• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस: केवल टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में ही मिलेगी पैनोरमिक सनरूफ, 23 मई को कीमत आएगी सामने

    यदि आप इसका डीजल मॉडल चुनते हैं तो आपको छोटी सिंगल पेन सनरूफ ही मिलेगी।

    भानु
    भानु
    Published On मई 15, 2025 18:42 ist
    info icon
    published onMay 15, 2025 18:42 IST
    last updated onMay 15, 2025 18:42 IST
    213 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Carens Clavis

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस से पर्दा उठाने के बाद किआ ने इसके वेरिएंट अनुसार फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है। यदि इसकी वेरिएंट अनुसार फीचर लिस्ट को गौर से देखें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ केवल टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स में ही मिलेगी। 

    क्लाविस के नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट्स में सनरूफ नहीं मिलेगी क्योंकि इसे इसके टॉप वेरिएंट्स में शामिल नहीं किया गया है। 

    कौनसे वेरिएंट्स में मिलेगी सनरूफ?

    Kia Carens Clavis panoramic sunroof

    किआ कैरेंस क्लाविस को 7 वेरिएंट्स:चटीई, एचटीई (ओ), एचटीके, एचटीके प्लस, एचटीके प्लस (ओ), एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस मे पेश किया जाएगा। इनमें से केवल टॉप वेरिएंट्स एचटीके प्लस (ओ), एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस में ही सनरूफ मिलेगी। 

    इस गाड़ी के केवल एचटीके प्लस (ओ) में टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में ही सिंगल पेन सनरूफ दी जाएगी। बता दें कि किआ कैरेंस क्लाविस की पूरी रेंज में इस फीचर से लैस ये सबसे अफोर्डेबल वेरिएंट होगा। 

    Kia Carens single-pane sunroof

    एचटीएक्स वेरिएंट में टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के बीच का अंतर साफ नजर आ रहा है क्योंकि टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स के साथ पैनोरमिक सनरूफ दी गई है मगर डीजल इंजन वाले एचटीके प्लस (ओ) में केवल सिंगल पेन सनरूफ दी गई है। 

    इसके फुल लोडेड एचटीएक्स प्लस वेरिएंट में केवल टर्बो पेट्रोल इंजन का ही ऑप्शन दिया गया है और पिछले वेरिएंट की तरह इसमें पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। 

    इसका मतलब ये हुआ कि किआ ने कैरेंस क्लाविस में पैनोरमिक सनरूफ का फीचर केवल टर्बो पेट्रोल इंजन मॉडल में ही दिया है। बता दें कि नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन ऑप्शन केवल लोअर वेरिएंट्स में ही उपलब्ध है और इसमें किसी भी तरह की सनरूफ नहीं दी गई है। 

    य​ह भी पढ़ें: 2025 किआ कैरेंस क्लाविस: कारदेखो इंस्टाग्राम पोल पर लोगों ने नई एमपीवी कार के डिजाइन पर दी कैसी प्रतिक्रिया, जानिए यहां

    किआ कैरें​स क्लाविस में दिए गए अन्य फीचर्स

    Kia Carens Clavis interior

    पैनोरमिक सनरूफ के अलावा किआ कैरेंस क्लाविस में ड्युअल 12.3 इंच की स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले के लिए), 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 4-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और बीच वाली रो के पैसेंजर्स के लिए सनशेड दिए गए हैं।

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), एक 360-डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज दिए गए हैं। इसमें लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    किआ कैरेंस क्लाविस कार में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिसकी डिटेल इस प्रकार है :- 

    इंजन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    115 पीएस 

    160 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    144 एनएम 

    253 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन ऑप्शन*

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी  

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    *एमटी = मैनुअल ट्रांसमिशन 

    डीसीटी = डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

    आईएमटी  = क्लचलेस मैनुअल ट्रांसमिशन 

     एटी = टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    Kia Carens Clavis rear

    किआ कैरेेंस क्लाविस की कीमत से 23 मई 2025 के दिन पर्दा उठाया जाएगा। किआ कैरेंस क्लाविस कार की कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6 और टोयाटा रुमियन से रहेगा।  इसे मारुति इनविक्टो, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से सस्ती कार के तौर पर भी चुना जा सकता है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    mansoor vy
    May 15, 2025, 8:41:08 PM

    Rate please

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है