• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस: कारदेखो इंस्टाग्राम पोल पर लोगों ने नई एमपीवी कार के डिजाइन पर दी कैसी प्रतिक्रिया, जानिए यहां

    मौजूदा कैरेंस के मुकाबले कैरेंस क्लाविस के डिजाइन में कई अहम अपडेट किए गए हैं। हमनें हमारे इंस्टाग्राम फॉलोअर से पूछा कि उन्हें इसका डिजाइन पसंद आया या नहीं

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 15, 2025 15:25 ist
    info icon
    published onMay 15, 2025 15:25 IST
    last updated onMay 15, 2025 15:25 IST
    189 Views
    • Write a कमेंट

    किआ मोटर्स ने किआ कैरेंस एमपीवी के ज्यादा प्रीमियम वर्जन को पेश किया है, जिसे किआ कैरेंस क्लाविस नाम दिया गया है। इस नई एमपीवी कार में नए डिजाइन के साथ नए 17-इंच अलॉय व्हील, नई कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स और अपडेट केबिन दिया गया है।

    क्या ये अपडेट लोगों को पसंद आए या नहीं? आइए जानते हैं हमारे इंस्टाग्राम फॉलोअर ने किस पर वोट किया।

    पब्लिक ओपिनियन

    हमनें इंस्टाग्राम पर एक सरल सवाल पूछा था कि “क्या आपको किआ कैरेंस क्लाविस का डिजाइन पसंद है?” जिसका जवाब स्पष्ट था। इस पर 3697 वोट पड़े जिनमें से 84 प्रतिशत लोगों ने ‘हां’ और 16 प्रतिशत लोगों ने ‘नहीं’ पर वोट डाले।

    Kia Carens Clavis Instagram Poll

    हमारे इंस्टाग्राम पोल के अनुसार कुल मिलाकर अधिकांश लोगों को किआ कैरेंस क्लाविस का डिजाइन पसंद आया।

    किआ कैरेंस क्लाविस डिजाइन

    अगर आप किआ कैरेंस क्लाविस के डिजाइन से पूरी तरह परिचित नहीं है तो यहां जानिए इसके बारे में:

    Kia Carens Clavis Front

    कैरेंस क्लाविस में आगे नई ट्राएंगुलर थ्री-पोड एलईडी हेडलाइट के साथ इनवर्टेड एल-शेप एलईडी डीआरएल दी गई है। इसकी ग्रिल ब्लेंक-ऑफ है और ब्लैक बंपर के साथ एक फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।

    Kia Carens Clavis Side

    इसका बॉडी शेप मौजूदा कैरेंस एमपीवी कार जैसा ही है, जिसमें व्हील आर्क पर ब्लैक क्लेडिंग, सिल्वर रूफ रेल्स और बॉडी कलर डोर हैंडल व ओआरवीएम दिए गए हैं। हालांकि क्लाविस बड़े 17-इंच ड्यूल-टोन अलॉय के साथ मौजूदा मॉडल से अलग नजर आती है।

    Kia Carens Clavis rear

    इसमें पीछे की तरफ नई कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट और इल्लुमिनेटेड लाइट बार दी गई है। पीछे वाला बंपर ब्लैक कलर में है और एक सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है, जो इसे रग्ड लुक देती है।

    कैरेंस क्लाविस 8 कलर ऑप्शन: प्यूटर ऑलिव, इंपेरियल ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, क्लीयर व्हाइट, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, ग्रेविटी ग्रे, स्पार्कलिंग सिल्वर और नए आईवरी सिल्वर ग्लॉस में उपलब्ध है।

    Kia Carens Clavis dashboard

    केबिन में ड्यूल-टोन नेवी और बैज थीम दी गई है। डैशबोर्ड लेआउट अपडेट किया गया है, जिस पर टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और फ्लोटिंग ड्यूल डिस्प्ले दी गई है। इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे कंट्रोल्स दिए गए हैं जिन्हें इंफोटेनमेंट सिस्टम और एसी के बीच टॉगल किया जा सकता है।

    अतिरिक्त कंफर्ट के लिए आगे वाली सीट के पीछे फोल्डेबल ट्रे दी गई है। किआ कैरेंस क्लाविस को दो सीटिंग लेआउट: बेंच सीट के साथ 7-सीटर और बीच वाले रो के पैसेंजर के लिए कैप्टन सीट के साथ 6-सीटर में पेश किया गया है।

    फीचर

    Kia Carens Clavis

    कैरेंस क्लाविस कार के हाइलाइट फीचर में दो 12.3-इंच डिस्प्ले (एक इंफोटेनमेंट और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले), एक पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 4 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, और 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम शामिल है। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, लेवल-2 एडीएएस, 360 डिग्री कैमरा, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    इंजन

    किआ कैरेंस क्लाविस के इंजन स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    115 पीएस

    160 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स*

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी^

    *डीसीटी - ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, आईएमटी - क्लचलेस मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    प्राइस और कंपेरिजन

    किआ कैरेंस क्लाविस की कीमत का खुलासा 23 मई को होगा और हमें उम्मीद है कि इसकी प्राइस करीब 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और नई किआ एमपीवी कार 7 वेरिएंट: एचटीई, एचटीई (ओ), एचटीके, एचटीके प्लस, एचटीके प्लस (ओ), एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस में उपलब्ध है।

    किआ कैरेंस क्लाविस का मुकाबला मारुति एक्सएल6, मारुति अर्टिगा और टोयोटा रुमियन से रहेगा। इसके अलावा इसे टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, मारुति इनविक्टो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से सस्ती कार के तौर पर भी चुना जा सकेगा।

    was this article helpful ?

    किया कैरेंस क्लाविस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है