• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में लॉन्च हुई हुंडई ऑरा, कीमत 5.80 लाख रुपये से शुरू

    हुंडई ऑरा भारत में लॉन्च हो गई है। यह नई जनरेशन की एक्सेंट सेडान है, जिसे कंपनी ने ऑरा नाम से उतारा है। हुंडई ऑरा पांच वेरिएंट ई, एस, एसएक्स, एसएक्स प्लस और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। इसकी कीमत 5.80 लाख रुपये से 9.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 21, 2020 14:22 ist
    info icon
    published onJan 21, 2020 13:02 IST
    last updated onJan 21, 2020 14:22 IST
    695 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Aura

    हुंडई ऑरा (Hyundai Aura) भारत में लॉन्च हो गई है। यह नई जनरेशन की एक्सेंट सेडान है, जिसे कंपनी ने ऑरा नाम से उतारा है। यह पांच वेरिएंट ई, एस, एसएक्स, एसएक्स प्लस और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। हुंडई ऑरा की प्राइस (Hyundai Aura Price) 5.80 लाख रुपये से 9.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    हुंडई ऑरा वेरिएंट वाइज प्राइस (एक्स-शोरूम)

    वेरिएंट

    प्राइस (पेट्रोल)

    प्राइस (टर्बो-पेट्रोल)

    प्राइस डीजल

    प्राइस सीएनजी

    5.80 लाख रुपये

    -

    -

    -

    एस

    6.56 लाख रुपये

    -

    7.74 लाख रुपये

    7.29 लाख रुपये

    एस एएमटी

    7.06 लाख रुपये

    -

    8.24 लाख रुपये

    -

    एसएक्स

    7.30 लाख रुपये

    -

    -

    -

    एसएक्स (ओ)

    7.86 लाख रुपये

    -

    9.04 लाख रुपये

    -

    एसएक्स प्लस एमटी

    -

    8.55 लाख रुपये

    -

    -

    एसएक्स प्लस एएमटी

    8.05 लाख रुपये

    -

    9.23 लाख रुपये

    -

    हुंडई ऑरा बीएस6 कार है। इस में बीएस6 नॉर्म्स वाले 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बाे पेट्रोल और 1.2 लीटर डीज़ल इंजन का ऑप्शन दिया गया है। इंजन की परफॉर्मेंस और माइलेज इस प्रकार है:-

    इंजन

    पावर

    टॉर्क

    गियरबॉक्स

    माइलेज (किलोमीटर प्रति लीटर)

    1.2-लीटर पेट्रोल

    83 पीएस

    114 एनएम

    5-स्पीड एमटी/एएमटी

    20.5 (एमटी), 20.1 (एएमटी)

    1.2-लीटर डीजल

    75 पीएस

    190 एनएम

    5-स्पीड एमटी/एएमटी

    25.35 (एमटी), 25.4 (एएमटी)

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल

    100 पीएस

    172 एनएम

    5-स्पीड एमटी

    20.5

    हुंडई ऑरा में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट का ऑप्शन भी रखा गया है, हालांकि यह ऑप्शन केवल एस वेरिएंट में मिलेगा।

    हुंडई ऑरा का डिजाइन ग्रैंड आई10 निओस (Hyundai Grand i10 Nios) से मिलता-जुलता है, हालांकि कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव भी किए हैं। हुंडई ऑरा की फ्रंट ग्रिल निओस के मुकाबले ज्यादा चौड़ी और कम ऊंची है। दोनों कारों की ग्रिल का शेप एक जैसा ही है, लेकिन अंदर के पेटर्न अलग हैं। ऑरा की ग्रिल में हनीकॉम्ब मैश पेटर्न दिया गया है। ग्रैंड आई10 निओस में दो डे-टाइम रनिंग लाइटें दी गई हैं, जबकि हुंडई ऑरा में चार डीआरएलएस दी गई है। जैसे ही आप पीछे की तरफ चलते हैं तो आपको सी-पिलर से कार में बदलाव नजर आएगा। कार का पीछे वाला हिस्सा पूरी तरह से नया है। इसमें सी-शेप के एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। हुंडई ऑरा की लंबाई 3995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1680 मिलीमीटर, ऊंचाई 1520 मिलीमीटर और व्हीलबेस 2450 मिलीमीटर है। इस 5-सीटर कार का बूट स्पेस 402 लीटर है। 

    यह भी पढे़ं : हुंडई ऑरा Vs हुंडई एक्सेंट: जानिए एक-दूसरे से कितनी अलग हैं ये कारें

    हुंडई ऑरा का इंटीरियर ग्रैंड आई10 जैसा ही है, हालांकि इसका इंटीरियर कलर कोम्बिनेशन अलग है। ग्रैंड आई10 निओस के केबिन में व्हाइट और ग्रे कलर के एलिमेंटस दिए गए हैं, जबकि ऑरा में ब्लैक और ब्राउन एलीमेंट दिए गए हैं। कार का ऑवरऑल डैशबोर्ड ब्लैक कलर में है। इस 5-सीटर कार में एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस फोन चार्जर, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड ग्लवबॉक्स, रियर वाइपर और वाशर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और एडजस्टेबल हेडरेस्ट जैसे फीचर भी दिए गए हैं। 

    यह भी पढे़ं : तस्वीरों से जानें कैसी दिखती है हुंडई ऑरा

    ऑरा सेडान पर कंपनी ग्राहकों को तीन साल/एक लाख किलोमीटर, चार साल या 50,000 किलोमीटर और  पांच साल या 40,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। सब-4 मीटर सेडान सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन मारुति डिज़ायर, होंडा अमेज़, फोर्ड एस्पायर, टाटा टिगॉर और फॉक्सवैगन एमियो से है।

    यह भी पढे़ं : हुंडई ऑरा का करें इंतजार या फिर खरीदें इस सेगमेंट की दूसरी कार, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    हुंडई ऑरा 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई ऑरा 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है