• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह की टॉप-5 ऑटोमोटिव हेडलाइंस पर ​डालिए एक नजर

    पिछले सप्ताह ही भारत एनकैप की ओर से दो पॉपुलर इंडियन एसयूवी कारों के क्रैश टेस्ट रिजल्ट सामने आए तो दूसरी तरफ इंडियन कार ऑफ द ईयर 2024 के विजेता की घोषणा भी हुई।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 26, 2023 11:08 ist
    info icon
    published onDec 26, 2023 11:08 IST
    last updated onDec 26, 2023 11:08 IST
    171 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar 5-door, Tata Safari, Hyundai Exter

    पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च होने जा रहे कुछ अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में कुछ नई जानकारियां सामने आईं। किया ने अपनी जल्द लॉन्च होने जा रही सोनेट फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू कर दी है तो वहीं ​महिंद्रा ने अपनी थार के 5 डोर वर्जन के लिए 7 नाम ट्रेडमार्क कराए हैं।   पिछले सप्ताह कौनसी खबरें रही महत्वपूर्ण ये आप जानेंगे आगे:

    किआ सोनेट फेसलिफ्ट की बुकिंग हुई शुरू

    Kia Sonet facelift

    किआ सोनेट से पर्दा उठने के कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने इस अपडेटेड एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी कीमत जनवरी 2024 में सामने आएगी। नई सोनेट फेसलिफ्ट के डिजाइन को अपडेट किया गया है और इसमें नए फीचर्स भी दिए गए हैं जिनमेंं एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम भी शामिल है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि जनवरी 2024 से नई सोनेट की डिलीवरी कस्टमर्स को मिलना शुरू हो जाएगी। 

    महिंद्रा ने कुछ नए नामों का कराया ट्रेडमार्क 

    Mahindra Thar 5 door

    महिंद्रा थार 5 डोर 2024 में सबसे बड़े प्रोडक्ट लॉन्च के तौर पर सामने आएगी। महिंद्रा ने इससे जुड़े 7 नए नामों को ट्रेडमार्क कराया है। इन ट्रेडमार्क किए गए नामोंं की सूची देखने के लिए क्लिक करें। 

    भारत एनकैप के पहले क्रैश टेस्ट नतीजे आए सामने 

    Tata Harrier & Safari Crash Test

    भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम को 1 अक्टूबर के दिन पेश किया गया था जो कि भारत की अपनी क्रैश टेस्ट असेसमेंट एजेंसी है। अब भारत एनकैप के पहले क्रैश टेस्ट नतीजे सामने आ चुके हैं​ जो टाटा हैरियर और टाटा सफारी से जुड़े हैं। दोनों कारों को मिले कितने स्टार,जानने के लिए क्लिक करें। 

    इंडियन कार ऑफ द ईयर की हुई घोषणा 

    Hyundai Exter ICOTY 2024

    हुंडई एक्सटर को इंडियन कार ऑफ द ईयर 2024 घोषित किया गया है। ऐसा आठवी बार हुआ है जब ये नामी इंडियन ऑटोमोटिव अवॉर्ड हुंडई के किसी मॉडल ने अपने नाम किया है। इसके साथ ग्रीन कार ऑफ द ईयर और प्रीमियम कार ऑफ द ईयर की भी घोषणा की गई। यहां क्लिक कर देखें किन कारोंं को मिला किस कैटेगरी में अवॉर्ड। 

    टाटा इलेक्ट्रिक कारों के लिए जनवरी 2024 से खोलेगी अलग शोरूम

    Tata.ev Showrooms

    अगस्त 2023 में टाटा ने अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी को एक अलग नाम टाटा.ईवी दिया था और इसके लिए कंपनी ने अलग से शोरूम्स खोलेने की जानकारी भी दी थी। अब  टाटा ने हरियाणा के गुरुग्राम में पहले टाटा.ईवी शोरूम का उद्घाटन कर दिया है। अगले साल से ​पब्लिक के लिए ये स्टोर्स शुरू हो जाएंगे। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट‎‌ पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है