• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ऑरा Vs मारुति सुजुकी डिजायर Vs होंडा अमेज़ Vs फोर्ड एस्पायर Vs टाटा टिगॉर Vs फोक्सवैगन एमियो Vs हुंडई एक्सेंट: स्पेसिफिकेशन कम्पेरिज़न

    हुंडई ने अपनी अपकमिंग ऑरा सेडान से पर्दा उठा दिया है। आईये जानें सेगमेंट की अन्य कारों की तुलना में कैसी है हुंडई ऑरा:-

    निखिल
    निखिल
    Published On जनवरी 21, 2020 14:02 ist
    info icon
    published onDec 20, 2019 16:00 IST
    last updated onJan 21, 2020 14:02 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) ने ऑरा सेडान (Aura Sedan) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पांच वेरिएंट ई, एस, एसएक्स, एसएक्स प्लस और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। हुंडई ऑरा की प्राइस (Hyundai Aura Price) 5.80 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    हुंडई मोटर्स ने हाल ही में अपनी नई सब-4 मीटर सेडान- ऑरा (Aura) से पर्दा उठाया है। यह हुंडई एक्सेंट कार का नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल है। इसे फरवरी 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, ऑरा की लॉन्च के बाद भी एक्सेंट की बिक्री जारी रहेगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज़, फोर्ड एस्पायर, टाटा टिगॉर और फोक्सवैगन एमियो से होगा। हमने यहां हुंडई ऑरा के स्पेसिफिकेशन्स की तुलना इन प्रतिद्वंद्वी कारों से की है। तो आईये जानें इन कारों के मुकाबले कैसी हैं हुंडई की यह नई सब-कॉम्पैक्ट सेडान:-

    साइज (Dimension)

    हुंडई ऑरा *

    (Hyundai Aura) *

    मारुति सुजुकी डिजायर

    (Maruti Suzuki Dzire)

    होंडा अमेज़

    (Honda Amaze)

    फोर्ड एस्पायर

    (Ford Aspire

    टाटा टिगॉर

    (Tata Tigor) 

    फोक्सवैगन एमियो

    (Volkswagen Ameo)

    हुंडई एक्सेंट

    (Hyundai Xcent)

    लम्बाई

    3995 मिलीमीटर

    3995 मिलीमीटर

    3995 मिलीमीटर

    3995 मिलीमीटर

    3992 मिलीमीटर

    3995 मिलीमीटर

    3995 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1680 मिलीमीटर

    1735 मिलीमीटर

    1695 मिलीमीटर

    1704 मिलीमीटर

    1677 मिलीमीटर

    1682 मिलीमीटर

    1660 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1520 मिलीमीटर

    1515 मिलीमीटर

    1501 मिलीमीटर

    1525 मिलीमीटर

    1537 मिलीमीटर

    1483 मिलीमीटर

    1520 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2450 मिलीमीटर

    2450 मिलीमीटर

    2470 मिलीमीटर

    2490 मिलीमीटर

    2450 मिलीमीटर

    2470 मिलीमीटर

    2425 मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    402 लीटरs

    378 लीटरs

    420 लीटरs

    359 लीटरs

    419 लीटरs

    330 लीटरs

    407 लीटरs

    *एआरएआई द्वारा प्रमाणित किया जाना बाकी है। 

    • सबसे लम्बी कार: मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज़, फोर्ड एस्पायर, हुंडई एक्सेंट और फोक्सवैगन एमियो
    • सबसे चौड़ी कार: मारुति सुजुकी डिजायर
    • सबसे ऊंची कार: टाटा टिगॉर
    • सबसे ज्यादा व्हीलबेस: फोर्ड एस्पायर

    इंजन (Engine)

    1. पेट्रोल इंजन (Petrol Engine)

    हुंडई ऑरा

    मारुति डिजायर

    होंडा अमेज़

    फोर्ड एस्पायर

    टाटा टिगॉर

    फोक्सवैगन एमियो

    हुंडई एक्सेंट

    इंजन

    1.2-लीटर/ 1.0-लीटर टर्बोचार्ज

    1.2-लीटर

    1.2-लीटर

    1.2-लीटर/ 1.5-लीटर

    1.2-लीटर

    1.0-लीटर

    1.2-लीटर

    सिलेंडर

    4

    4

    4

    3

    3

    3

    4

    पावर

    83पीएस/ 100पीएस

    83पीएस

    90पीएस

    96पीएस/ 123पीएस

    85पीएस

    76पीएस

    83पीएस

    टॉर्क

    114एनएम/ 172एनएम

    113एनएम

    110एनएम

    120एनएम/ 150एनएम

    114एनएम

    95एनएम

    114एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल, एएमटी/ 5-स्पीड मैनुअल

    5-स्पीड मैनुअल, एएमटी

    5-स्पीड मैनुअल, सीवीटी

    5-स्पीड मैनुअल/ 6-स्पीड AT

    5-स्पीड मैनुअल, एएमटी

    5-स्पीड मैनुअल

    5-स्पीड मैनुअल, 4-स्पीड AT

    उत्सर्जन मानक

    बीएस6

    बीएस6

    बीएस4

    बीएस4

    बीएस4

    बीएस4

    बीएस4

    • सबसे पावरफुल पेट्रोल कार: फोर्ड एस्पायर
    • सबसे ज्यादा टॉर्क जनरेट करने वाली कार: हुंडई ऑरा (1.0-लीटर टर्बो)

    • ऑरा के साथ आने वाला 1.0-लीटर इंजन सेगमेंट का अकेला पेट्रोल इंजन है जो टर्बोचार्जर के साथ आएगा। 
    • फोक्सवैगन एमियो को छोड़कर अन्य सभी कारों के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है।
    • हुंडई ऑरा के दोनों पेट्रोल इंजन बीएस6 नॉर्म्स का पालन करते है।
    • फ़िलहाल के लिए ऑरा के अलावा डिजायर में ही बीएस6 इंजन उपलब्ध हैं। उम्मीद है कि अप्रैल 2020 से पहले इन सब कारों के पेट्रोल इंजन को बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड कर दिया जाएगा। 

    2. डीजल इंजन (Diesel Engine) 

    हुंडई ऑरा

    होंडा अमेज़

    फोर्ड एस्पायर

    इंजन

    1.2-लीटर

    1.5-लीटर

    1.5-लीटर

    सिलेंडर

    4

    4

    4

    पावर 

    75पीएस

    100पीएस/ 80पीएस

    100पीएस

    टॉर्क 

    190एनएम

    200एनएम/ 160एनएम

    215एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड मैनुअल, एएमटी

    5-स्पीड मैनुअल, सीवीटी

    5-स्पीड मैनुअल

    उत्सर्जन मानक

    बीएस6

    बीएस4

    बीएस4

    • सबसे पावरफुल डीजल कार: फोर्ड एस्पायर और होंडा अमेज़
    • सबसे ज्यादा टॉर्क जनरेट करने वाली कार: फोर्ड एस्पायर

    • वर्तमान में डिजायर, टिगॉर, एक्सेंट और एमियो डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। लेकिन ऑरा के लॉन्च होने तक संभावना है कि कंपनियां इनके डीजल मॉडल्स को बंद कर देगी इसलिए हमने इन कारों के डीजल इंजनों की तुलना ऑरा से नहीं की है। 
    • अमेज़ और एस्पायर में फ़िलहाल बीएस4 नॉर्म्स इमिशन नॉर्म्स का पालन करने वाले डीजल इंजन मिलते हैं। लेकिन कंपनी अप्रैल 2020 से पहले इन्हें भारत स्टेज-6 मानकों पर अपडेट कर देगी। 

    • तीनो कारों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं, अमेज़ में सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है। 
    • हुंडई ऑरा में सीवीटी की जगह एएमटी (ऑटोमेटिक-मैनुअल ट्रांसमिशन) का विकल्प दिया जाएगा।

    एक्स-शोरूम प्राइस (Ex-Showroom Price):

    हुंडई ऑरा (अनुमानित)

    मारुति डिजायर*

    होंडा अमेज़

    फोर्ड एस्पायर

    टाटा टिगॉर*

    फोक्सवैगन एमियो*

    हुंडई एक्सेंट*

    प्राइस (एक्स-शोरूम दिल्ली)

    6 से 9 लाख रुपये

    5.83 से 8.68 लाख रुपये

    5.93 से 9.79 लाख रुपये

    5.98 से 9.1 लाख रुपये

    5.49 से 7.44 लाख रुपये

    5.94 से 7.99 लाख रुपये

    5.81 से 7.85 लाख रुपये

    * अप्रैल 2020 के बाद ये कारें केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध होगी इसलिए हमने यहां इनके पेट्रोल वैरिएंट्स की ही कीमत बताई है। 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है