलएक्सआई
      मारुति सुजुकी स्विफ्ट एलएक्सआई
      Rs5.90 लाख
      20256,500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी स्विफ्ट एएमटी जेडएक्सआई प्लस
      मारुति सुजुकी स्विफ्ट एएमटी जेडएक्सआई प्लस
      Rs7.51 लाख
      202410,945किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021-2024 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1197 सीसी
    पावर76.43 - 88.5 बीएचपी
    टॉर्क98.5 एनएम - 113 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज22.38 से 22.56 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / सीएनजी

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021-2024 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    स्विफ्ट 2021-2024 एलएक्सआई बीएस6(बेस मॉडल)1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.38 किमी/लीटर5.99 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 एलएक्सआई1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.38 किमी/लीटर6.24 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 वीएक्सआई बीएस61197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.38 किमी/लीटर6.95 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 वीएक्सआई1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.38 किमी/लीटर7.15 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 वीएक्सआई एएमटी बीएस61197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.56 किमी/लीटर7.50 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 जेडएक्सआई बीएस61197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.38 किमी/लीटर7.63 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 वीएक्सआई एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.56 किमी/लीटर7.65 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 वीएक्सआई सीएनजी बीएस6(बेस मॉडल)1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 30.9 किलोमीटर/ किलोग्राम7.85 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 जेडएक्सआई1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.38 किमी/लीटर7.93 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 वीएक्सआई सीएनजी1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 30.9 किलोमीटर/ किलोग्राम8.05 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 जेडएक्सआई एएमटी बीएस61197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.56 किमी/लीटर8.18 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 जेडएक्सआई प्लस बीएस61197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.38 किमी/लीटर8.34 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 जेडएक्सआई एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.56 किमी/लीटर8.43 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 जेडएक्सआई प्लस डीटी बीएस61197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.38 किमी/लीटर8.48 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 जेडएक्सआई सीएनजी बीएस61197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 30.9 किलोमीटर/ किलोग्राम8.53 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 जेडएक्सआई प्लस1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.38 किमी/लीटर8.64 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 जेडएक्सआई प्लस ड्यूल टोन1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.38 किमी/लीटर8.78 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 जेडएक्सआई सीएनजी(टॉप मॉडल)1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 30.9 किलोमीटर/ किलोग्राम8.83 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 जेडएक्सआई प्लस एएमटी बीएस61197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.56 किमी/लीटर8.89 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 जेडएक्सआई प्लस डीटी एएमटी बीएस61197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.56 किमी/लीटर9.03 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 जेडएक्सआई प्लस एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.56 किमी/लीटर9.14 लाख* 
    स्विफ्ट 2021-2024 जेडएक्सआई प्लस ड्यूल टोन एएमटी(टॉप मॉडल)1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.56 किमी/लीटर9.28 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021-2024 रिव्यू

    ओवरव्यू

    तीसरी जनरेशन की स्विफ्ट को भारत में लॉन्च हुए तीन साल हो चुके हैं। सेल्स चार्ट में यह कार हमेशा से टॉप पर रही है। अब भारत में इसका नया अपडेट वर्जन भी आ चुका है। हालांकि, फेसलिफ्ट मॉडल का डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा ही है। क्या नई स्विफ्ट कार से हमें ज्यादा उम्मीद करनी चाहिए, इसके बारे में जानेंगे फर्स्ट ड्राइव रिव्यू से:-

    एक्सटीरियर

    2021 Maruti Suzuki Swift Review: First Drive Review

    मारुति स्विफ्ट का एक्सटीरियर तीन साल पुरानी स्विफ्ट से मिलता-जुलता ही लगता है।

    2021 Maruti Suzuki Swift Review: First Drive Review

    नई स्विफ्ट का फर्स्ट लुक देखकर आप एक बार कन्फ्यूज़ जरूर हो जाएंगे। इसका लुक प्री-फेसलिफ्ट वर्जन से काफी हद तक मिलता जुलता ही लगता है। हालांकि, फ्रंट पर इसमें अब अपडेटेड हनीकॉम्ब मैश पैटर्न वाली ग्रिल और आकर्षक क्रोम स्ट्रिप दी गई है। इसके अलावा इस कार में फ्रंट में कोई दूसरे बदलाव नहीं हुए हैं। इस गाड़ी में पहले की तरह ही अब भी स्मूद लाइन और उभरा हुआ बोनट जैसे डिज़ाइन हाइलाइट्स मिलते हैं।

    2021 Maruti Suzuki Swift Review: First Drive Review

    इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट ज़ेडएक्सआई+ में मॉडर्न एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और अलॉय व्हील्स पर ड्यूल-टोन फिनिश मिलती है। इन दोनों ही फीचर्स को इसमें पुराने मॉडल से लिया गया है। हमारे अनुसार, कंपनी इसे नयापन देने के लिए इसमें नए अलॉय व्हील्स दे सकती थी। यदि आप इसके फुली लोडेड वेरिएंट को चुनना चाहते हैं तो अब आपको इसमें ड्यूल-टोन पेंट स्कीम का ऑप्शन भी मिल सकेगा। इस कार के साथ मिलने वाले कलर ऑप्शंस में रेड-ब्लैक, व्हाइट-ब्लैक और ब्लू-व्हाइट शामिल है।

    2021 Maruti Suzuki Swift Review: First Drive Review

    स्विफ्ट हैचबैक की रियर प्रोफाइल पर कोई भी बदलाव नहीं हुए हैं। हमारे अनुसार कंपनी इसमें अपडेट टेललैंप ग्राफिक्स दे सकती थी। साथ ही इसमें स्पोर्टी बंपर उभरे हुए एग्ज़हॉस्ट टिप के साथ दिया जा सकता था।

    इंटीरियर

    2021 Maruti Suzuki Swift Review: First Drive Review

    यदि आप इसके एक्सटीरियर डिज़ाइन अपडेट्स से निराश हुए हैं तो आप इसके इंटीरियर से भी शायद प्रभावित नहीं होंगे। इसके डैशबोर्ड का लेआउट पहले की तरह ही एकदम सिंपल है और इसके सभी फंक्शन ड्राइवर की पहुंच में है। इस कार में अब भी हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है और इसकी क्वॉलिटी एवरेज है। यदि आपने खासकर हुंडई ग्रैंड आई10 निओस कार में वक्त बिताया है तो आप कार की इस कमी को जरूर महसूस कर पाएंगे। इसके केबिन में ब्लैक कलर थीम मिलती है जो एक बजट हैचबैक कार का अहसास दिलाती है। मारुति ने इसमें डैशबोर्ड और फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील पर डार्क ग्रे एक्सेंट्स भी दिए हैं।

    2021 Maruti Suzuki Swift Review: First Drive Review

    इस कार के केबिन में हार्ड प्लास्टिक के अलावा कोई दूसरी शिकायत नहीं होगी। इस हैचबैक कार के अर्गोनॉमिक्स काफी अच्छे हैं, साथ ही इसमें कम्फर्टेबल ड्राइविंग पोज़िशन भी मिलती है। इसकी बड़ी फ्रंट सीटें बेहद कम्फर्टेबल हैं। स्विफ्ट फेसलिफ्ट के टॉप दो वेरिएंट्स में फ्रंट सीटों के साथ हाइट एडजस्ट फंक्शन भी मिलता है।

    2021 Maruti Suzuki Swift Review: First Drive Review

    इस 5 सीटर कार में रियर बेंच पर भी कोई नया अपडेट नहीं दिया गया है। इसमें छह फुट के पैसेंजर्स को अच्छा-खासा नीरूम स्पेस मिलता है जिसके चलते वह आगे पीछे होकर आसानी से बैठ पाते हैं। हालांकि, रियर साइड पर तीन पैसेंजर्स का इसमें बैठना थोड़ा असुविधाजनक होता है। निओस के मुकाबले स्विफ्ट के केबिन की चौड़ाई थोड़ी ज्यादा है। कंपनी ने नई स्विफ्ट में रियर पैसेंजर्स के लिए एसी वेंट्स की सुविधा नहीं दी है।

    Interior

    यह बेहद प्रैक्टिकल कार है। इसमें ग्लवबॉक्स, डोर पॉकेट, सीट बैक पॉकेट और सेंट्रल कबी होल्स पर अच्छा-खासा स्पेस मिलता है। इस गाड़ी में 268 लीटर का बूट दिया गया है, लेकिन इसका लोडिंग लिप बड़ा है जिसके चलते हैवी लगेज को रखने में थोड़ा समय लग सकता है। इसके टॉप दो वेरिएंट्स में 60:40 स्प्लिट रियर सीटें दी गईं हैं जिसे स्पेस बढ़ाने के लिए फोल्ड भी किया जा सकता है।

    टेक्नोलॉजी व फीचर्स 

    Interior

    स्विफ्ट में ऑटो फोल्डिंग मिरर दिए गए हैं जो कार लॉक करने पर अपने आप फोल्ड हो जाते हैं और स्टार्ट-स्टॉप बटन दबाने पर ऑटोमेटिक ओपन हो जाते हैं। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर नया कलर्ड मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले भी मिलता है जिसे बलेनो कार से लिया गया है। इसके अलावा इसमें क्रूज़ कंट्रोल फीचर भी दिया गया है। हालांकि, यह सभी फीचर्स इस कार के केवल ज़ेडएक्सआई+ वेरिएंट में ही मिलते हैं। यदि आप इस कार के लोअर वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो आपको यह फीचर इसमें नहीं मिल सकेंगे।

    2021 Maruti Suzuki Swift Review: First Drive Review

    इसमें सुजुकी का अपडेट 'स्मार्टप्ले' टचस्क्रीन दिया गया है जो इस्तेमाल करने में बेहद आसान है। यह एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले फंक्शन के साथ आता है। हालांकि, इसमें वायरलैस कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं दी गई है। इसके अलावा स्विफ्ट के टॉप वेरिएंट में 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटोमेटिक हेडलैंप्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    सुरक्षा

    2021 Maruti Suzuki Swift Review: First Drive Review

    मारुति सुजुकी ने इसमें ड्यूल एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और आईऐसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए हैं। नए अपडेट के तौर पर इस कार में बड़े ब्रेक्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (एएमटी वेरिएंट में) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में स्विफ्ट के भारतीय वर्जन को केवल 2 स्टार रेटिंग मिली है। वहीं, इसकी बॉडी शैल इंटीग्रिटी को 'अस्थिर' करार दिया गया था।

    परफॉरमेंस

    2021 Maruti Suzuki Swift Review: First Drive Review

    मारुति सुजुकी की इस हैचबैक कार में नया पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो सुजुकी की ड्यूल जेट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए यह मोटर 7 पीएस की अतिरिक्त पावर जनरेट करती है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

    स्विफ्ट कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार को महज 11.63 सेकंड में तय कर लेती है। पुराने मॉडल के मुकाबले नई स्विफ्ट एक सेकंड फास्ट है। कंपनी का दावा है कि इस कार का मैनुअल वर्जन 23.2 किलोमीटर प्रति लीटर और एएमटी वर्जन 23.76 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इससे पहले यह कार 21.21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती थी। इसके माइलेज में सुधार का श्रेय इसके स्टॉप फंक्शन को दिया जा सकता है जो गाड़ी के खड़े रहने यानी रेड लाइट या फिर ख़राब ट्रैफिक जाम में फंसने पर कार को ऑटोमेटिक बंद कर देता है।

    2021 Maruti Suzuki Swift Review: First Drive Review

    इसका इंजन स्टार्टअप और आईडल मोड पर बेहद स्मूद लगता है। यह बिलकुल भी वाइब्रेशंस नहीं करता है और ना ही कभी इससे कोई शोर शराबा सुनने को मिलता है। मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ड्राइव करने के दौरान भी इस कार के साथ कोई समस्या नहीं आती है। इसका क्लच बेहद हल्का है और गियर लीवर एकदम स्मूदली ऑपरेट होता है, ऐसे में ज्यादा ट्रैफिक में ड्राइविंग करते समय थकान भी महसूस नहीं होती है। इस गाड़ी में ड्राइविंग के दौरान पावर की कमी बिलकुल भी महसूस नहीं होती है। पुराने मॉडल के मुकाबले अब इस नए मॉडल के जरिए ट्रैफिक में छोटी जगह से आगे निकलना भी बेहद आसान हो गया है। हाइवे पर यह कार 100 से ज्यादा की स्पीड पर आसानी से क्रूज़ कर लेती है।

    2021 Maruti Suzuki Swift Review: First Drive Review

    इसका 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स एकदम कम्फर्टेबल राइड देता है। इसकी अपशिफ्टिंग और डाउनशिफ्टिंग दोनों बेहद फ़ास्ट है। यदि आप इसे हल्के फुट के साथ ड्राइव करते हैं तो आपको इस कार के साथ कोई परेशानी नहीं  होगी। लेकिन, एक्सेलेरेटर तेज़ दबाने पर इसका एएमटी गियरबॉक्स थोड़ा स्लो हो जाता है। इसे अपशिफ्टिंग में पूरा एक सेकंड लगता है। 

    इसके दोनों ही गियरबॉक्स में से हम मैनुअल को चुनेंगे। इस गियरबॉक्स के साथ ज्यादा प्रयास करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह अच्छी राइड्स भी देता है।

    राइड व हैंडलिंग

    2021 Maruti Suzuki Swift Review: First Drive Review

    स्मूद सड़कों पर रोज़ाना ड्राइव करते समय स्विफ्ट के साथ सफर बेहद कम्फर्टेबल लगता है। इसके सस्पेंशन की मजबूती उबड़-खाबड़ इलाकों या फिर शार्प ऐज पर ज्यादा पता चलती है। ऐसे इलाकों में इस कार को थोड़ा फास्ट ड्राइव करना जरूरी है जिससे केबिन के अंदर मूवमेंट कम से कम हो सके। हाइवे राइड के दौरान भी आपको तेज़ स्पीड पर इस कार से कोई शिकायत नहीं आएगी। लेकिन, तेज़ स्पीड पर यह गाड़ी थोड़ी हिलने डुलने लगती है। वहीं, इसका स्टीयरिंग व्हील हल्का लगता है। यह कार स्ट्रेट रोड की बजाए टर्न पर ज्यादा बेहतर साबित होती है।

    2021 Maruti Suzuki Swift Review: First Drive Review

    घाट पर इसका स्टीयरिंग व्हील काफी अच्छा रिस्पांस देता है और कॉर्नर पर टर्न लेते समय भी इससे काफी अच्छा फीडबैक मिलता है। सही इनपुट डालने पर इससे काफी अच्छा रिस्पांस मिलता है। इसके सस्पेंशन काफी कड़े हैं, ऐसे में यह कार बेहद अच्छी राइड्स दे पाती है जिससे बॉडी रोल भी कम से कम होता है।

    वेरिएंट

    स्विफ्ट कुल चार वेरिएंट्स एलएक्सआई, वीएक्सआई, ज़ेडएक्सआई और ज़ेडएक्सआई+ में आती है।

    2021 Maruti Suzuki Swift Review: First Drive Review

    निष्कर्ष :

    इन सभी अपडेट्स के बावजूद भी नई मारुति स्विफ्ट आपको शायद ही लुभाएगी। इसमें एकदम फ्रेश डिज़ाइन और कई सारे दमदार फीचर्स दिए जा सकते थे। इसकी क्वॉलिटी भी पहले से थोड़ी बेहतर हो सकती थी। एक अच्छे अपडेट के तौर पर इसमें केवल नया पेट्रोल इंजन दिया गया है। हालांकि, पुराना पेट्रोल इंजन भी रिफाइनमेंट, परफॉर्मेंस और माइलेज के मामले में काफी अच्छा था। लेकिन, नया इंजन इससे कहीं ज्यादा बेहतर साबित होता है।

    यदि आप किसी तरह का समझौता किए बिना एक छोटी फैमिली कार चाहते हैं तो ऐसे में स्विफ्ट आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021-2024 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • नए 1.2 लीटर ड्यूल जेट पेट्रोल इंजन की परफॉर्मेंस काफी शानदार और माइलेज रिटर्न भी काफी बढ़िया देता है ये इंजन
    • अब तीन नए ड्यूल टोन कलर का दे दिया गया है ऑप्शन
    • स्पोर्टी ड्राइविंग के शौकीनों के लिए एक कम बजट वाली हैचबैक

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • लुक्स में ज्यादा नहीं हुए बदलाव
    • डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है इसमें
    • नए सेफ्टी फीचर्स भी केवल एएमटी वेरिएंट्स तक ही सीमित

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021-2024 न्यूज़

    • नई न्यूज़
    • रोड टेस्ट
    • मारुति​ स्विफ्ट रिव्यू: कॉम्पैक्ट पैकेज में स्पोर्टी फील देने वाली कार
      मारुति​ स्विफ्ट रिव्यू: कॉम्पैक्ट पैकेज में स्पोर्टी फील देने वाली कार

      एक कॉम्पैक्ट हैचबैक होने के नाते आपको स्विफ्ट में बहुत कुछ मिलेगा। इसकी परफॉर्मेंस काफी शानदार है और लुक्स काफी स्पोर्टी है और साथ ही इसमें फन टू ड्राइव एक्सपीरियंस के साथ अच्छे फीचर्स आपको मिलते हैं।

      भानुon अगस्त 25, 2023
    • 2021 मारुति सुजुकी स्विफ्ट : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      2021 मारुति सुजुकी स्विफ्ट : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      तीसरी जनरेशन की स्विफ्ट को भारत में लॉन्च हुए तीन साल हो चुके हैं। सेल्स चार्ट में यह कार हमेशा से टॉप पर रही है। अब भारत में इसका नया अपडेट वर्जन भी आ चुका है। हालांकि, फेसलिफ्ट मॉडल का डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा ही है। क्या नई स्विफ्ट कार से हमें ज्यादा उम्मीद करनी चाहिए, इसके बारे में जानेंगे

      स्तुतिon मई 04, 2021

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021-2024 यूज़र रिव्यू

    4.3/5
    पर बेस्ड637 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (637)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (153)
    • कंफर्ट (207)
    • माइलेज (264)
    • इंजन (90)
    • इंटीरियर (65)
    • स्पेस (40)
    • कीमत (92)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • s
      suhaib on जनवरी 05, 2026
      5
      Good Queality Good Car For Family Members Good Ca
      Good car for showoff and safty Ccjfritiutgigiuffuffrthji b v bvl GB has a great time in yourself to get you to the best and most likely you could be the first person in your life and beautiful life and life in your own way and beautiful to be able and you can help your child to understand what is happening
      और देखें
      1
    • s
      sahil verma on सितंबर 29, 2025
      5
      Swift Vdi Car Is Very Nice Car
      Nice riding & feature of this car, good mileage and nice pickup and braking system of this car and safety features is very nice speed control of the car is very good seats are very comfortable and adjustable engine is very much for local and long drive steering control is very fantastic & better
      और देखें
      1 1
    • i
      iqbal on सितंबर 09, 2025
      4.3
      My Favourite Car
      Favourite car ever. I was using swift since 2009. Totally i liked it. Like it's style. All over its a good car. In 2023 ai updated my 10 years old car to brand new version. Brand new with cool look and comfy. But missing intelligence upgrade in new versions. Just keeping simple updates only. Waiting fo
      और देखें
    • कृष्णा on जुलाई 05, 2025
      4.3
      Review Of Swift
      If you are looking for stylish hatchback this is perfect hatchback.It is comfortable and sporty looks car.The reliability of this car is good,this car also provide good mileage.The maintenance of this car is affordable.This car fit in any type of budget.There is one problem in car i don,t like safety rating of this car. Overall this car is good.
      और देखें
      2 2
    • z
      zul on मई 26, 2025
      4
      Swift Is Swift
      Comfort, Style, Mileage Superb, The Evergreen Car of Indians. Almost every indian garage have minimum of one suzuki vehicles, from that also Swift is the first choice. One of my family member have the first model white swift, I think 2 years before he exchanged the car to new Swift. Even when I am looking for a latest swift for my friend, I am still sitting in the swift in heavy rain, it's awesome.
      और देखें
      3 1
    • सभी स्विफ्ट 2021-2024 रिव्यूज देखें

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021-2024 वीडियो

    • Maruti Swift Detailed Review: Comfort, Features, Performance, Ride Quality & More7:43
      Maruti Swift Detailed Review: Comfort, Features, Performance, Ride Quality & More
      2 साल पहले5K व्यूज
    • 2023 Maruti Swift Vs Grand i10 Nios: Within Budget, Without Bounds9:21
      2023 Maruti Swift Vs Grand i10 Nios: Within Budget, Without Bounds
      2 साल पहले157.8K व्यूज

    सवाल और जवाब

    Hussainali asked on 3 Jan 2024
    Q ) What is the price of Maruti Suzuki Super Carry?
    By CarDekho Experts on 3 Jan 2024

    A ) Maruti Suzuki Super Carry price range from Rs 5.15 Lakh to 6.30 Lakh.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Abhijeet asked on 20 Oct 2023
    Q ) What are the safety features of the Maruti Suzuki Swift?
    By CarDekho Experts on 20 Oct 2023

    A ) Passenger safety is ensured by dual front airbags, ABS with EBD, electronic stab...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Abhijeet asked on 8 Oct 2023
    Q ) What is the mileage of Maruti Suzuki Swift?
    By CarDekho Experts on 8 Oct 2023

    A ) The Maruti Suzuki Swift mileage is 23.2 to 23.76 kmpl. The Automatic Petrol vari...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Prakash asked on 23 Sep 2023
    Q ) What are the features of the Maruti Suzuki Swift?
    By CarDekho Experts on 23 Sep 2023

    A ) Its features list comprises a 7-inch touchscreen infotainment system, height-adj...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Abhijeet asked on 13 Sep 2023
    Q ) What is the seating capacity of the Maruti Suzuki Swift?
    By CarDekho Experts on 13 Sep 2023

    A ) The seating capacity of the Maruti Suzuki Swift is 5 people.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग मारुति सुजुकी कारें

    जुलाई ऑफर देखें

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021-2024 लेटेस्ट अपडेट

    लेटेस्ट अपडेट: मारुति स्विफ्ट पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक अप्रैल में इस गाड़ी पर 47,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    प्राइस: मारुति स्विफ्ट कार की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है और स्विफ्ट टॉप मॉडल की प्राइस 9.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    वेरिएंट: मारुति सुजुकी स्विफ्ट चार वेरिएंट एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में उपलब्ध है।

    कलरः ग्राहक स्विफ्ट को 9 रंग: पर्ल मिडनाइट ब्लैक रूफ के साथ सॉलिड फायर रेड एक्सटीरियर, पर्ल आर्कटिक व्हाइट रूफ के साथ पर्ल मेटेलिक मिडनाइट ब्लू एक्सटीरियर, पर्ल मिडनाइट ब्लैक रूफ के साथ पर्ल आर्कटिक व्हाइट एक्सटीरियर, मेटेलिक मेग्मा ग्रे, पर्ल मिडनाइट ब्लू, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, मेटेलिक सिल्की सिल्वर, सॉलिड फायर रेड और मेटेलिक लुसेंट ऑरेंज एक्सटीरियर शेड में खरीद सकते हैं।

    सीटिंग कैपेसिटी: यह 5 सीटर कार है ऐसे में इसमें पांच लोग बैठ सकते हैं।

    इंजन स्पेसिफिकेशन: स्विफ्ट गाड़ी में 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। बेहतर माइलेज के लिए कंपनी ने इसमें इंजन के साथ आइडल स्टार्ट-स्टॉप फीचर भी दिया है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। स्विफ्ट में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन भी रखा गया है जिसका पावर आउटपुट 77.5पीएस/98.5एनएम है। इसके दो वेरिएंट वीएक्सआई और जेडएक्सआई में सीएनजी किट दी गई है।

    मारुति स्विफ्ट माइलेज:

    • 1.2 लीटर मैनुअल: 23.20 किलोमीटर प्रति लीटर

    • 1.2 लीटर एएमटी: 23.76 किलोमीटर प्रति लीटर

    • स्विफ्ट सीएनजी: 30.90 किलोमीटर प्रति लीटर

    फीचर इसमें नई 4.2 इंच कलर ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो एसी और एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर दिए गए हैं।

    सेफ्टी फीचर: पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इस कार के एएमटी वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तरह ड्यूल-फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर भी मिलना जारी रहेंगे।

    कंपेरिजन: मारुति स्विफ्ट का मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस और रेनॉल्ट ट्राइबर से है।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है