• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन, जानिए यहां

    किआ कैरेंस क्लाविस कार सात वेरिएंट और तीन इंजन ऑप्शन पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल में आएगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 12, 2025 13:29 ist
    info icon
    published onMay 12, 2025 13:29 IST
    last updated onMay 12, 2025 13:29 IST
    127 Views
    • Write a कमेंट

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस भारत में शोकेस हो गई है। यह कंपनी की नई एमपीवी कार है जिसे भारत में जून 2025 में लॉन्च किया जाएगा। यह गाड़ी सात वेरिएंट एचटीई, एचटीई (ओ), एचटीके, एचटीके प्लस, एचटीके प्लस (ओ), एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस में आएगी। किआ कैरेंस क्लाविस कार में तीन इंजन ऑप्शन  दिए गए हैं।  इस गाड़ी के वेरिएंट-वाइज इंजन और गियरबॉक्स की डिटेल भी सामने आ गई है जो इस प्रकार है:-

    इंजन ऑप्शन 

    Kia Carens Clavis Gearbox

    किआ कैरेंस क्लाविस कार में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिसकी डिटेल इस प्रकार है :- 

    इंजन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    115 पीएस 

    160 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    144 एनएम 

    253 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन ऑप्शन*

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी  

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    *एमटी = मैनुअल ट्रांसमिशन 

    डीसीटी = डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

    आईएमटी  = क्लचलेस मैनुअल ट्रांसमिशन 

     एटी = टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन  

    वेरिएंट-वाइज इंजन ऑप्शन 

    वेरिएंट 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मैनुअल

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल एमटी

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल आईएमटी

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल डीसीटी

    1.5-लीटर डीजल एमटी 

    1.5-लीटर डीजल एटी 

    एचटीई 

    एचटीई (ओ)

    एचटीके

    एचटीके प्लस 

    एचटीके प्लस  (ओ)

    एचटीएक्स

    एचटीएक्स प्लस

    • किआ कैरेंस क्लाविस के बेस वेरिएंट एचटीई में नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें एंट्री-लेवल वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    • इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन केवल पहले तीन वेरिएंट के साथ दिया गया है।  

    • इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ क्लचलेस मैनुअल गियरबॉक्स केवल टॉप दो वेरिएंट : एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस (ओ) में दिया गया है। 

    • कैरेंस क्लाविस में डीजल मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन टॉप वेरिएंट एचटीएक्स प्लस को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट के साथ दिया गया है। 

    • यदि आप डीजल-ऑटोमेटिक ऑप्शन चाहते हैं तो इसका मिड-वेरिएंट एचटीके प्लस चुन सकते हैं। 

    • इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में केवल टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें : 2025 किआ कैरेंस क्लाविस के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर, जानिए यहां

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस में मिलेंगे ये 8 कलर ऑप्शन, देखें तस्वीरें

    प्राइस व कंपेरिजन 

    Kia Carens Clavis

    किआ कैरेंस क्लाविस की कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6 और टोयाटा रुमियन से रहेगा।  इसे मारुति इनविक्टो, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से सस्ती कार के तौर पर भी चुना जा सकता है।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    vishal sharma
    May 14, 2025, 12:46:25 PM

    This is nice car

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है