• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सिरोस ईवी vs टाटा कर्व ईवी : कौनसी एसयूवी कार को खरीदना होगा बेहतर?

    मार्केट में नई होने के नाते किआ सिरोस ईवी को अपने प्रतिद्व्न्दियों के मुकाबले बढ़त हासिल होती है, क्योंकि इसमें कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जो केवल इस कार में ही मिलते हैं

    ashin
    ashin
    Published On अगस्त 06, 2026 10:06 ist
    info icon
    published onAug 06, 2026 10:06 IST
    last updated onAug 06, 2026 10:06 IST
    1 View
    • Write a कमेंट

    किआ सिरोस ईवी vs टाटा कर्व ईवी

    अगर आप मार्केट में 14 लाख रुपये से 20 लाख रुपये की कीमत में आने वाली कोई इलेक्ट्रिक एसयूवी कार की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए एकदम सही समय है। किआ ने सिरोस ईवी को भारत में पेश कर दिया है। यह एसयूवी उन लोगों के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है जो रोजाना आने-जाने और हाइवे पर घूमने-फिरने के लिए अच्छी रेंज वाली कार चाहते हैं। 

    वहीं, टाटा कर्व ईवी कूपे स्टाइलिंग, शानदार केबिन और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आती है। क्या आप भी नई सिरोस ईवी और कर्व ईवी को लेकर कंफ्यूज हैं? यह कंपेरिजन आपको सही फैसला लेने में मदद करेगा :-

    कीमत 

    मॉडल 

    किआ सिरोस ईवी 

    टाटा कर्व ईवी 

    बिना बैटरी-एज-ए-सर्विस मॉडल के कीमत 

    13.50 लाख रुपये से 20 लाख रुपये

    16.99 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये

    बैटरी-एज-ए-सर्विस मॉडल के साथ कीमत 

    7.99 लाख रुपये और 3.3 किमी प्रति किलोमीटर के बैटरी रेंटल फीस

    उपलब्ध नहीं

    सभी कीमतें-एक्स शोरूम के अनुसार है। 

    किआ सिरोस ईवी की शुरूआती कीमत 13.50 लाख रुपये है, जबकि टाटा कर्व ईवी की कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इन दोनों गाड़ियों की कीमत के बीच अंतर 3.99 लाख रुपये का है। वहीं, किआ सिरोस ईवी के टॉप वेरिएंट की प्राइस 20 लाख रुपये है जो कि कर्व ईवी से 51,000 रुपये ज्यादा है। किआ सिरोस ईवी में बैटरी-एज-ए-सर्विस स्कीम भी मिलती है, जिसमें आप 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी किराए पर ले सकते हैं। इससे यह एसयूवी कार और भी सस्ती हो जाती है और इसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक पहुंच जाती है।

    डाइमेंशन 

    पैरामीटर

    किआ सिरोस ईवी

    टाटा कर्व ईवी

    अंतर

    लंबाई

    3995 मिलीमीटर

    4310 मिलीमीटर

    (-315 मिलीमीटर)

    चौड़ाई

    1805 मिलीमीटर

    1810 मिलीमीटर

    (-5 मिलीमीटर)

    ऊंचाई

    1670 मिलीमीटर

    1637 मिलीमीटर

    (-33 मिलीमीटर)

    व्हीलबेस

    2550 मिलीमीटर

    2560 मिलीमीटर

    (-10 मिलीमीटर)

    बूट स्पेस

    465 लीटर

    500 लीटर

    (-35 लीटर)

    • टाटा कर्व ईवी की लंबाई किआ सिरोस ईवी से 315 मिलीमीटर ज्यादा है, जिससे यह गाड़ी बेहतर रोड प्रेजेंस देती है। किआ सिरोस ईवी के मुकाबले टाटा कर्व 5 मिलीमीटर चौड़ी कार है जिससे इसमें केबिन के अंदर अच्छी स्पेस मिलती है। वहीं, सिरोस ईवी की ऊंचाई टाटा कर्व से ज्यादा है जिसकी वजह से इसमें केबिन के अंदर पैसेंजर्स को बेहतर हेडरूम स्पेस मिल पाती है। सिरोस ईवी के मुकाबले टाटा कर्व कार के व्हीलबेस का साइज 10 मिलीमीटर ज्यादा है जिससे इसमें पीछे वाली सीट पर अच्छी स्पेस मिलती है। 

    किआ सिरोस ईवी vs टाटा कर्व ईवी

    किआ सिरोस ईवी vs टाटा कर्व ईवी

    • सिरोस ईवी के 465 लीटर बूट स्पेस के मुकाबले टाटा कर्व ईवी में 500 लीटर की बूट स्पेस मिलती है जो रोड ट्रिप्स पर या फिर लंबी दूरी के सफर पर जाने के लिहाज से अच्छी है। अगर आप उनमें से हैं जो सफर के दौरान ज्यादा लगेज अपने साथ लेकर चलते हैं तो यह बड़ी बूट स्पेस आपके काफी काम आएगी।

    यहां देखें किआ सिरोस ईवी की फोटो गैलरी। 

    कलर ऑप्शन 

    किआ सिरोस ईवी 

    टाटा कर्व ईवी

    आइवरी सिल्वर मैट

    वर्चुअल सनराइज

    फ्रॉस्ट ब्लू

    एम्पायर्ड ऑक्साइड

    ग्रेविटी ग्रे

    प्योर ग्रे

    प्यूटर ऑलिव

    प्रिस्टिन व्हाइट

    मैग्मा रेड

    नाइट्रो क्रिमसन

    आइवरी सिल्वर ग्लॉस

    -

    अरोरा ब्लैक पर्ल

    -

    ग्लेशियर व्हाइट पर्ल

    -

    एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट

    -

    किआ सिरोस ईवी में कुल 9 कलर ऑप्शन मिलते हैं, जबकि टाटा कर्व ईवी कार पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। सिरोस ईवी में मैट कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जिसमें आइवरी सिल्वर मैट और एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट कलर ऑप्शन शामिल हैं। वहीं, कर्व ईवी में एम्पावर्ड ऑक्साइड और नाइट्रो क्रिमसन जैसे यूनीक कलर ऑप्शन मिलते हैं। यहां देखें किआ सिरोस ईवी के वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी। 

    बैटरी पैक्स 

    बैटरी

    42 केडब्लूएच

    51.4 केडब्लूएच

    42 केडब्लूएच

    55 केडब्लूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    1

    1

    पावर

    135 पीएस

    171 पीएस

    150 पीएस

    167 पीएस

    टॉर्क

    255 एनएम

    255 एनएम

    215 एनएम

    215 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1 + पार्ट 2)

    443 किलोमीटर

    526 किलोमीटर

    430 किलोमीटर

    502 किलोमीटर

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्लूडी )

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्लूडी )

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्लूडी )

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्लूडी )

    • किआ सिरोस ईवी और कर्व ईवी कार में दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ सिंगल मोटर सेटअप मिलता है। सिरोस ईवी के 51.4 केडब्लूएच बैटरी पैक के मुकाबले कर्व ईवी में बड़ा 55 केडब्लूएच बैटरी पैक दिया गया है। 

    • 42 केडब्लूएच बैटरी पैक के साथ कर्व ईवी 150 पीएस की पावर जनरेट करती है जो कि सिरोस ईवी (135 पीएस) से 15 पीएस ज्यादा है। स्टैंडर्ड रेंज की बात करें तो कर्व ईवी सिरोस ईवी से ज्यादा पावरफुल साबित होती है। सिरोस ईवी का एसेलेरेशन काफी स्मूद है और इसकी परफॉरमेंस भी शानदार है। जबकि, बड़े बैटरी पैक के साथ सिरोस ईवी 171 पीएस की पावर देती है जो कि कर्व ईवी (167 पीएस) से ज्यादा है। यही वजह है कि सिरोस ईवी हाइवे पर ज्यादा फास्ट लगती है।  

    • बड़े साइज के बावजूद कर्व ईवी काफी हद तक नेक्सन ईवी की तरह चलती है। हमारे टेस्ट में यह गाड़ी तेज स्पीड पर ड्राइव करते समय टूटी-फूटी सड़कों पर भी काफी स्टेबल लगी। किआ सिरोस ईवी दोनों बैटरी पैक्स के साथ 255 एनएम का टॉर्क देती है, जो कि कर्व ईवी (215 एनएम) से ज्यादा है। यह एसयूवी कार कर्व ईवी के मुकाबले स्पीड जल्दी से पकड़ लेती है।

    • यदि आप रेंज और परफॉरमेंस को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं तो किआ सिरोस ईवी आपके लिए अच्छी रहेगी। सिरोस ईवी में मजबूत पावरट्रेन पैकेज मिलता है और यह गाड़ी अच्छी रेंज और बेहतरीन टॉर्क आउटपुट भी देती है।
      सिरोस ईवी के किस वेरिएंट में कौनसा बैटरी पैक मिलता है? यहां देखें इसके वेरिएंट-वाइज बैटरी पैक ऑप्शन की जानकारी। 

    फीचर्स 

    फीचर

    किआ सिरोस ईवी

    टाटा कर्व ईवी

    ऑटो एलईडी हेडलैंप्स

    एलईडी फॉग लैंप्स

    एलईडी टेललैंप्स

    व्हील्स

    17-इंच एरो अलॉय व्हील्स

    18-इंच एरो अलॉय व्हील्स

    रूफ रेल्स

    पावर्ड टेलगेट

    हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    एम्बिएंट लाइटिंग

    ✅ (64 कलर)

    इंफोटेनमेंट सेटअप

    12.3-इंच टचस्क्रीन

    12.3-इंच टचस्क्रीन

    वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    12.3-इंच फुल डिजिटल

    10.25-इंच फुल डिजिटल

    वायरलेस फोन चार्जर

    साउंड सिस्टम

    8-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम

    9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम

    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    क्रूज कंट्रोल

    ✅ (अडैप्टिव)

    ✅ (अडैप्टिव)

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    कीलेस एंट्री

    डिजिटल की

    वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीटें

    ✅ (फ्रंट और रियर)

    ✅ (फ्रंट और रियर)

    पावर्ड सीटें

    ✅ (केवल 4-वे पावर्ड ड्राइवर)

    ✅ (केवल 6-वे पावर्ड ड्राइवर)

    पैनोरमिक सनरूफ

    फ्रंट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    पैडल शिफ्टर

    मल्टी-ड्राइव मोड्स

    कनेक्टेड कार टेक

    वी2एल (व्हीकल-टू-लोड)

    एयरबैग्स

    6 एयरबैग्स

    6 एयरबैग्स

    360-डिग्री कैमरा

    ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)

    फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स

    रियर डिफॉगर

    रियर वाइपर और वॉशर

    टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

    एडीएएस फंक्शन

    ✅ (लेवल 2)

    ✅ (लेवल 2)

    • यह दोनों ही एसयूवी कारें फीचर लोडेड हैं, जिसमें एलईडी लाइटिंग, 12.3-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, डिजिटल की, कीलेस एंट्री (कीलेस एंट्री), पैडल शिफ्टर्स, मल्टी-ड्राइव मोड, वायरलेस चार्जर, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

    किआ सिरोस ईवी vs टाटा कर्व ईवी

    किआ सिरोस ईवी vs टाटा कर्व ईवी

    • सिरोस ईवी में रूफ रेल्स, फ्रंट और वेंटिलेटेड सीटें और 12.3-इंच फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जबकि टाटा कर्व ईवी में 10.25-इंच यूनिट दी गई है। किआ सिरोस ईवी में एक खास फीचर के तौर पर रियर सीट वेंटिलेशन मिलता है जो गर्मियों के दिनों में काफी काम का साबित होता है। टाटा कर्व ईवी कार में बड़े 18-इंच अलॉय व्हील्स, पावर्ड टेलगेट और 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम दिया गया है। सिरोस ईवी (4-वे) की तुलना में टाटा कर्व ईवी कार में 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई है।

    किआ सिरोस ईवी vs टाटा कर्व ईवी

    • सुरक्षा के लिहाज से दोनों एसयूवी कार में अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, छह एयरबैग, वी2एल फ़ंक्शनैलिटी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं। टाटा कर्व ईवी को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है। बता दें कि सिरोस आईसीई मॉडल को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, जबकि सिरोस ईवी का क्रैश टेस्ट फिलहाल होना बाकी है। 

    किआ सिरोस ईवी के वेरिएंट-वाइज फीचर के बारे में जानने के लिए यह स्टोरी देखें। 

    निष्कर्ष :

    किआ सिरोस ईवी vs टाटा कर्व ईवी

    सिरोस ईवी अपनी आकर्षक डिजाइन, आरामदायक राइड क्वालिटी, प्रैक्टिकैलिटी, एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी की वजह से एक अनोखी एसयूवी कार लगती है। अगर आप रोजाना सफर करते हैं और कभी-कभी वीकेंड पर लंबी ड्राइव पर जाना पसंद करते हैं तो सिरोस ईवी आपके लिए एक बेहतरीन कार साबित होगी। इसकी सर्टिफाइड रेंज 526 किलोमीटर है। 

    किआ सिरोस ईवी vs टाटा कर्व ईवी

    टाटा कर्व ईवी नेक्सन ईवी का ज्यादा बेहतर वर्जन लगती है। इसे देखकर ऐसा लगता कि यह फीचर लोडेड और भरोसेमंद नेक्सन ईवी का एक अपग्रेड है। इसमें बेहतर ड्राइव परफॉरमेंस, रेंज, फीचर लिस्ट और अच्छी बूट स्पेस मिलती है जिससे इसमें छह सूटकेस आसानी से रखे जा सकते हैं। यह गाड़ी वीकेंड ट्रिप पर जाने के लिहाज से अच्छी साबित होती है। 

    आप यह ऑप्शंस भी देख सकते हैं 

    किआ सिरोस ईवी और टाटा कर्व ईवी के अलावा आप एमजी जेडएस ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी, विनफास्ट वीएफ6 और टाटा नेक्सन ईवी जैसी कारों पर भी विचार कर सकते हैं। 

    was this article helpful ?

    ashin
    Ashin Shaji is a Junior Correspondent at CarDekho Group with experience covering motorcycles, cars, automotive news, and emerging mobility trends. With PGD Journalism and Mass Communication, Ashin has over 2 years of experience in the industry. A bike enthusiast at heart with a special passion for adventure motorcycles, industry news, launches, and automotive content. Beyond mainstream automotive journalism, he has a keen interest in content creation and content production, exploring new ways to tell automotive stories through digital media. His passion extends across the entire automotive spectrum, from hardcore off-road machines to cross-country tourers. He combines his lifelong love for vehicles, accurate reporting and engaging storytelling to help enthusiasts and consumers stay informed and make better automotive decisions.और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है