• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा एन लाइन टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, ब्राज़ील में जून में होगी शोकेस

    क्रेटा एन लाइन से ब्राज़ील में जून में पर्दा उठेगा।  तस्वीरों में नज़र आई क्रेटा एन लाइन प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर बेस्ड है। फोटोज़ में इस कार को चौड़ी फ्रंट ग्रिल, आकर्षक बंपर, अपडेटेड अलॉय व्हील्स, ड्यूल एग्ज़हॉस्ट मफलर और डार्क क्रोम इंसर्ट के साथ देखा जा सकता है।  भारत में फेसलिफ्ट क्रेटा का एन लाइन वर्जन उतारा जाएगा। क्रेटा एन लाइन भारतीय वर्जन में 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (140 पीएस) के साथ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स दिया जाएगा। भारत में क्रेटा एन लाइन को 2023 के शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 30, 2022 18:24 ist
    info icon
    published onMay 30, 2022 18:24 IST
    last updated onMay 30, 2022 18:24 IST
    2.9K Views
    • Write a कमेंट

    hyundai creta n line

    • क्रेटा एन लाइन से ब्राज़ील में जून में पर्दा उठेगा। 

    • तस्वीरों में नज़र आई क्रेटा एन लाइन प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर बेस्ड है।

    • फोटोज़ में इस कार को चौड़ी फ्रंट ग्रिल, आकर्षक बंपर, अपडेटेड अलॉय व्हील्स, ड्यूल एग्ज़हॉस्ट मफलर और डार्क क्रोम इंसर्ट के साथ देखा जा सकता है। 

    • भारत में फेसलिफ्ट क्रेटा का एन लाइन वर्जन उतारा जाएगा।

    • क्रेटा एन लाइन भारतीय वर्जन में 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (140 पीएस) के साथ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स दिया जाएगा।

    • भारत में क्रेटा एन लाइन को 2023 के शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।

    हुंडई क्रेटा एन लाइन की तस्वीरें ब्राज़ील में शोकेस होने से पहले सामने आई हैं। यह दक्षिण अमेरिका के बाजार में लॉन्च होने वाला पहला एन लाइन मॉडल होगा, जबकि आई20 और अपकमिंग फेसलिफ्ट वेन्यू के बाद भारत आना वाला तीसरा एन-लाइन मॉडल होगा। 

    hyundai creta n line

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कैमरे में कैद हुई क्रेटा एन लाइन प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर बेस्ड है जो भारत में बिक्री के लिए फिलहाल उपलब्ध है। फेसलिफ्ट मॉडल को इंडोनेशिया में पिछले साल शोकेस किया गया था, अनुमान है कि यह गाड़ी भारत में 2023 के शुरुआत में आ सकती है।

    नए स्पाई शॉट में इस गाड़ी को अपडेटेड डिज़ाइन और 'एन लाइन' एलिमेंट्स के साथ देखा जा सकता है। फ्रंट पर इसमें डार्क क्रोम इंसर्ट के साथ चौड़ी ग्रिल और ज्यादा आकर्षक दिखने वाला बंपर दिया गया है। इसकी साइड प्रोफाइल में क्रोम डोर क्लैडिंग को छोड़कर ज्यादा कोई बदलाव नहीं हुआ है।  

    रियर साइड पर इस कार में फॉक्स इंसर्ट और ड्यूल एग्ज़हॉस्ट टिप के साथ नए डिज़ाइन का बंपर देखा जा सकता है। इसमें एन लाइन बैजिंग और रेड इंसर्ट देखने को नहीं मिले हैं, लेकिन अनुमान है कि इस टेस्टेड मॉडल में इसे व्हाइट टेप से छुपा दिया गया है। 

    hyundai creta n line

    दूसरे एन लाइन मॉडल्स की तरह ही नई क्रेटा के इंटीरियर में भी कई सारे स्पोर्टी एलिमेंट्स जैसे ऑल-ब्लैक थीम, लैदर सीटें और एल्युमिनियम पैडल्स दिए जाएंगे। यह गाड़ी प्री-फेसलिफ्ट क्रेटा के टॉप वेरिएंट पर बेस्ड हो सकती है। क्रेटा ब्राज़ीलियन मॉडल में एडीएएस फीचर दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन-कीप असिस्ट मिलेंगे। यह फीचर्स भारत आने वाली फेसलिफ्ट क्रेटा एन लाइन में भी दिए जाएंगे। 

    क्रेटा ब्राज़ीलियन वर्जन में 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। वहीं, क्रेटा एन लाइन भारतीय वर्जन में 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स (ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक) मिलेगा। आई20 एन लाइन की तरह ही अपकमिंग क्रेटा में भी ज्यादा एंगेजिंग ड्राइव के लिए अपडेटेड सस्पेंशन और स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है।

    भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा एन लाइन के अलावा स्कोडा कुशाक मोंटे कार्लो, फोक्सवैगन टाइगन जीटी और किआ सेल्टोस एक्स लाइन जैसे ऑप्शंस भी मौजूद हैं।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में मिलेगा एक्सयूवी 700 वाला सोनी साउंड सिस्टम, 27 जून को होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है