• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑरा की लॉन्च के बाद भी जारी रहेगी हुंडई एक्सेंट की बिक्री, सीएनजी में भी होगी उपलब्ध

    जल्द हुंडई एक्सेंट के एस वेरिएंट के साथ सीएनजी का ऑप्शन भी मिलेगा।

    निखिल
    निखिल
    Published On जनवरी 21, 2020 14:07 ist
    info icon
    published onNov 19, 2019 16:30 IST
    last updated onJan 21, 2020 14:07 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) ने ऑरा सेडान (Aura Sedan) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पांच वेरिएंट ई, एस, एसएक्स, एसएक्स प्लस और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। हुंडई ऑरा की प्राइस (Hyundai Aura Price) 5.80 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    • एक्सेंट के नेक्स्ट-जनरेशन वर्ज़न को ''ऑरा'' के नाम से जाना जाएगा। इसे 2020 के शुरूआती महीनो में लॉन्च किया जाएगा। 

    • ऑरा की लॉन्च के बाद भी हुंडई एक्सेंट की बिक्री जारी रहेगी। हालांकि, उम्मीद है कि ऑरा की लॉन्च के बाद यह केवल पेट्रोल/सीएनजी पावरट्रैन के साथ ही आएगी।  

    • हुंडई एक्सेंट के मिड-वेरिएंट 'एस' के साथ सीएनजी का विकल्प मिलेगा। 

    • एक्सेंट प्राइवेट और फ्लीट ऑपरेटर्स दोनों के लिए उपलब्ध रहेगी। 

    हुंडई ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि एक्सेंट सब-4 मीटर सेडान के नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल को ''ऑरा'' के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने भारत में ऑरा की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही में आरटीओ का एक डॉक्युमेंट सामने आया है जिसमे पता चला है कि हुंडई जल्द ही एक्सेंट के एस वेरिएंट को सीएनजी पावरट्रैन के साथ पेश करेगी। यह फ्लीट ऑपरेटर्स और प्राइवेट खरीदारों दोनों के लिए उपलब्ध होगी।

    ऐसे में अनुमान है कि ऑरा की लॉन्च के बाद भी एक्सेंट की बिक्री जारी रहेगी। हालांकि, उम्मीद है कि यह केवल पेट्रोल/सीएनजी के साथ ही उपलब्ध होगी। कुछ ऐसी ही रणनीति हुंडई ने निओस की लॉन्च के बाद सेकंड-जनरेशन ग्रैंड आई10 के साथ भी अपनाई थी। निओस की लॉन्च के बाद भी ग्रैंड आई10 अपने पुराने सभी वेरिएंट और पेट्रोल,डीजल व सीएनजी किट के साथ उपलब्ध थी। लेकिन हाल ही में कंपनी ने इसके वेरिएंट-लाइनअप में बदलाव करते हुए इसके डीजल और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स को बंद कर दिया है। 

    वर्तमान में हुंडई एक्सेंट का एस वेरिएंट 1.2-लीटर बीएस4 पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है जो 83पीएस की पावर और 114एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। लेकिन सीएनजी फ्यूल के साथ यह इंजन 66पीएस की ही पावर देगा। संभावना है कि सीएनजी किट वाला यह वेरिएंट केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही आएगा। 

    बात की फीचर्स की तो हुंडई एक्सेंट के एस वेरिएंट की फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह मौजूदा मॉडल वाली ही खूबियों के साथ आएगी। इनमें 2-डिन म्यूजिक सिस्टम, मैनुअल एसी, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, मल्टी-इनफार्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी), ब्लूटूथ, यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी आदि शामिल हैं। वहीं, सुरक्षा के लिहाज़ से इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफाॅर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर और हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे बेसिक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 

    वर्तमान में हुंडई एक्सेंट की प्राइस 5.81 लाख से 8.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। वहीं, इसके एस वेरिएंट की रेट 6.43 लाख रुपये (सॉलिड कलर) और 6.47 लाख रुपये (मेटैलिक कलर) है। अनुमान है कि हुंडई एक्सेंट के एस सीएनजी वेरिएंट को आने वाले कुछ सप्ताहों के भीतर लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत केवल पेट्रोल इंजन के साथ आने वाले एस वेरिएंट की तुलना में 63,000 रुपये ज्यादा हो सकती है।      

    साथ ही पढ़ें: सनरूफ के साथ दिखी 2020 हुंडई एलीट आई20

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    हुंडई एक्सेंट पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई एक्सेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है