• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने मारुति कार पर पाएं 54,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    अगर आप इस महीने मारुति की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मारुति इस महीने अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक 54,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 07, 2022 16:11 ist
    info icon
    published onJul 07, 2022 16:00 IST
    last updated onJul 07, 2022 16:11 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Get Savings Of Up To Rs 54,000 On Maruti Arena Cars This July

    • सेलेरियो पर अधिकतम 54,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • वैगनआर पर 44,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
    • एस-प्रेसो और ऑल्टो पर क्रमशः 28,000 रुपये और 29,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

    अगर आप इस महीने मारुति की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मारुति इस महीने अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक 54,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    यहां देखिए मारुति के मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफर्स की जानकारीः

    ऑल्टो

    Maruti Suzuki Alto

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    कुल बचत

    29,000 रुपये तक

    • ऑल्टो के एंट्री लेवल स्टैंडर्ड और एलएक्सआई (ओ) सीएनजी वेरिएंट्स को छोड़कर सभी वेरिएंट पर यह ऑफर मान्य है।
    • स्टैंडर्ड वेरिएंट पर 9,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिसमें 5,000 रुपये नकद डिस्काउंट और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट प्राप्त किया जा सकता है।
    • इस एंट्री लेवल हैचबैक की प्राइस 3.39 लाख से 5.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    एस-प्रेसो

    Maruti Suzuki S-Presso

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये तक

    कुल बचत

    28,000 रुपये तक

    • एस-प्रेसो के सीएनजी वेरिएंट्स को छोड़कर सभी वेरिएंट पर ऊपर बताए ऑफर का फायदा लिया जा सकता है।
    • इस हैचबैक कार की प्राइस 4 लाख से 5.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    ईको

    Maruti Suzuki Eeco

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,500 रुपये तक

    कुल बचत

    22,500 रुपये तक

    • ईको के केवल पेट्रोल वेरिएंट्स यह ऑफर दिए जा रहे हैं।
    • मारुति ईको की प्राइस 4.63 लाख से 5.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    सेलेरियो

    Maruti Suzuki Celerio

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    कुल बचत

    54,000 रुपये तक

    वैगनआर

    Maruti Suzuki Wagon R

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    कुल बचत

    44,000 रुपये तक

    • यह ऑफर वैगनआर के केवल एलएक्सआई और वीएक्सआई (1-लीटर मैनुअल पेट्रोल) वेरिएंट पर मिल रहे हैं।
    • 1.2-लीटर वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 15,000 रुपये और एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये प्राप्त किए जा सकते हैं।
    • इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई छूट नहीं दी जा रही है।
    • मारुति वैगन आर की प्राइस 5.48 लाख से 7.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    स्विफ्ट

    Maruti Suzuki Swift

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    Rs15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    कुल बचत

    29,000 रुपये तक

    • स्विफ्ट के सभी वेरिएंट्स यह डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।
    • स्विफ्ट स्पेशल एडिशन के लिए ग्राहकों को 18,400 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इस पर नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है लेकिन एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में क्रमशः 10,000 रुपये और 4,000 रुपये की बचत की जा सकती है।
    • इस मिड-साइज हैचबैक की प्राइस 5.92 लाख से 8.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    डिजायर

    Maruti Suzuki Dzire

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,500 रुपये तक

    कुल बचत

    17,500 रुपये तक

    • डिजायर के सभी वेरिएंट पर ऊपर बताए ऑफर का फायदा लिया जा सकता है।
    • इस सब-4 मीटर सेडान की प्राइस 6.24 लाख से 9.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह ऑफर आपके शहर और चुने गए वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में कार डिस्काउंट ऑफर की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी मारुति एरीना डीलरशिप पर विजिट करने की सलाह देते हैं।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Celerio पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है