• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी

    4.611 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 13.89 - 14.96 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    सितंबर ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी कीमत एन्ड& वेरिएंट

    XUV 3XO EV के 4 वेरिएंट हैं, कीमत {{xuv_3xo_ev_mx1_price}} (लाइव पेज) से शुरू, और ये 34.5 kWh और 39.4 kWh बैटरी पैक में आते हैं, ये Mahindra की electric XUV 3XO है। MX1 ({{xuv_3xo_ev_mx1_price}}) बेस है जिसमें 6 airbags, ESC, ABS, single zone AC, fabric सीट्स और बेसिक infotainment मिलते हैं। MX2 ({{xuv_3xo_ev_mx2_price}}) इसमें wireless Android Auto + CarPlay वाला 26.03cm HD टचस्क्रीन, electric ORVMs, push start और रियर कैमरा जोड़ता है। AX5 (₹13.89L) में स्टेप-अप होता है twin HD 26.03cm ड्यूल डिस्प्ले, Alexa वाला Adrenox Connect, leatherette स्टीयरिंग, dual zone AC, R16 diamond cut alloys, sunroof और 6-way driver seat adjust तक। AX7L (₹14.96L) सबसे ऊपर Skyroof panoramic sunroof, Harman Kardon ऑडियो, leatherette सीट्स, R17 diamond cut alloys, Dolby Atmos और electric driver seat देता है। ज़्यादातर बायर्स AX5 (₹13.89L) पर आते हैं, यहाँ आपको twin HD डिस्प्ले, Adrenox Connect, dual zone AC, sunroof, R16 diamond cut alloys और 6 airbags स्टैंडर्ड मिल जाते हैं, और AX7L के Harman Kardon, Skyroof, R17 alloys और leatherette सीट्स के लिए ~₹1.07L एक्स्ट्रा देने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    2 एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी वेरिएंट उपलब्धClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    39.4 केडब्ल्यूएच456 किमी147.51 बीएचपी
    39.4 केडब्ल्यूएच456 किमी147.51 बीएचपी

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    रेंज456 किमी
    पावर147.51 बीएचपी
    बैटरी कैपेसिटी39.4 केडब्ल्यूएच
    चार्जिंग टाइम डीसी350 किलोवाट चार्जर के साथ 24 मिनट (10-80%)
    चार्जिंग टाइम एसी7.2 किलोवाट चार्जर के साथ 6 घंटे (0-100%)
    बूट स्पेस364 लीटर

    एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी 2026: लेटेस्ट updates

    • 7 जनवरी 2026: महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी की डिलीवरी 23 फरवरी से शुरू होगी। 

    • 06 जनवरी 2025: महिंद्रा ने एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी को लॉन्च कर दिया है, इसकी कीमत 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह एक्सयूवी 3एक्सओ का इलेक्ट्रिक वर्जन है।

    और देखें

    एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी expert रिव्यू

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • पुणे से मुंबई जैसी इंटर-सिटी यात्राओं के लिए लगभग 280 किलोमीटर की वास्तविक रेंज।
    • फीचर्स: डुअल 10.25 इंच स्क्रीन, 7-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल।
    • बेस वेरिएंट: फीचर्स और सेफ्टी के मामले में उचित कीमत।

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • केवल एक बैटरी विकल्प: मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों में मिलती है ज्यादा रेंज और बड़ी बैटरी का विकल्प मिलता है।
    • मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों की तुलना में इंटीरियर डिज़ाइन थोड़ा पुराना लगता है।
    • वेंटिलेटेड सीटें उपलब्ध नहीं हैं।

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    “महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी आपको किसी आकर्षक फीचर या लंबी रेंज के दावे से लुभाएगी नहीं। लेकिन अगर आप 15 लाख रुपये से कम कीमत में एक पूरा सिटी इलेक्ट्रिक व्हीकल चाहते हैं, तो आपको इसे जरूर देखना चाहिए।”

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी को 13.89 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम कीमत) में लॉन्च किया गया है। केवल दो वेरिएंट में उपलब्ध, महिंद्रा की यह लेटेस्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी, टॉप-आईसीई-पावर्ड एक्सयूवी 3एक्सओ के सभी फीचर्स से लैस है, लेकिन इलेक्ट्रिक रूप में अधिक परफॉर्मेंस और रिफाइनमेंट के साथ।

    टाटा नेक्सन ईवी और बड़ी एमजी विंडसर ईवी जैसी गाड़ियों से कड़े मुकाबले के बीच, एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं है। क्या यह कुछ अलग कर पाएगी? आइए जानते हैं।

    और देखें

    पेट्रोल/डीजल से चलने वाले विकल्प वाले अधिकांश इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरह, एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी का डिज़ाइन मूल मॉडल से बहुत अलग नहीं है। वास्तव में, इसमें बदलाव इतने मामूली हैं कि मौजूदा एक्सयूवी 3एक्सओ ओनर्स को भी शायद ही कोई फर्क नज़र आए। हमने पहले ही डिज़ाइन का विस्तार से विश्लेषण कर लिया है, लेकिन यहां इसका संक्षिप्त विवरण दिया गया है:

    XUV 3XO EV front

    इसका फ्रंट डिज़ाइन लगभग आईसीई इंजन वाली 3एक्सओ जैसा ही है, जिसमें हेडलाइट्स को जोड़ने वाला ग्रिल पैनल भी वैसा ही है, लेकिन ग्रिल की स्लैट्स पर कॉपर फिनिश दी गई है। शार्प एलईडी हेडलाइट्स और सी-शेप के डेटाइम रनिंग लैंप्स स्टाइलिश दिखते हैं। एकमात्र अंतर बंपर के निचले हिस्से में लगे एयर डैम में है, जिसमें आईसीई इंजन वाले वर्ज़न में हॉ​रिजॉन्टल ओपनिंग थीं, लेकिन यहां इसे लगभग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

    XUV 3XO EV rear

    पीछे की तरफ भी समानताएं बरकरार हैं, जिसमें एलईडी से जुड़ी टेल लाइट और बंपर का डिज़ाइन पहले जैसा ही है। ईवी बैज बाईं ओर दिया गया है, जबकि वेरिएंट बैज दाईं ओर मौजूद है। सामने की तरह ही, लोगो, बैज और बंपर इंसर्ट पर कॉपर फिनिश दी गई है। 

    XUV 3XO EV

    2026 महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ छह अलग-अलग कलर: एवरेस्ट व्हाइट, नेबुला ब्लू, स्टील्थ ब्लैक, डीप फॉरेस्ट, टैंगो रेड और गैलेक्सी ग्रे में उपलब्ध है। हमारी  एक्सयूवी 3एक्सओ कलर इमेज गैलरी में देखें।

    और देखें

    इस महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर में भी हूबहू वही डिज़ाइन देखने को मिलता है, जो आईसीई इंजन वाली 3एक्सओ से लिया गया है। बाहरी डिज़ाइन की तरह ही, इसका साइज भी बिल्कुल वैसा ही है, बस चारों ओर कॉपर के इंसर्ट लगे हैं। कुल मिलाकर डिज़ाइन सिंपल और ट्रेडिशनल है, और इस सेगमेंट की अन्य कारों के विपरीत, इसमें बीच में कोई बड़ी स्क्रीन नहीं लगी है।

    XUV 3XO EV interior

    डुअल टोन थीम आकर्षक लगती है, खासकर कॉपर की स्टिचिंग और इंसर्ट के साथ, लेकिन सेंट्रल कंसोल थोड़ा पुराना लगता है। डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से, डोर ट्रिम्स, सीटों, स्टीयरिंग व्हील और गियर लीवर पर लेदरेट लगा है।

    XUV 3XO EV rear seats

    कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि महिंद्रा इस अवसर का लाभ उठाकर एक नया केबिन डिज़ाइन पेश कर सकती थी। स्टैंडर्ड 3एक्सओ का इंटीरियर शुरू से ही थोड़ा पुराना लगता था, और यही हाल इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का भी है।

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी में शायद अपने से बड़ी इलेक्ट्रिक कारों की तरह शानदार फीचर्स ना मौजूद हों, लेकिन इसमें मौजूद हर चीज इस सेगमेंट के स्टैंडर्ड के अनुरूप है। यहां कुछ प्रमुख फीचर्स की सूची दी गई है।

    कीलेस एंट्री पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप
    ऑटोमैटिक हेडलैंप्स क्रूज कंट्रोल
    इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम्स ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल
    पैनोरमिक सनरूफ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
    65 वाट टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट ऑटो डिमिंग आईआरवीएम
    वायरलेस फ़ोन चार्जr रियर एसी वेंट्स

    एंटरटेनमेंट के लिए, इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो डॉल्बी एटमॉस के साथ 7-स्पीकर वाले हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम से जुड़ा है। स्क्रीन में इन-बिल्ट एलेक्सा भी दी गई है।

    XUV 3XO EV panoramic sunroof

    ड्राइवर के लिए 10.25 इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है जो कई लेआउट में आता है और ड्राइव से संबंधित सभी जानकारी को स्पष्ट रूप से दिखाता है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में, अगर 3एक्सओ ईवी की फीचर्स में कुछ कमी है, तो वह वेंटिलेटेड सीटें हैं।

    और देखें

    केवल दो वेरिएंट मेंं उपलब्ध होने के साथ, एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी की सुरक्षा किट में 6 एयरबैग, रियर-व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    XUV 3XO electronic parking brake

    टॉप-वेरिएंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग असिस्टेंस (एडीएएस) जैसे फीचर्स शामिल हैं। एडीएएस किट में लेन कीप असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग (व्हीकल, पैदल यात्री और साइकिल चालक के लिए), हाई बीम असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ट्रैफिक साइन रिकग्निशन शामिल हैं।

    भारत एनकैप ने आईसीई इंजन वाली 3एक्सओ को क्रैश टेस्ट में पूरे पांच स्टार दिए थे, और हमें उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक 3एक्सओ को भी यही रेटिंग मिलेगी।

    और देखें

    एक्सयूवी 3एक्सओ इलेक्ट्रिक में 364 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो इसके आईसीई-पावर्ड मॉडल (295 लीटर) के बराबर है। हमने आईसीई-पावर्ड 3एक्सओ में एक मीडियम साइज का सूटकेस, एक छोटा सूटकेस और दो सॉफ्ट बैग रखने में कामयाबी हासिल की।

    और देखें

    महिंद्रा ने एक्सयूवी 3एक्सओ इलेक्ट्रिक कार में एक्सयूवी400 ईवी वाला बड़ा बैटरी पैक दिया है। यहां देखिए इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशन:

    बैटरी पैक 39.4 केडब्ल्यूएच
    इलेक्ट्रिक मोटर 1
    पावर 150 पीएस
    टॉर्क 310 एनएम
    ऑन रोड रेंज 285 किलोमीटर

    ये आंकड़े एक्सयूवी400 के आंकड़ों के लगभग समान हैं, और अगर इनसे अंदाजा लगाया जाए तो आप एक स्मूद और रिफाइंड ड्राइविंग के अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं, जिसमें जरूरत पड़ने पर भरपूर परफॉर्मेंस मिलेगी। इस इलेक्ट्रिक कार में तीन ड्राइव मोड: फन, फास्ट और फियरलेस भी दिए गए हैं।

    XUV 3XO EV

    चार्जिंग टाइम

    महिंद्रा ने 3.3 किलोवाट और 7.2 किलोवाट एसी फास्ट चार्जर के चार्जिंग समय का खुलासा नहीं किया है। 50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर से बैटरी 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी।

    और देखें

    2026 महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी केवल दो वेरिएंट: एएक्स5 और एएक्स7एल में उपलब्ध है।

    एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी एएक्स5

    • बेस वेरिएंट में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, 16 इंच के अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं। इसमें रूफ रेल्स और रियर स्पॉइलर भी मौजूद हैं।
    • स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब पर लेदरेट फिनिश के साथ फैब्रिक सीटें दी गई हैं।
    • पावर विंडो, रियर एसी वेंट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ओआरवीएम्स जैसे बेसिक फीचर्स भी उपलब्ध हैं।
    • इसमें डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ पैसिव कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और वाइपर, रियर आर्मरेस्ट और वायरलेस फोन चार्जर जैसे कंफर्टेबल फीचर्स दिए गए हैं।
    • वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
    • 6 एयरबैग, रियर-व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के तौर पर दिए गए हैं।

    एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी एएक्स7 एल

    • एक्सटीरियर फीचर्स में एलईडी फ्रंट फॉग लैंप और बड़े 17-इंच अलॉय व्हील शामिल हैं।
    • ज़्यादा प्रीमियम इंटीरियर में पैनोरमिक सनरूफ, लेदरेट सीटें और डैशबोर्ड व डोर पैड पर सॉफ्ट टच पैडिंग दी गई है।
    • ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, कूल्ड ग्लवबॉक्स और वैनिटी मिरर के साथ इल्यूमिनेटेड सन वाइज़र जैसे बेहतर फीचर्स भी हैं मौजूद।
    • इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ 7-स्पीकर वाला हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम और 65 टाइप-सी चार्जर दिया गया है।

    कारदेखो की राय

    • एक्सयूवी 3एक्सओ का बेस वेरिएंट किफायती कीमत पर उपलब्ध है और इसमें वो सब कुछ दिया गया है जो आपको रोज़ाना इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी में चाहिए होता है, साथ ही इसमें सभी बेसिक और एंटरटेनमेंट संबंधी फीचर्स भी मौजूद हैं। अगर आपका बजट सीमित है तो इसे चुनें।
    • टॉप-वेरिएंट कीमत के हिसाब से बेहतरीन वैल्यू देता है और अगर आप एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ बेहतर सुविधा चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं।
    और देखें

    2026 महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी में कोई असाधारण बात नहीं है। यह दिखने में एक्सयूवी 3एक्सओ जैसी ही है, इसमें स्टोरेज के विकल्प भी वही हैं और सेफ्टी पैकेज भी वही मिलता है। लेकिन कीमत में मामूली बढ़ोतरी के साथ, ड्राइविंग का अनुभव बिल्कुल अलग है – यह ज़्यादा रिफाइंड, स्मूद (ड्राइव करने में मज़ेदार भी) और जेब पर हल्की पड़ती है। अगर आप इस साइज की ईवी की सीमित रेंज से संतुष्ट हैं, या आपको एक छोटी सिटी एसयूवी चाहिए, तो एक्सयूवी 3एक्सओ का यही मॉडल आपके लिए सही विकल्प है।

    और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी कलर

    भारत में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी एवरेस्ट व्हाइट कलरएवरेस्ट व्हाइट
    • एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी गैलेक्सी ग्रे कलरगैलेक्सी ग्रे
    • एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी स्टेल्थ ब्लैक कलरस्टेल्थ ब्लैक
    • एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी नेबुला ब्लू कलरनेबुला ब्लू
    • एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी डीप फारेस्ट कलरडीप फारेस्ट
    • एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी टैंगो रेड कलरटैंगो रेड

    comparing महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी rivals

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी
    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी
    Rs.13.89 - 14.96 लाख*
    किया सिरोस ईवी
    किया सिरोस ईवी
    Rs.13.50 - 20 लाख*
    टाटा सिएरा ईवी
    टाटा सिएरा ईवी
    Rs.18.79 - 26.48 लाख*
    सिट्रोएन e-c3 एक्स
    सिट्रोएन e-c3 एक्स
    Rs.12.09 - 13.36 लाख*
    टाटा टियागो ईवी
    टाटा टियागो ईवी
    Rs.6.99 - 10.09 लाख*
    टाटा कर्व ईवी
    टाटा कर्व ईवी
    Rs.17.19 - 19.69 लाख*
    टाटा पंच ईवी
    टाटा पंच ईवी
    Rs.9.79 - 12.99 लाख*
    टाटा एक्सप्रेस टी ईवी
    टाटा एक्सप्रेस टी ईवी
    Rs.13.04 लाख*
    रेटिंग4.6User Review (11)रेटिंग4.7User Review (3)रेटिंग4.8User Review (47)रेटिंग4.2User Review (88)रेटिंग4.6User Review (14)रेटिंग4.7User Review (140)रेटिंग4.8User Review (43)रेटिंग4.8User Review (4)
    फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक
    बैटरी कैपेसिटी39.4 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी42 - 51.4 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी63 - 75 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी29.2 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी19.2 - 24 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी55 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी30 - 40 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी32 केडब्ल्यूएच
    रेंज456 किमीरेंज443 - 526 किमीरेंज566 - 665 किमीरेंज330 किमीरेंज226 - 285 किमीरेंज502 किमीरेंज275 - 350 किमीरेंज391 किमी
    चार्जिंग टाइम7.2 किलोवाट चार्जर के साथ 6 घंटे (0-100%)चार्जिंग टाइम11 किलोवाट चार्जर के साथ 4 घंटे (10-100%)चार्जिंग टाइम110 किलोवाट चार्जर के साथ 25 मिनट (20-80%)चार्जिंग टाइम-चार्जिंग टाइम7.2 किलोवाट चार्जर के साथ 2.6 घंटे (10-100%)चार्जिंग टाइम70 किलोवाट चार्जर के साथ 40 मिनट (10-80%)चार्जिंग टाइम-चार्जिंग टाइम11.2 किलोवाट चार्जर के साथ 4.6 घंटे
    पावर147.51 बीएचपीपावर133 - 169 बीएचपीपावर-पावर56.22 बीएचपीपावर-पावर165 बीएचपीपावर87 - 127 बीएचपीपावर35.79 बीएचपी
    एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग4-6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग2
    वर्तमान में देख रहे हैंएक्सयूवी 3एक्सओ ईवी बनाम सिरोस ईवीएक्सयूवी 3एक्सओ ईवी बनाम सिएरा ईवीएक्सयूवी 3एक्सओ ईवी बनाम e-c3 एक्सएक्सयूवी 3एक्सओ ईवी बनाम टियागो ईवीएक्सयूवी 3एक्सओ ईवी बनाम कर्व ईवीएक्सयूवी 3एक्सओ ईवी बनाम पंच ईवीएक्सयूवी 3एक्सओ ईवी बनाम एक्सप्रेस टी ईवी

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी वीडियो

    • Mahindra XUV 3XO bani electric!

      महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ bani electric!

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक रिव्यू
      महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक रिव्यू

      ये लैडर ऑन फ्रेम रियर व्हील ड्राइव एसयूवी है जिसके लुक्स काफी मस्क्यूलर हैं और इसका केबिन काफी स्पेशियस है।

      भानुon नवंबर 13, 2024
    • महिंद्रा थार रॉक्स रिव्यू
      महिंद्रा थार रॉक्स रिव्यू

      3 डोर थार के मुकाबले 5 डोर थार ज्यादा लंबी है और इसका व्हीलबेस भी ज्यादा लंबा है। हालांकि इसकी चौड़ाई भी बड़ी है जिससे इसका रोड प्रजेंस और बेहतर हो गया है।

      भानुon सितंबर 06, 2024
    • महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      ये 2019 में लॉन्च हुई महिंद्रा एक्सयूवी300 का ही फेसलिफ्ट वर्जन है। इसकी ही प्राइस रेंज में टाटा नेक्सन,मारुति ब्रेजा,किआ सोनेट और हुंडई वेन्यू जैसी कारें भी मौजूद है।

      भानुon मई 22, 2024
    • महिंद्रा एक्सयूवी700 रिव्यू: एक परफैक्ट फैमिली एसयूवी कार
      महिंद्रा एक्सयूवी700 रिव्यू: एक परफैक्ट फैमिली एसयूवी कार

      अपने प्रीमियम लुक और केबिन एक्सपीरियंस के साथ साथ लंबी फीचर लिस्ट और कई तरह के पावरट्रेन ऑप्शंस के रहते महिंद्रा एक्सयूवी700 एक शानदार फैमिली एसयूवी कार रही है। 13.99 लाख रुपये से लेकर 26.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत वाली इस एसयूवी का मुकाबला टाटा सफारी फेसलिफ्ट, हैरियर और टोयोटा इनोवा हाईक्

      उज्ज्वलon मार्च 20, 2024
    • 2024 महिंद्रा एक्सयूवी400 ईएल प्रो: 20 लाख रुपये से कम कीमत वाली सबसे बेस्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी
      2024 महिंद्रा एक्सयूवी400 ईएल प्रो: 20 लाख रुपये से कम कीमत वाली सबसे बेस्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी

      नई एक्सयूवी400 में काफी बदलाव हुए हैं जिसमें अब नई केबिन थीम, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर डिस्प्ले और कुछ नए फीचर्स एवं टेक्नोलॉजी दी गई है।

      भानुon फरवरी 05, 2024

    explore महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी दूसरा hand कारें

    • महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी एएक्स5
      महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी एएक्स5
      Rs13.89 लाख
      2026100किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा हैरियर ईवी एम्पावर्ड क्यूडब्ल्यूडी 75
      टाटा हैरियर ईवी एम्पावर्ड क्यूडब्ल्यूडी 75
      Rs27.25 लाख
      202611,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा हैरियर ईवी एम्पावर्ड 75
      टाटा हैरियर ईवी एम्पावर्ड 75
      Rs26.50 लाख
      20261,800किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा एक्सईवी 9एस पैक थ्री 79kwh 6-सीटर
      महिंद्रा एक्सईवी 9एस पैक थ्री 79kwh 6-सीटर
      Rs28.90 लाख
      20268,791किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा हैरियर ईवी एम्पावर्ड 75
      टाटा हैरियर ईवी एम्पावर्ड 75
      Rs26.50 लाख
      20252,500किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा कर्व ईवी अकंप्लिश्ड प्लस एस 55
      टाटा कर्व ईवी अकंप्लिश्ड प्लस एस 55
      Rs17.50 लाख
      20266,200किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी ई विटारा डेल्टा
      मारुति सुजुकी ई विटारा डेल्टा
      Rs15.99 लाख
      2026100किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा एक्सईवी 9एस पैक टू ऊपर 79kwh
      महिंद्रा एक्सईवी 9एस पैक टू ऊपर 79kwh
      Rs25.45 लाख
      2026100किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा एक्सईवी 9ई पैक थ्री सलेक्ट 11.2किलोवाट चार्जर
      महिंद्रा एक्सईवी 9ई पैक थ्री सलेक्ट 11.2किलोवाट चार्जर
      Rs30.00 लाख
      2026100किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा सिएरा ईवी प्योर 63 रियर व्हील ड्राइव
      टाटा सिएरा ईवी प्योर 63 रियर व्हील ड्राइव
      Rs18.79 लाख
      2026100किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें


    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी यूज़र रिव्यू

    4.6/5
    पर बेस्ड11 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (11)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (3)
    • कंफर्ट (4)
    • माइलेज (2)
    • इंजन (2)
    • इंटीरियर (1)
    • स्पेस (1)
    • कीमत (1)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • यूज़र on सितंबर 13, 2026
      4.2
      A Great Allround EV With Excellent Package!!
      Pros: comfortable car, good suspension, range is around 300km, spacious and practical car. Great value for money. Cons: rear seat comfort could have improved, also battery efficiency the km/kwh could be improved considering syros ev which for similar battery gives addition 50-60km range. I chose this car over syros and nexon ev and im happy with that decision. cheers!!
      और देखें
    • p
      pradip on अगस्त 30, 2026
      4.5
      Stylish, Comfortable And Perfect For Daily Driving
      The Mahindra XUV 3XO Ev is stylish and practical electric suv with premium design, comfortable cabin, and smooth driving experience. It feels modern specious, and well-suited for daily city use. A great option for anyone looking for a compact EV with good features and Mahindra's SUV. Strongly recommended for daily use members.
      और देखें
      1
    • d
      dee on अगस्त 09, 2026
      4.2
      Profomance
      Is gadi me sab badiya hai par sunroof ko cut karke aur bhi behtar bana sakte the. Thoda aur bhi behtar  range deni chahiye thi inko jaise ki tata wale har option dete hain with sunroof and bina sunroof ki jo bhi achhi lage, yahi ek kami kar di hai mahindra ne aur sab best hai.
      और देखें
      1 1
    • k
      kulbhushan on जुलाई 09, 2026
      5
      One Of The Best EV!!
      I went to take a test drive and found it to be very interesting. I am looking forward to book it. Thanks to CARDEKHO for suggesting me this car. This can be a good car for a family of 5. I am 5'11 and I can drive it comfortably. A 5'9 guy can sit at the rear with ease. The space is near to excellent and the mileage also seems to be very amazing!
      और देखें
      1
    • v
      varun gk on जुलाई 05, 2026
      4
      Mahindra XUV 3XO Ev - Honest Review
      5-star Bharat NCAP safety rating with 6 airbags and four disc brakes as standard, Powerful petrol (up to 130 hp) and torquey diesel engine options, excellent ride quality and stable highway handling, premium cabin with dual 10.25-inch displays, panoramic sunroof, and ADAS on higher variants, Spacious interior.
      और देखें
    • सभी एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी रिव्यूज देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी रेंज

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी की रेंज 456 किमी है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।

    मोटर और ट्रांसमिशनएआरएआई रेंज
    इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक456 किमी
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी की ऑन-रोड कीमत 14,68,047 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी पर सितंबर महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) सितंबर 2026 के महीने में दिल्ली में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी पर 2 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 13.53 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी की ईएमआई ₹28,628 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹1.50 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Gorak asked on 15 May 2026
      Q ) XUV 3xo ev range as per customer review
      By CarDekho Experts on 15 May 2026

      A ) The ARAI-claimed range of the Mahindra XUV 3XO EV is 456 Km. However, the actual...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Jomon asked on 19 Mar 2026
      Q ) Battery guarentee
      By CarDekho Experts on 19 Mar 2026

      A ) We suggest that you visit your nearest authorized dealership, where trained prof...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      calculate एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      34,202ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.16.17 - 17.39 लाख*
      मुंबईRs.14.63 - 15.75 लाख*
      पुणेRs.14.63 - 15.75 लाख*
      हैदराबादRs.14.65 - 15.77 लाख*
      चेन्नईRs.15.12 - 16.26 लाख*

      ट्रेंडिंग महिंद्रा कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें
      सितंबर ऑफर देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है