• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक्सक्लूसिव: नई किआ कैरेंस के साथ मौजूदा कैरेंस की बिक्री रहेगी जारी, जल्द हो सकती है लॉन्च

    किआ कैरेंस फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर व इंटीरियर में नए डिजाइन अपडेट दिए जाएंगे, हालांकि इसमें मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 25, 2025 10:57 ist
    info icon
    published onJan 25, 2025 10:57 IST
    last updated onJan 25, 2025 10:57 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    Kia Carens

    • किआ कैरेंस को पहला अपडेट जल्द मिलने वाला है, यह गाड़ी 2022 से बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    • स्पाय शॉट के अनुसार, 2025 किआ कैरेंस कार नई फ्रंट प्रोफाइल, नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड हेडलाइट व टेललाइट के साथ आएगी।

    • केबिन के अंदर इसमें नए स्टाइल के एसी वेंट और नया सेंटर कंसोल दिया जा सकता है।

    • इस गाड़ी में मौजूदा कैरेंस वाले फीचर जैसे ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले, सिंगल-पेन सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी जा सकती है।

    • फेसलिफ्ट कैरेंस एमपीवी में 360-डिग्री कैमरा फीचर मिलेगा, अनुमान है कि इसमें लेवल 2 एडीएएस भी दिया जा सकता है।

    • नई किआ कैरेंस एमपीवी में मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शन : 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जा सकते हैं।

    • मौजूदा किआ कैरेंस की कीमत 10.60 लाख रुपये से 19.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    • 2025 किआ कैरेंस की कीमत 11.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    किआ कैरेंस को भारत में 2022 में लॉन्च किया गया था और अब इस एमपीवी कार को जल्द नया अपडेट मिलने वाला है। कंपनी फिलहाल फेसलिफ्ट कैरेंस पर काम का रही है। हमें जानकारी मिली है कि भारत में नई कैरेंस एमपीवी के साथ मौजूदा कैरेंस कार की बिक्री भी जारी रहेगी। ऐसी ही रणनीति होंडा सिटी, होंडा अमेज और टोयोटा इनोवा कार के साथ भी अपनाई जा चुकी है। कैरेंस फेसलिफ्ट में क्या कुछ मिलेगा खास डालते हैं इस पर एक नजर:

    डिजाइन अपडेट

    Kia Carens facelift front end spied

    इससे पहले जारी हुए स्पाय शॉट के अनुसार, 2025 किआ कैरेंस कार का फ्रंट लुक एकदम नया होगा। आगे की तरफ इसमें नए डिजाइन की हेडलाइट, नई एलईडी डीआरएल और मॉडिफाइड बंपर दिया जाएगा। हालांकि, इस एमपीवी कार का एक्सटीरियर लेआउट मौजूदा मॉडल जैसी ही होगा। राइडिंग के लिए इसमें नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। पीछे की तरफ इसमें नई एलईडी टेललाइट और नए स्टाइल का बंपर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: मारुति ई विटारा vs मारुति ग्रैंड विटारा: एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन कंपेरिजन

    केबिन अपडेट

    Kia Carens cabin

    फेसलिफ्ट कैरेंस कार के इंटीरियर में भी बड़ा अपडेट दिया जा सकता है। इसमें नए डिजाइन के एसी वेंट्स और सेंटर कंसोल दिया जा सकता है, साथ ही इसमें नए कलर की सीट अपहोल्स्ट्री भी देखने को मिल सकती है। इसमें किआ कैरेंस मौजूदा मॉडल वाले फीचर जैसे ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और पैनोरमिक सनरूफ दिए जा सकते हैं।

    सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। इससे पहले जारी हुए स्पाय शॉट के अनुसार, इसमें 360-डिग्री कैमरा दिया जाएगा। अनुमान है कि इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर दिया जा सकता है जो किआ के लाइनअप की सभी कारों में मिलता है।

    मौजूदा कैरेंस वाले इंजन मिलने की संभावनाएं

    फेसलिफ्ट कैरेंस में मौजूदा मॉडल वाले इंजन दिए जा सकते हैं जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं:

    इंजन 

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    115 पीएस 

    160 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    144 एनएम 

    253 एनएम 

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी 

    6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डिसीटी 

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी 

    आईएमटी - क्लच पेडल के बिना मैनुअल ट्रांसमिशन

    डीसीटी - डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    प्राइस व कंपेरिजन 

    किआ कैरेंस 

    किआ कैरेंस फेसलिफ्ट 

    10.60 लाख रुपये से 19.70 लाख रुपये

    11.5 लाख रुपये से शुरू (अनुमानित) 

    सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    किआ कैरेंस कार मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6 और टोयोटा रुमियन के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन है। इसे टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, इनोवा क्रिस्टा और मारुति इनविक्टो से अफोर्डेबल विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः किआ कैरेंस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया केरेंस पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    khalik khan
    Mar 20, 2025, 1:37:01 PM

    Any update on launch? Dates?

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है