• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    21 जनवरी को लॉन्च होगी हुंडई ऑरा

    हुंडई ऑरा एक सब-4 मीटर सेडान है। इसके साथ दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा।

    निखिल
    निखिल
    Published On जनवरी 21, 2020 14:00 ist
    info icon
    published onDec 24, 2019 16:32 IST
    last updated onJan 21, 2020 14:00 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) ने ऑरा सेडान (Aura Sedan) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पांच वेरिएंट ई, एस, एसएक्स, एसएक्स प्लस और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। हुंडई ऑरा की प्राइस (Hyundai Aura Price) 5.80 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    • हुंडई ने गत 19 दिसंबर को अपनी नई ऑरा कार शोकेस की थी।  

    • इसके साथ कुल तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे।  

    • ऑरा का इंटीरियर ग्रैंड आई10 निओस के जैसा होगा। 

    • इसमें 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।

    • अनुमानित तौरपर ऑरा सेडान की कीमत 6 से 9 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है। 

    • इंडियन मार्केट में इसकी टक्कर मारुति सुजुकी डिजायरटाटा टिगॉर और होंडा अमेज़ जैसी पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट सेडान कारों से होगी।   

    हुंडई ने 19 दिसम्बर को ही ऑरा से पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट साझा कर दी है। हुंडई की इस अपकमिंग कार को 21 जनवरी 2020 के दिन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। कार की बुकिंग जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। पाठकों को बता दें कि ऑरा, हुंडई एक्सेंट का नेक्स्ट-जनरेशन वर्ज़न है जिसे हाल ही में लॉन्च हुई ग्रैंड आई10 निओस पर तैयार किया गया है।    

    हुंडई ऑरा (Hyundai Aura) एक सब-4 मीटर सेडान है। इसके साथ दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। ये सभी इंजन बीएस6 इमिशन नॉर्म्स का पालन करेंगे। पेट्रोल यूनिट के रूप में ऑरा के साथ निओस वाला 1.2-लीटर (83पीएस/114एनएम) और कम पावर आउटपुट ट्यूनिंग के साथ वेन्यू (Venue) वाला 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन (100पीएस/172एनएम) मिलेगा। वहीं, डीजल यूनिट के तौर पर इसमें निओस वाला ही 1.2-लीटर इंजन मिलेगा जो 75पीएस की पावर और 190एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ऑरा में इन दोनों 1.2-लीटर इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही आएगा।         

    ये भी पढेंऑटो एक्सपो 2020: हुंडई मोटर्स शोकेस करेगी ये कारें

    ऑरा में सी-शेप टेललैम्प्स (एलईडी इन्सेर्ट्स के साथ), शार्क फिन एंटीना, 15-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स, प्रोजेक्टर फॉग लैम्प्स और हेडलैम्प्स, टरपेजोडियल ग्रिल और बूमरैंग आकार के ड्यूल एलईडी डे-टाइम रनिंग लैम्प्स (डीआरएल) आदि एक्सटीरियर फीचर्स दिए गए हैं।  

    (फोटो: ग्रैंड आई10 निओस का केबिन)

    हुंडई ने अब तक ऑरा के इंटीरियर को पेश नहीं किया है। लेकिन इसमें हुंडई ग्रैंड आई10 निओस (Hyundai Grand i10 Nios) जैसा ही केबिन दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ), ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 5.3-इंच की मल्टी-इनफार्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) और वायरलेस चार्जिंग जैसे इंटीरियर फीचर्स मिलेंगे।

    हुंडई ऑरा की एक्स-शोरूम कीमत 6 से 8 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज़, टाटा टिगॉर, फोर्ड एस्पायर और फोक्सवैगन एमियो से है। सेकंड जनरेशन ग्रैंड आई10 और ग्रैंड आई10 निओस की तरह ऑरा के लॉन्च के बाद भी हुंडई एक्सेंट की बिक्री जारी रहेगी।

    साथ ही पढ़ें: हुंडई ऑरा Vs मारुति सुजुकी डिजायर Vs होंडा अमेज़ Vs फोर्ड एस्पायर Vs टाटा टिगॉर Vs फोक्सवैगन एमियो Vs हुंडई एक्सेंट: स्पेसिफिकेशन कम्पेरिज़न

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    हुंडई ऑरा 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    amalandhanaseelan sirumalar
    Jan 7, 2020, 7:19:43 AM

    About milage of Aura

      जवाब
      Write a Reply
      1
      t
      trivedi kalpesh
      Dec 25, 2019, 12:21:42 PM

      Aevreg kitni hogi dijel me

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on हुंडई ऑरा 2020-2023

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग सेडान कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है