• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कॉम्पेक्ट एसयूवी सेल्स रिपोर्टः फरवरी 2024 में मारुति ग्रैंड विटारा को पीछे छोड़ हुंडई क्रेटा रही टॉप पर, जानिए सेगमेंट की बाकी कारों का हाल

    हुंडई क्रेटा फरवरी 2024 के सेल्स चार्ट में मारुति ग्रैंड विटारा को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल करने में सक्षम रही है। इस एसयूवी कार के मासिक सेल्स आंकड़े पॉज़िटिव दर्ज किए गए हैं। पिछले महीने लगभग 45,000 कॉम्पेक्ट एसयूवी कारें बेची गईं।  यहां देखिए फरवरी 2024 में सेगमेंट की किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 12, 2024 18:18 ist
    info icon
    published onMar 12, 2024 18:18 IST
    last updated onMar 12, 2024 18:18 IST
    403 Views
    • Write a कमेंट

    Creta, Seltos, Grand Vitara

    हुंडई क्रेटा फरवरी 2024 के सेल्स चार्ट में मारुति ग्रैंड विटारा को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल करने में सक्षम रही है। इस एसयूवी कार के मासिक सेल्स आंकड़े पॉज़िटिव दर्ज किए गए हैं। पिछले महीने लगभग 45,000 कॉम्पेक्ट एसयूवी कारें बेची गईं।  यहां देखिए फरवरी 2024 में सेगमेंट की किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े :-

    कॉम्पेक्ट एसयूवी व क्रॉसओवर 

     

    फरवरी 2024

    जनवरी  2024

    मासिक ग्रोथ 

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    मार्केट शेयर (% पिछले साल)

    सालाना मार्केट शेयर(%)

    औसत सेल्स (6 महीने )

    हुंडई क्रेटा 

    15276

    13212

    15.62

    34.01

    35.44

    -1.43

    12316

    मारुति ग्रैंड विटारा 

    11002

    13438

    -18.12

    24.49

    31.23

    -6.74

    10459

    किया सेल्टोस 

    6265

    6391

    -1.97

    13.94

    27.25

    -13.31

    10275

    टोयोटा हाइराइडर

    5601

    5543

    1.04

    12.47

    11.24

    1.23

    4239

    होंडा एलिवेट 

    3184

    4586

    -30.57

    7.08

    0

    7.08

    4530

    फोक्सवैगन टाइगन  

    1286

    1275

    0.86

    2.86

    5.63

    -2.77

    1875

    स्कोडा कुशाक 

    1137

    1082

    5.08

    2.53

    6.06

    -3.53

    2099

    एमजी एस्टर 

    1036

    966

    7.24

    2.3

    3.46

    -1.16

    870

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस 

    127

    231

    -45.02

    0.28

    0

    0.28

    137

    कुल 

    44914

    46724

    -3.87

     

     

     

     

    2024 Hyundai Creta

    • हुंडई क्रेटा एसयूवी 15,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ फरवरी 2024 की टॉप सेलिंग कॉम्पेक्ट एसयूवी कार रही है। इस गाड़ी की मासिक सेल्स में 15 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। 2015 में क्रेटा की लॉन्चिंग से लेकर अब तक इसकी पिछले महीने की सेल्स सबसे ज्यादा मंथली सेल्स रही है।  

    • मारुति ग्रैंड विटारा क्रेटा के बाद इकलौती कॉम्पेक्ट एसयूवी कार है जिसकी पिछले महीने 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक सकीं। फरवरी 2024 में कंपनी इस गाड़ी की 11,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही है। हालांकि, ग्रैंड विटारा के मासिक सेल्स आंकड़ों में 2,400 यूनिट्स से ज्यादा की गिरावट जरूर दर्ज की गई है। इस गाड़ी के सालाना मार्केट शेयर में भी 7 प्रतिशत की कमी आई है। 

    • किया सेल्टोस की मंथली डिमांड एक जैसी बनी हुई है। कंपनी पिछले महीने इस गाड़ी की 6,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में सक्षम हो सकी। फरवरी 2024 में इस गाड़ी की सेल्स पिछले छह महीनों की औसत सेल्स से लगभग 4,000 यूनिट्स कम रही।

    • टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर की डिमांड भी एक जैसी बनी हुई है। टोयोटा पिछले महीने अपनी हाइराइडर कार की 5,500 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। 

    Honda Elevate

    • होंडा एलिवेट कार की मंथली सेल्स में पिछले महीने 30 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। फरवरी 2024 में कंपनी इस एसयूवी कार की 3,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही है। सेगमेंट में एलिवेट एसयूवी का मौजूदा मार्केट शेयर 7 प्रतिशत के करीब है। 

    • फोक्सवैगन टाइगन की मंथली सेल्स में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।  फरवरी 2024 में कंपनी टाइगन एसयूवी की 1,200 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में सक्षम रही है। जबकि, स्कोडा कुशाक की मासिक सेल्स में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले महीने कुशाक एसयूवी की टाइगन के मुकाबले 149 यूनिट्स कम बिक सकीं।  

    • एमजी एस्टर की मासिक सेल्स में वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी पिछले महीने इस गाड़ी की 1,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में सक्षम रही। 

    • सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस फरवरी महीने की सबसे कम बिकने वाली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार रही। पिछले महीने इस गाड़ी की केवल 127 यूनिट्स बिक सकीं।  

    यह भी पढ़ें : सब-4 मीटर एसयूवी सेल्स रिपोर्टः फरवरी 2024 में टाटा नेक्सन और किया सोनेट को पीछे छोड़ मारुति ब्रेजा फिर बनी नंबर 1 कार

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है