• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नवंबर 2023 में महिंद्रा स्कॉर्पियो, हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस रही सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार

    इस सेगमेंट से महिंद्रा स्कॉर्पियो लगातार दूसरी बार नंबर 1 रही, जिसे हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस से थोड़े ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 12, 2023 17:20 ist
    info icon
    published onDec 12, 2023 17:20 IST
    last updated onDec 12, 2023 17:20 IST
    412 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Scorpio N, Kia Seltos and Hyundai Creta

    नवंबर-2023 में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की ओवरऑल मंथली सेल 13 प्रतिशत तक गिरी है। इस सेगमेंट के दूसरे मॉडल्स को मिले कितने बिक्री के आंकड़े ये आप जानेंगे आगे:

    कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर

     

    नवंबर 2023

    अक्टूबर 2023

    मासिक ग्रोथ

    मौजूदा मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    पिछले 6 महीने की औसत बिक्री

    महिंद्रा स्कॉर्पियो

    12185

    13578

    -10.25

    21.84

    18.18

    3.66

    10635

    हुंडई क्रेटा

    11814

    13077

    -9.65

    21.17

    37.52

    -16.35

    13764

    किआ सेल्टोस

    11684

    12362

    -5.48

    20.94

    26.15

    -5.21

    8500

    मारुति ग्रैंड विटारा

    7937

    10834

    -26.73

    14.22

    12.48

    1.74

    10472

    होंडा एलिवेट

    4755

    4957

    -4.07

    8.52

    N.A.

    N.A.

    2244

    टोयोटा हाइराइडर

    3005

    3987

    -24.63

    5.38

    223.85

    -218.47

    3535

    स्कोडा कुशाक 

    1908

    2447

    -22.02

    3.42

    5.65

    -2.23

    2221

    फोक्सवैगन टाइगन 

    1771

    2219

    -20.18

    3.17

    5.57

    -2.4

    1825

    एमजी एस्टर

    726

    890

    -18.42

    1.3

    4.03

    -2.73

    857

    कुल

    55785

    64351

    -13.31

    99.96

     

     

     

    • मासिक बिक्री में 10 प्रतिशत गिरावट आने के बावजूद महिंद्रा स्कॉर्पियो अपने मुकाबले में मौजूद हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ते हुए नवंबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार रही। इस एसयूवी को पिछले महीने 12,000 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। बता दें कि ये आंकड़े महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की कंबाइंड सेल्स है।

    यह भी पढ़ें: सब-4 मीटर एसयूवी कार सेल्स रिपोर्ट: नवंबर 2023 में मारुति ब्रेजा और हुंडई वेन्यू को पछाड़कर टाटा नेक्सन बनी नंबर-1

    Hyundai Creta

    • स्कॉर्पियो के बाद हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस ही ऐसी दो एसयूवी कारें रही जिन्हें नवंबर 2023 में 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। हालांकि क्रेटा और सेल्टोस की मासिक बिक्री क्रमश: 10 प्रतिशत और 5.50 प्रतिशत गिरी है।
    • चौथे स्थान पर आई मारुति ग्रैंड विटारा की मासिक बिक्री में 26 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 8000 यूनिट्स के बिक्री के आंकड़ों के साथ ग्रैंड विटारा की नवंबर 2023 की सेल्स इसके पिछले 6 महीनों की बिक्री के मुकाबले 2500 यूनिट्स कम रही।
    • अपनी कार को बनाएं स्मार्ट

    • कारदेखो वीडियो रिव्यूज

    Honda Elevate

    • सितंबर 2023 में लॉन्च हुई होंडा एलिवेट को नवंबर 2023 में 4500 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। मगर होंडा की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की मंथली सेल्स 4 प्रतिशत तक गिरी है।
    • मारुति ग्रैंड विटारा के टोयोटा वर्जन अर्बन क्रूजर हाइराइडर की मासिक सेल्स में 25 प्र​तिशत की गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर 2023 में टोयोटा ने अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कुल 3000 यूनिट्स बेची जो इसके पिछले 6 महीनों के बिक्री के आंकड़ों से 500 यूनिट्स कम रही। इसके सालाना बिक्री के आंकड़े में भी 200 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    यह भी देखें: 2024 किया सोनेट का नया टीजर हुआ जारी, 14 दिसंबर को प्रोडक्शन मॉडल से उठेगा पर्दा

    Volkswagen Taigun Trail Edition

    • 20 प्रतिशत से ज्यादा मासिक बिक्री में गिरावट के साथ फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक दोनों की नवंबर 2023 में हुई बिक्री 4000 के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई। इन दोनों का अपना अपना मार्केट शेयर 5 प्रतिशत से भी कम है। 
    • एमजी एस्टर इस लिस्ट में एकमात्र ऐसी एसयूवी है जिसकी 1000 से भी कम यूनिट्स बिकी है। इसका मार्केट शेयर करीब 1.3 प्रतिशत ही है। 

    यह भी देखें: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन ऑटोमैटिक

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    B
    bhuvnesh
    Dec 15, 2023, 1:51:15 PM

    It so funny to read that Mahindra Scorpio belongs to compact SUV segment. Shame on cr dekho and teh auto generalists they hire. You are just messing up with the market and facts.

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है