• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एक्सटर को मिला 2024 इंडियन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड

    भारत में साल 2023 में कई शानदार कारों को लॉन्च किया गया, ऐसे में 2024 इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) अवॉर्ड के लिए बहुत सारे दावेदार रहे। कारदेखो के एडिटर अमेय दांडेकर सहित अनुभवी ऑटोमोटिव जर्नलिस्ट की जूरी के बीच काफी विचार-विमर्श के बाद अब सभी तीन केटेगरी : इंडियन कार ऑफ द ईयर, प्रीमियम कार ऑफ द ईयर और ग्रीन कार ऑफ द ईयर के परिणाम सामने आ गए हैं। यहां देखें कौनसी कार रही विजेता:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 21, 2023 11:22 ist
    info icon
    published onDec 21, 2023 11:22 IST
    last updated onDec 21, 2023 11:22 IST
    577 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Exter ICOTY 2024

    इंडियन कार ऑफ द ईयर 2024 विजेता :  हुंडई एक्सटर

    हुंडई को अपनी नई एक्सटर माइक्रो एसयूवी के लिए 8वां इंडियन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है। यह माइक्रो एसयूवी कार ग्रैंड आई10 निओस हैचबैक पर बेस्ड है। इसमें कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं जिनमें छह एयरबैग, सनरूफ और डैशकैम शामिल हैं। इस केटेगरी की पहली रनर-अप कार मारुति जिम्नी रही, जबकि होंडा एलिवेट और टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस दूसरी रनर-अप कारें रही। इंडियन कार ऑफ द ईयर 2024 अवॉर्ड के कुछ अन्य दावेदार हुंडई वरना और एमजी कॉमेट ईवी थे।

    प्रीमियम कार ऑफ द ईयर 2024 : बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज

    2023 BMW 7 Series

    यदि आप नई प्रीमियम कार लेने की सोच रहे हैं और आपके लिए बजट मायने नहीं रखता है, तो इस केटेगरी में जूरी ने न्यू जनरेशन बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज को 2023 की बेस्ट लॉन्च कार बताया है।  इस गाड़ी की एक्सटीरियर स्टाइल बेहद आकर्षित करने वाली है, जबकि इस फ्लैगशिप बीएमडब्ल्यू सेडान का केबिन काफी प्रीमियम नज़र आता है। इस केटेगरी की पहली रनर-अप कार मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी मिड-साइज़ एसयूवी रही, जबकि बीएमडब्ल्यू एक्स1 को दूसरी रनर-अप कार का दर्जा मिला है। पिछले साल प्रीमियम कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड मर्सिडीज़-बेंज ईक्यूएस 580 को मिला था जिसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू आई7 से है।

    यह भी पढ़ें: भारत में इस साल लॉन्च हुई ये एक से बढ़कर एक नई कारें, देखिए पूरी लिस्ट

    ग्रीन कार ऑफ द ईयर 2024 : हुंडई अयोनिक 5

    हुंडई आयोनिक 5 को ग्रीन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है।  इस गाड़ी को जनवरी में ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया गया था। आयोनिक 5 कार को भारत में ही तैयार किया गया है। इस क्रॉसओवर ईवी की प्राइस काफी कॉम्पिटिटिव रखी गई है। हुंडई अपनी आयोनिक 5 कार की 1,000 से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है। यह गाड़ी इस केटेगरी में बीएमडब्ल्यू आई7 और एमजी कॉमेट ईवी से ऊपर रही है। ग्रीन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2024 के कुछ अन्य दावेदार महिंद्रा एक्सयूवी400, वोल्वो सी40 रिचार्ज और बीवाईडी एटो 3 थे।

    यह भी दखेंः हुंडई एक्सटर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एक्सटर 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है