• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 किया सोनेट का नया टीजर हुआ जारी, 14 दिसंबर को प्रोडक्शन मॉडल से उठेगा पर्दा

    नए टीजर से इसमें 360 डिग्री कैमरा और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट मिलना फिर से कंफर्म हो गया है

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 12, 2023 13:53 ist
    info icon
    published onDec 12, 2023 13:53 IST
    last updated onDec 12, 2023 13:53 IST
    384 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Kia Sonet teased

    • सोनेट को जल्द पहला बड़ा अपडेट मिलेगा।

    • नए टीजर में नई ग्रिल और लंबी फैंग-शेप एलईडी डीआरएल की झलक देखी जा सकती है।

    • केबिन में नई अपहोल्स्ट्री और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया जा सकता है।

    • इसमें 10.25-इंच डिस्प्ले, सनरूफ, छह एयरबैग (स्टैंडर्ड) और एडीएएस जैसे फीचर दिए जाएंगे।

    • यह पहले वाले पेट्रोल और डीजल इंजन में मिलना जारी रहेगी।

    • इसे 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    नई किया सोनेट के प्रोडक्शन मॉडल से 14 दिसंबर को पर्दा उठने जा रही है। लेकिन उससे पहले कंपनी इसके कई ऑफिशियल टीजर जारी कर चुकी है। अब कंपनी ने इसका एक और टीजर जारी किया है, इस बार कंपनी ने स्केच के जरिए इस एसयूवी के लुक को दिखाया है।

    क्या आया नजर?

    2024 Kia Sonet teaser showing front camera

    टीजर में हम इसकी नई मल्टी-रिफ्लेक्टर एलईडी हेडलाइट और लंबी फैंग-शेप एलईडी डीआरएल को अच्छे से नोटिस कर सकते हैं। आगे की तरफ आप इसमें नई ग्रिल माउंटेड फ्रंट कैमरा, और फ्रंट पार्किंग सेंसर के साथ नए बंपर की झलक भी देख सकते हैं। पीछे की तरफ इसमें नया कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स सेटअप दिया गया है।

    संभावित केबिन और फीचर अपडेट

    नए टीजर में 2024 किया सोनेट के केबिन की झलक दिखाई नहीं दी है, लेकिन इससे पहले टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल और टीजर से संकेत मिले हैं कि इसमें नई अपहोल्स्ट्री और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया जा सकता है।

    2024 Kia Sonet digital instrument cluster

    पहले जारी हुए टीजर से इसमें 10.25-इंच टचसक्रीन सिस्टम मिलना कंफर्म हो गया था। नई सोनेट में सेल्टोस की तरह 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर भी दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें पहले की तरह सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर भी मिलना जारी रहेंगे।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलना जारी रहेंगे।

    यह भी पढ़ेंः साल के आखिर में कार खरीदने के क्या हैं फायदे और नुकसान, जानिए यहां

    इंजन और गियरबॉक्स

    नई सोनेट कार में पहले वाले पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेंगे। हालांकि फेसलिफ्ट मॉडल में डीजल-मैनुअल का ऑप्शन फिर से शामिल किया जाएगा।

    स्पेसिफिकेशन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    83 पीएस

    120 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    115 एनएम

    172 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी

    6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी (नया), 6-स्पीड आईएमटी, 6-स्पीड एटी

    लॉन्च, प्राइस और कंपेरिजन

    2024 Kia Sonet rear teased

    नई किया सोनेट को 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से रहेगा।

    यह भी देखेंः किया सोनेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    किया सोनेट‎‌ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है