• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ क्लाविस भारत में कल होगी शोकेस, जानिए इस एमपीवी कार से जुड़ी पांच खास बातें

    किआ क्लाविस एमपीवी से भारत में कल पर्दा उठेगा, इसे जून में किया जा सकता है लॉन्च

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 07, 2025 11:04 ist
    info icon
    published onMay 07, 2025 11:00 IST
    last updated onMay 07, 2025 11:04 IST
    108 Views
    • Write a कमेंट

    किआ इंडिया अपनी क्लाविस एमपीवी को भारत में कल यानि 8 मई 2025 को शोकेस करने जा रही है। यह कैरेंस एमपीवी का ज्यादा बेहतर वर्जन है, भारत में अपकमिंग क्लाविस के साथ कैरेंस की बिक्री भी जारी रहेगी। यदि आप किआ क्लाविस को घर लाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप इसे बुक भी कर सकते हैं क्योंकि कुछ डीलरशिप्स ने इसकी बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। किआ क्लाविस से जुड़ी पांच खास बातों पर डालते हैं एक नजर :- 

    एक्सटीरियर  

    जारी हुए कई टीजर और स्पाय शॉट के जरिए किआ क्लाविस की एक्सटीरियर डिजाइन की झलक देखने को मिल चुकी हैा आगे की तरफ इसमें किआ ईवी6 की तरह ब्लेंक-ऑफ ग्रिल और एंगुलर डीआरएल्स के साथ नई ट्राइएंगुलर शेप्ड एलईडी हेडलाइट दी गई है। फ्रेश लुक देने के लिए इसमें नए डिजाइन का बंपर भी दिया गया है।

    अनुमान है कि इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं जो साइज में कैरेंस (16-इंच रिम्स) से बड़े हो सकते हैं। यूनीक लुक देने के लिए क्लाविस में नए कलर ऑप्शन भी शामिल किए जा सकते हैं। पीछे की तरफ इसमें नए एलईडी टेललैंप्स दिए जाएंगे जिसे एलईडी लाइट बार से कनेक्ट किया गया होगा। रियर साइड पर इसमें सिल्वर इंसर्ट के साथ नए डिजाइन का बंपर मिलेगा।

    इंटीरियर 

    किआ क्लाविस के इंटीरियर की झलक फिलहाल सामने आनी बाकी है। अनुमान है कि इसमें नए डिजाइन का डैशबोर्ड और नई कलर थीम दी जा सकती है। कैरेंस की तरह क्लाविस कार दो सीटिंग लेआउट : 6-सीटर (कैप्टेन सीटों के साथ) और 7-सीटर (मिडल-रो पैसेंजर के लिए बेंच सीट) में लॉन्च की जा सकती है। इसमें कई सारे नए फीचर भी दिए जाएंगे। 

    फीचर 

    किआ क्लाविस में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले (अनुमानित 12.3 इंच), पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर का मिलना कंफर्म हो चुका है। अनुमान है कि इसमें सिरोस वाला 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और बॉस मोड के साथ पावर्ड को-ड्राइवर सीट जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : किआ क्लाविस की अनऑफिशियल बुकिंग हुई शुरू, 8 मई को होगी लॉन्च

    इसमें मौजूदा कैरेंस वाले फीचर वायरलेस फोन चार्जर, बोस साउंड सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट और पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री मिलने जारी रहेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें एडीएएस के अलावा छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए जाएंगे। 

    इंजन ऑप्शन 

    किआ क्लाविस में कैरेंस वाले इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है :-

    पैरामीटर 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल  

    पावर 

    160 पीएस 

    116 पीएस 

    115 पीएस

    टॉर्क 

    253 एनएम

    250 एनएम

    144 एनएम 

    ट्रांसमिशन ऑप्शन 

    6-स्पीड आईएमटी* / 7-स्पीड डीसीटी^

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी ~

    6-स्पीड एमटी

    *क्लचलेस मैनुअल 

    ^ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन  

    ~टॉर्क कन्वर्टर 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    किआ क्लाविस की कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। यह गाड़ी मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6 और टोयोटा रुमियन के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन साबित होगी। इसका मुकाबला मारुति इनविक्टो, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से भी रहेगा।


     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है