• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा सीवीटी vs होंडा एलिवेट सीवीटी: असल में किसकी परफॉर्मेंस है बेहतर,जानिए यहां

    इन दोनों कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों मेंं नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि सीवीटी गियरबॉक्स से लैस है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 31, 2024 18:24 ist
    info icon
    published onMay 31, 2024 18:24 IST
    last updated onMay 31, 2024 18:24 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta Vs Honda Elevate Performance Comparison

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कई सालों से हुंडई क्रेटा लोगों की टॉप चॉइस रही है। हाल ही के कुछ सालों में इस कार के मुकाबले में कुछ नई और मॉर्डन कारें भी लॉन्च हुई हैं जिनमें होंडा एलिवेट भी शामिल है जो केवल पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध है। हमनें इन दोनों एसयूवी कारों के सीवीटी ऑटोमैटिक मॉडल की परफॉर्मेंस का टेस्ट किया है जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार से है:

    2024 Hyundai Creta
    Honda Elevate


    पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन

    हुंडई क्रेटा

    होंडा एलिवेट

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    115 पीएस

    121पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    145 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी

    हमनें इन दोनों एसयूवी के 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन पर फोकस रखा है और टेबल को देखें तो यहां होंडा की एसयूवी में ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया है। दोनों एसयूवी कारों में पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। 

    यह भी पढ़़ें: हुंडई क्रेटा ईवी में मिल सकती हैं किआ ईवी3 वाली ये 5 चीजें

    एक्सलरेशन टेस्ट

    2024 Hyundai Creta

    टेस्ट

    हुंडई क्रेटा सीवीटी

    होंडा एलिवेट सीवीटी

    अंतर

    0-100 किमी प्रति घंटा

    13.36 सेकंड

    12.35 सेकंड

    +1.01 सेकंड

    क्वार्टर माइल

    119.92 किमी प्रति घंटे पर 19.24 सेकंड

    125.11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 18.64 सेकंड

    +0.6 सेकंड

    किकडाउन (20-80 किमी प्रति घंटा)

    7.3 सेकंड

    7.2 सेकंड

    +0.1 सेकंड

    0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे के एक्सलरेशन टेस्ट में हुंडई क्रेटा के मुकाबले होंडा की कॉम्पैक्ट एसयूवी 1.01 सेकंड तेज रही। क्वार्टर माइल टेस्ट में भी क्रेटा के मुकाबले एलिवेट 0.6 सेकंड्स ज्यादा तेज रही है। हालांकि 20 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे के एक्सलरेशन टेस्ट में दोनों कारों के बीच कोई अंतर नहीं रहा। 

    Honda Elevate

    टेस्ट

    हुंडई क्रेटा सीवीटी

    होंडा एलिवेट सीवीटी

    अंतर

    100-0 किमी प्रति घंटा

    38.12 मीटर

    37.98 मीटर

    +0.14 मीटर

    80-0 किमी प्रति घंटा

    24.10 मीटर

    23.90 मीटर

    +0.2 मीटर

    ब्रेकिंग टेस्ट की बात करें तो 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से 0 पर आने में 0.14 मीटर का ही फर्क रहा जहां होंडा एलिवेट ने ब्रेक लगाने के बाद 37.98 मीटर कवर किए जबकि क्रेटा ने पूरी तरह रूकने के लिए 38.12 मीटर कवर किए। हुंडई क्रेटा के मुकाबले 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से 0 की स्पीड पर आने में एलिवेट ने मात्र 0.2 मीटर कम कवर किए। बता दें कि दोनों एसयूवी कारों में 17 इंच के व्हील्स दिए गए है। मगर क्रेटा में हर व्हील पर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं ​जबकि एलिवेट में केवल फ्रंट डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। 

    प्राइस कंपेरिजन

    हुंडई क्रेटा सीवीटी

    होंडा एलिवेट सीवीटी

    15.86 लाख रुपये से लेकर 18.88 लाख रुपये

    13.71 लाख रुपये से लेकर 16.51 लाख रुपये

    कीमत की बात करें तो क्रेटा पेट्रोल सीवीटी के मुकाबले एलिवेट का पेट्रोल सीवीटी मॉडल 2.15 लाख रुपये सस्ता है। दोनों एसयूवी कारों का मुकाबला किआ सेल्टोस,मारुति ग्रैंड विटारा,टोयोटा हाइराइडर,स्कोडा कुशाक,फोक्सवैगन टाइगन और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है