• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व ईवी की लॉन्च टाइमलाइन हुई कंफर्म, जुलाई से सितंबर 2024 के बीच लॉन्च होगी यह कार

    टाटा अपने इलेक्ट्रिक लाइनअप को बढ़ाने पर काम कर रही है। कंपनी की योजना 2024 में तीन नई इलेक्ट्रिक कारों को उतारने की है। टाटा पंच ईवी भारत में लॉन्च हो चुकी है और अब यहां कर्व ईवी और हैरियर ईवी का लॉन्च होना बाकी है। टाटा ने कर्व आईसीई मॉडल के अलावा इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्च टाइमलाइन साझा कर दी है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 09, 2024 14:50 ist
    info icon
    published onFeb 09, 2024 14:50 IST
    last updated onFeb 09, 2024 14:50 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा कर्व आईसीई मॉडल को इलेक्ट्रिक वर्जन की लॉन्चिंग के तीन से चार महीनों बाद उतारा जाएगा।

    Tata Curvv EV Launch Timeline Confirmed

    टाटा अपने इलेक्ट्रिक लाइनअप को बढ़ाने पर काम कर रही है। कंपनी की योजना 2024 में तीन नई इलेक्ट्रिक कारों को उतारने की है। टाटा पंच ईवी भारत में लॉन्च हो चुकी है और अब यहां कर्व ईवी और हैरियर ईवी का लॉन्च होना बाकी है। टाटा ने कर्व आईसीई मॉडल के अलावा इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्च टाइमलाइन साझा कर दी है।  

    टाटा कर्व इलेक्ट्रिक व कर्व आईसीई मॉडल 

    Tata Curvv & Curvv EV

    टाटा ने अपनी इन्वेस्टर मीट में खुलासा किया है कि वह वित्तीय वर्ष 2024-2025 की दूसरी तिमाही में कर्व ईवी को लॉन्च करने की योजना बना रही है। कर्व इलेक्ट्रिक कार को भारत में जुलाई से सितंबर 2024 के बीच लॉन्च किया जाएगा।  

    कर्व ईवी को आखिरी बार 2022 में देखा गया था तब यह गाड़ी अपनी कॉन्सेप्ट स्टेज में नज़र आई थी। हालांकि, इस कूपे एसयूवी कार में मिलने वाली बैटरी पैक और मोटर की डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई है। अनुमान है कि यह गाड़ी 500 किलोमीटर तक की रेंज तय करने में सक्षम हो सकती है।

    Tata Curvv ICE Front

    टाटा ने यह भी खुलासा कर दिया है कि वह कर्व आईसीई (इंटरनल कंबशन इंजन) मॉडल को इलेक्ट्रिक वर्जन की लॉन्चिंग के तीन से चार महीनों बाद उतारेगी। यदि कर्व इलेक्ट्रिक यहां वित्तीय वर्ष 2024-2025 की दूसरी तिमाही के शुरुआत में लॉन्च होती है तो कर्व आईसीई मॉडल को यहां इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास उतारा जा सकता है। 

    अनुमान है कि इस अपकमिंग कार में टाटा का नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (125 पीएस/225 एनएम) दिया जा सकता है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। इसके अलावा इस अपकमिंग कार में नेक्सन वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन (115 पीएस/260 एनएम) भी दिया जाएगा जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिल सकते हैं। 

    संभावित कीमत 

    Tata Curvv EV

    अनुमान है कि टाटा कर्व ईवी की कीमत 20 लाख रुपए से शुरू हो सकती है, जबकि कर्व आईसीई मॉडल की शुरूआती प्राइस 10.50 लाख रुपए रखी जा सकती है। सेगमेंट में कर्व इलेक्ट्रिक का मुकाबला एमजी ज़ेडएस ईवी और हुंडई कोना ईवी से रहेगा, जबकि टाटा कर्व कार का कंपेरिजन हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसी कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों से होगा। 

     यह भी पढ़ें : टाटा टियागो और टिगोर सीएनजी एएमटी लॉन्च: 28 किलोमीटर से ज्यादा माइलेज का दावा, कीमत 7.90 लाख रुपये से शुरू

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है