• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में मिलेगा एक्सयूवी 700 वाला सोनी साउंड सिस्टम, 27 जून को होगी लॉन्च

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को भारत में 27 जून को लॉन्च करेगी। नए वीडियो में इस गाड़ी में इंफोटेनमेंट और एसी के लिए दिए कंट्रोल्स और सेंट्रल स्विच देखने को मिले हैं। इस एसयूवी कार में पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, एनालॉग क्लस्टर और फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। महिंद्रा की इस कार में 2-लीटर पेट्रोल (170 पीएस) और 2.2-लीटर डीजल इंजन दो पावर ट्यूनिंग के साथ (130 पीएस और 160 पीएस) दिए जाएंगे। भारत में इसकी प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 30, 2022 16:59 ist
    info icon
    published onMay 30, 2022 16:56 IST
    last updated onMay 30, 2022 16:59 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Scorpio N touchscreen

    • महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को भारत में 27 जून को लॉन्च करेगी।

    • नए वीडियो में इस गाड़ी में इंफोटेनमेंट और एसी के लिए दिए कंट्रोल्स और सेंट्रल स्विच देखने को मिले हैं।

    • इस एसयूवी कार में पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, एनालॉग क्लस्टर और फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    • महिंद्रा की इस कार में 2-लीटर पेट्रोल (170 पीएस) और 2.2-लीटर डीजल इंजन दो पावर ट्यूनिंग के साथ (130 पीएस और 160 पीएस) दिए जाएंगे।

    • भारत में इसकी प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।  

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का नया शॉर्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसमें सोनी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एक्सयूवी700 के बेस वेरिएंट वाली 8-इंच यूनिट) नज़र आ रहा है।  

    इस वीडियो में नई स्कॉर्पियो को वर्टिकल एसी वेंट्स के साथ देखा जा सकता है जिसके पास में इंफोटेनमेंट यूनिट को पोज़िशन किया गया है। इसके नीचे की तरफ इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए कंट्रोल्स दिए गए हैं, जबकि इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए दिए गए कंट्रोल्स के नीचे इसमें क्लाइमेट कंट्रोल्स का ऑप्शन मिलता है। वहीं, क्लाइमेट कंट्रोल्स के नीचे की ओर इसमें सेंट्रल स्विच को पोज़िशन किया गया है। इस शॉर्ट क्लिप में एसयूवी का डैशबोर्ड भी नज़र आ रहा है जिस पर ब्लैक और ब्राउन फिनिशिंग की गई है।   

    Mahindra Scorpio N

    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो के ड्राइवर साइड पर एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील (इंफोटेनमेंट और कॉलिंग के लिए बटन के साथ) और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसकी फीचर लिस्ट में 360 डिग्री कैमरा, कई सारे एयरबैग और सनरूफ भी शामिल है।

    अनुमान है कि भारत में इस एसयूवी कार की प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, एमजी एस्टर, स्कोडा कुशाक, हुंडई क्रेटा और फोक्सवैगन टाइगन से रहेगा।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक टेस्टिंग के दौरान आई नज़र

     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है