• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ क्लाविस की अनऑफिशियल बुकिंग हुई शुरू, 8 मई को होगी लॉन्च

    किआ क्लाविस का नया टीजर हाल ही में जारी हुआ है जिसमें इसे नई 3-पॉड एलईडी हेडलाइट डिजाइन, एडीएएस और 360-डिग्री कैमरा फीचर के साथ देखा गया

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 05, 2025 10:59 ist
    info icon
    published onMay 05, 2025 10:59 IST
    last updated onMay 05, 2025 10:59 IST
    136 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में किआ क्लाविस प्रोडक्शन वर्जन का टीजर जारी किया गया था, जिसमें इसकी एक्सटीरियर डिजाइन की झलक और कई फीचर नजर आए थे। भारत में किआ क्लाविस कार को 8 मई 2025 को शोकेस किया जाएगा। इस गाड़ी को कैरेंस के साथ बेचा जाएगा। यदि आप इस अपकमिंग प्रीमियम एमपीवी कार को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो किआ की कुछ डीलरशिप्स से इसे ऑफलाइन बुक कर सकते हैं।

    नई किआ क्लाविस एमपीवी में क्या कुछ मिलेगा खास जानेंगे इसके बारे में आगे:

    किआ क्लाविस से जुड़ी जानकारी

    Kia Clavis LED headlights

    टीजर में इस एमपीवी कार की फ्रंट डिजाइन की झलक देखने को मिली है। आगे की तरफ इसमें किआ ईवी6 की तरह ट्राएंगुलर हाउसिंग वाली 3-पॉड एलईडी हेडलाइट दी गई है जिसे एलईडी डीआरएल्स से हाइलाइट किया गया है। इसमें फ्रंट पर ब्लेंक-ऑफ ग्रिल दी गई है और पीछे की तरफ सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट के साथ रग्ड डिजाइन वाला बंपर दिया गया है। पीछे की तरफ इसमें इल्युमिनेटेड लाइट बार के साथ नया कनेक्टेड एलईडी टेललाइट सेटअप दिया गया है। 

    Kia Clavis ADAS

    इसकी इंटीरियर डिजाइन की झलक फिलहाल सामने आनी बाकी है। अनुमान है कि इसमें मिनिमल और मॉडर्न केबिन दिया जा सकता है जो किआ सिरोस से इंस्पायर्ड हो सकता है। इसमें सिरोस वाला 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जाएगा। अनुमान है कि इसमें सिरोस वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है।

    Kia Clavis panoramic sunroof

    टीजर से इसमें पैनोरमिक सनरूफ का मिलना कंफर्म हो गया है। इसमें ड्यूल-जोन ऑटो एसी और बॉस मोड के साथ पावर्ड को-ड्राइवर सीट भी दी जा सकती है। इसमें कैरेंस वाला वायरलेस फोन चार्जर, वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट, और बॉस साउंड सिस्टम भी दिया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर के साथ 360-डिग्री कैमरा दिया जा सकता है। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) का मिलना भी कंफर्म हो गया है। 

    यह भी पढ़ें : 2025 टाटा अल्ट्रोज का टीजर हुआ जारी, 21 मई को हो सकती है लॉन्च

    क्लाविस में मौजूदा किआ कैरेंस वाले इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है:

    इंजन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    115 पीएस 

    160 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    144 एनएम 

    253 एनएम 

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन*

    6-स्पीड एमटी 

    6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी 

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    प्राइस व कंपेरिजन

    Kia Clavis

    किआ क्लाविस कार की कीमत 11 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। यह गाड़ी मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6 और टोयोटा रुमियन के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन साबित होगी। इसका मुकाबला मारुति इनविक्टो, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से भी रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है