• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एलिवेट एसयूवी जापान में हुई लॉन्च: डब्ल्यूआर-वी नाम से की गई पेश, जानिए भारतीय मॉडल से कितनी है अलग

    बता दें कि डब्ल्यूआर-वी पहले भारत में जैज बेस्ड सब 4 मीटर क्रॉसओवर कार के नाम से लॉन्च हुई थी जिसे अप्रैल 2023 में बंद कर दिया गया था।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 16, 2023 17:13 ist
    info icon
    published onNov 16, 2023 14:39 IST
    last updated onNov 16, 2023 17:13 IST
    431 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate as the WR-V in Japan

    • सितंबर 2023 में भारत में लॉन्च हुई थी नई होंडा एलिवेट 
    • एलिवेट जैसी ही नजर आ रही है जापान में लॉन्च हुई नई डब्ल्यूआर-वी, मगर केबिन में दी गई है ब्लैक थीम और अपहोल्स्ट्री
    • सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं इसमें और अलग सी टचस्क्रीन यूनिट दी गई है इसमें 
    • इंडियन एलिवेट की तरह लैनवॉच कैमरा और एडीएएस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं नई डब्ल्यूआर-वी में 
    • एलिवेट की तरह 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और केवल सीवीटी गियरबॉक्स का ही दिया गया है विकल्प
    • 11 लाख रुपये से लेकर 16.28 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली के बीच है एलिवेट की कीमत 

    भारत के कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में होंडा की ओर से नई एलिवेट एसयूवी को सितंबर में उतारा गया था। अब कंपनी ने इसे जापान में 'डब्ल्यूआर-वी' के नाम से लॉन्च किया है।  

    एलिवेट से कितनी है अलग?

    Japan-spec Honda WR-V cabin

    बाहर से नई डब्ल्यूआर-वी बिल्कुल एलिवेट एसयूवी जैसी ही नजर आ रही है, मगर इसके इंटीरियर में कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं। होंडा ने इसके जापानी वर्जन में ऑल ब्लैक केबिन थीम और अलग तरह की अपहोल्स्ट्री दी है जबकि भारत में उपलब्ध एलिवेट में ब्राउन थीम दी गई है।

    बता दें कि जापान में लॉन्च हुई डब्ल्यूआर-वी में 5 कलर के ऑप्शन दिए गए हैं जबकि भारत में एलिवेट में 7 मोनोटोन और 3 ड्युअल टोन शेड्स के ऑप्शंस दिए गए हैं। 

    फीचर में ये हुए हैं बदलाव

    Japan-spec Honda WR-V missing a sunroof

    दोनों एसयूवी कारों के बीच कुछ फीचर्स का अंतर भी रखा गया है। जहां भारत में उपलब्ध एलिवेट एसयूवी में 10 इंच टचस्क्रीन, सिंगल पेन सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं तो वहीं होंडा ने जापान में लॉन्च की गई डब्ल्यूआर-वी में ये फीचर्स नहीं दिए हैं। हालांकि कंपनी ने इसमें टचस्क्रीन यूनिट जरूर दी है जो दिखने में अलग नजर आ रही है। 

    एलिवेट के जापानी वर्जन में दिए गए सेफ्टी फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, मगर इतना जरूर मालूम है कि इसमें लेनवॉच कैमरा, रिवर्सिंग कैमरा और फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे कई एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तहत आने वाले फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: क्या होंडा एलिवेट एसयूवी के साथ नई डब्ल्यूआर-वी को भी भारत में किया जाना चाहिए लॉन्च? जानिए हमारी राय

    इंजन

    होंडा ने नई डब्ल्यूआर-वी में दिए गए इंजन और गियरबॉक्स के आउटपुट की सटीक जानकारी नहीं दी है, मगर इतना जरूर मालूम है कि इसमें भी एलिवेट की तरह 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। एलिवेट में ये इंजन 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स के ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके जापानी वर्जन मेंं केवल सीवीटी गियरबॉक्स का ही ऑप्शन दिया गया है। 

    इसके अलावा एलिवेट की तरह इसमें भी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप नहीं दिया गया है। बता दें कि होंडा भारत में एलिवेट का इलेक्ट्रिक वर्जन 2026 तक उतारेगी। 

    भारत में कीमत 

    Honda Elevate as the WR-V in Japan

    भारत में एलिवेट कार की कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होती है और 16 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। होंडा एलिवेट एसयूवी का मुकाबला किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, टोयोटा हाइराइडर, मारुति ग्रैंड विटारा, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस और एमजी एस्टर से है।

    यह भी देखेंः होंडा एलिवेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है