• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस के टॉप वेरिएंट एचटीएक्स प्लस वेरिएंट में मिलेगा केवल टर्बो पेट्रोल इंजन, 23 मई को सामने आएगी कीमत

    यदि आपको इसके टॉप वेरिएंट में डीजल इंजन का ऑप्शन चाहिए तो आपके पास एचटीएक्स वेरिएंट के अलावा और कोई चॉइस नहीं है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 12, 2025 19:01 ist
    info icon
    published onMay 12, 2025 19:00 IST
    last updated onMay 12, 2025 19:01 IST
    150 Views
    • Write a कमेंट

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस का हाल ही में डेब्यू हुआ है और ये इस कोरियन कारमेकर की दूसरी मास मार्केट एमपीवी है जो 23 मई 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। किआ ने इसके वेरिएंट अनुसार फीचर्स और पावरट्रेन ऑप्शंस की जानकारी साझा कर दी है। कैरेंस क्लाविस के फुल लोडेड एचटीएक्स प्लस वेरिएंट में केवल टर्बो पेट्रोल इंजन का ही ऑप्शन दिया गया है। 

    इसका मतलब ये हुआ कि आपको एचटीएक्स वेरिएंट में कुछ फीचर्स नहीं मिलेंगे जो इस प्रकार से है:

    ये फीचर नहीं होंगे उपलब्ध

    2025 Kia Carens Clavis panoramic sunroof

    चूंकि एचटीएक्स प्लस वेरिएंट में डीजल इंजन नहीं दिया गया है,ऐसे में इसमें ये फीचर्स भी नहीं होंगे मौजूद:

    बीच की रो में कैप्टन सीट्स (6 सीटर ऑप्शन में)

    पैनोरमिक सनरूफ

    वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

    4-वे इलेक्ट्रिकली-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस)

    8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम

    पैडल शिफ्टर्स

    रेन सेंसिंग वाइपर

    डीजल वेरिएंट मेंं ऊपर बताए गए फीचर्स नहीं दिए गए हैं मगर इसमें जो फीचर्स दिए गए हैं उनकी जानकारी नीचे दी गई है। 

    डीजल वेरिएंट्स में दिए गए हैं कौनसे फीचर्स

    Kia Carens Clavis dashboard

    कैरेंस क्लाविस में एचटीएक्स प्लस वेरिएंट में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है मगर जिस एचटीएक्स वेरिएंट में ये दिया गया है उसमें दिए गए फीचर्स इस प्रकार से है:

    ऑल-एलईडी लाइटिंग

    17-इंच ड्यूल-टोन एलॉय व्हील

    लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    सिंगल-पेन सनरूफ

    12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    2 ट्वीटर सहित 6-स्पीकर साउंड सिस्टम

    वायरलेस फोन चार्जर

    6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)

    ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा

    डुअल-कैमरा डैशकैम

    इस वेरिएंट में 12.3 इंच स्क्रीन,सिंगल पेन सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे काम के फीचर्स दिए गए हैं। 

    हमारा मानना है कि किआ कैरेंस काल्विस के एचटीएक्स वेरिएंट की कीमत कुछ ऐसी रखेगी ये इसके वेरिएंट लाइनअप का पैसा वसूल वेरिएंट साबित होगा। 

    पावरट्रेन ऑप्शन 

    Kia Carens Clavis

    कैरेंस क्लाविस में कैरेंस वाले इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, हालांकि इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ अतिरिक्त मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है।

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    115 पीएस

    160 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स*

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी^

    *डीसीटी - ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, आईएमटी - क्लचलेस मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    प्राइस और कंपेरिजन

    Kia Carens Clavis

    किआ मोटर ने कैरेंस क्लाविस की प्राइस का अभी तक खुलासा नहीं किया है, लेकिन हमारा अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसे मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6 और टोयाटा रुमियन से ज्यादा प्रीमियम कार के तौर पर चुना जा सकेगा। इसके अलावा इसे मारुति इनविक्टो, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से सस्ती कार के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है