• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे कलर ऑप्शन, जानिए यहां

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट का नया ओशियनिक कलर उन लोगों के लिए काफी बोल्ड और ब्राइट ऑप्शन है जो कुछ अलग चाहते हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 06, 2026 10:59 ist
    info icon
    published onAug 06, 2026 10:58 IST
    last updated onAug 06, 2026 10:59 IST
    11 Views
    • Write a कमेंट

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट कलर ऑप्शन

    महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो एन को नई स्टाइलिंग, नए फीचर्स और नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया है। फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो एन की कीमत अब 13.69 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 2022 में लॉन्च हुई इस एसयूवी कार को चार साल बाद पहला बड़ा अपडेट मिला है, जिसके चलते इसका इंटीरियर अब पहले से ज्यादा मॉडर्न लगने लगा है। नई स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट कार कुल सात वेरिएंट :  जेड2, जेड4, जेड6, जेड8एस, जेड8, जेड8टी और जेड8एल में उपलब्ध है। इस एसयूवी कार के किस वेरिएंट में कौनसे कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    कलर ऑप्शन 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में दो नए आकर्षक कलर ऑप्शन: गैलेक्सी ग्रे और ओशियनिक (डार्क ब्लू) जोड़े गए हैं, जिससे अब यह गाड़ी कुल पांच कलर ऑप्शन में आती है। इसके अलावा इस एसयूवी कार के साथ एवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक और डीप फॉरेस्ट कलर भी मिलते हैं। कंपनी ने ओशियनिक कलर को सबसे बोल्ड और सबसे अलग दिखने वाला शेड बताया है। हालांकि, ये सभी कलर सारे वेरिएंट में उपलब्ध नहीं हैं। बेस वेरिएंट जेड2 और जेड4 में केवल तीन कलर : एवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक और डीप फॉरेस्ट ही दिए गए हैं, और इसमें नए कलर ऑप्शन उपलब्ध नहीं है। जबकि, जेड6 से लेकर टॉप जेड8एल वेरिएंट तक सभी पांचों कलर ऑप्शन मिलते हैं। 

    यहां देखें नई स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी :-

    वेरिएंट

    जेड2

    जेड4

    जेड6

    जेड8एस

    जेड8

    जेड8टी

    जेड8एल

    एवरेस्ट व्हाइट

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    गैलेक्सी ग्रे

    ​​❌

    ❌​​

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    स्टेल्थ ब्लैक

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ओशियनिक (डार्क ब्लू)

    ​​❌

    ​​❌

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    डीप फॉरेस्ट

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    ​​✅

    यहां देखें नई स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के साथ मिलने वाले सभी कलर ऑप्शन :- 

    एवेरेस्ट व्हाइट

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट

    गैलेक्सी ग्रे

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट

    स्टेल्थ ब्लैक

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट

    ओशियनिक 

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट

    डीप फॉरेस्ट

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट

    फीचर और सेफ्टी 

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का केबिन अब पहले से कहीं ज्यादा टेक्नोलॉजी लोडेड और प्रीमियम हो गया है। इसमें कई नए और एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं जो इसे सेगमेंट में और भी दमदार बनाते हैं।

    • बड़ी टचस्क्रीन: डैशबोर्ड पर अब 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है।

    • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले: हाल ही में लॉन्च हुई थार रॉक्स वाला 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले इसमें दिया गया है।

    • पैनोरमिक सनरूफ: यह एक पॉपुलर फीचर है, जो अब नई स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में भी मिलता है।

    • कैमरा और चार्जिंग: इसमें 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और 65वाट यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

    अन्य प्रीमियम फीचर्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 12-स्पीकर वाला सोनी साउंड सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं। सेफ्टी के मामले में स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट कार में 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, हिल-होल्ड असिस्ट, हिल-डिसेंट कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके टॉप वेरिएंट में अब लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी मिलता है।

    पावरट्रेन ऑप्शन

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन के इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किया है। यह एसयूवी कार पहले की तरह पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :- 

    इंजन

    2.0-लीटर एमस्टालियन टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर एमहॉक डीजल

    पावर

    203 पीएस

    175 पीएस

    टॉर्क

    370 एनएम (एमटी) / 380 एनएम (एटी)

    370 एनएम (एमटी) / 400 एनएम (एटी)

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन

    आरडब्ल्यूडी

    आरडब्ल्यूडी / 4डब्ल्यूडी

    ध्यान देने वाली बात यह है कि 4x4 का ऑप्शन सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही मिलता है, जो इसे एक शानदार ऑफ-रोडर कार बनाता है।

    कीमत और मुकाबला

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन गाड़ी की कीमत 13.69 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का सेगमेंट में सीधा मुकाबला थार रॉक्स के अलावा किसी से नहीं है। हालांकि, इसे टाटा सफारी, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के विकल्प के तौर पर भी देखा जा सकता है।

    कारदेखो का क्या है कहना 

    नया अपडेट महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को अपने सेगमेंट में और भी कॉम्पिटिटिव बनाता है। एक्सटीरियर में कोई बदलाव ना होने के बावजूद पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर और एडीएएस जैसे फीचर्स का जुड़ना इसे एक मॉडर्न और वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बनाता है। नए कलर ऑप्शन शामिल होने से एसयूवी कार को एक ताजगी मिली है, जो नए ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है। यह अपडेट उन खरीदारों के लिए स्कॉर्पियो एन को एक मजबूत विकल्प बनाता है जो एक पावरफुल, फीचर-लोडेड और सुरक्षित 7-सीटर एसयूवी लेना चाहते हैं

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है