• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 टाटा सफारी का टीजर हुआ जारीः 6 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, नवंबर में हो सकती है लॉन्च

    टाटा ने फेसलिफ्ट हैरियर के बाद अब नई सफारी का भी टीजर जारी कर दिया है। 2023 टाटा सफारी की बुकिंग 6 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 04, 2023 13:23 ist
    info icon
    published onOct 04, 2023 13:23 IST
    last updated onOct 04, 2023 13:23 IST
    363 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Safari facelift teased

    • तीसरी जनरेशन सफारी को 2021 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और अब पहली बार इसे बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है।
    • नई सफारी की बुकिंग 6 अक्टूबर से शुरू होगी।
    • इसमें स्प्लिट एलईडी हेडलाइट, लंबी एलईडी डीआरएल और नए 19-इंच अलॉय व्हील दिए जाएंगे।
    • केबिन में बड़ा टचस्क्रीन और बैकलिट टाटा लोगो के साथ नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा।
    • इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
    • नई सफारी की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी।

    टाटा ने फेसलिफ्ट हैरियर के बाद अब नई सफारी का भी टीजर जारी कर दिया है। 2023 टाटा सफारी की बुकिंग 6 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।

    टीजर में क्या आया नजर?

    टीजर से हमें एक आइडिया मिल गया है कि इस एसयूवी की फ्रंट प्रोफाइल में क्या कुछ बदलाव होंगे, कुछ ऐसे ही अपडेट टाटा हैरियर फेसलिफ्ट में भी दिखेंगे। इसमें इनसर्ट के साथ नई ग्रिल, स्लीक इंडिकेटर, बोनट की चौड़ाई तक फैली एलईडी डीआरएल स्ट्रिप, और नई टाटा नेक्सन की तरह वर्टिकल स्टेक्ड स्प्लिट एलईडी हेडलाइट दी गई है।

    टीजर में साइड और पीछे वाले हिस्से की झलक देखने को नहीं मिली है, कुछ समय पहले टेस्टिंग के दौरान दिखी नई सफारी में बड़े 19-इंच अलॉय व्हील, डायनामिक टर्न इंडिकेटर और कनेक्टेड एलईडी टेललाइटें नजर आई थी।

    केबिन में भी होंगे अपडेट

    Tata Safari cabin

    2023 टाटा सफारी एसयूवी के केबिन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें भी अपडेट किए जाएंगे। टाटा नई सफारी में नया डैशबोर्ड और नेक्सन ईवी की तरह बैकलिट टाटा लोगो के साथ नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दे सकती है।

    न्यू टाटा सफारी के केबिन में बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट और सेकंड रो सीटें (बाद वाली केवल 6-सीटर वर्जन में), फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। सफारी कार में छह एयरबैग, 360 डिग्री फोन कैमरा, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, और अडेप्टिव ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    इंजन

    Tata Safari facelift grille

    2023 टाटा सफारी में पहले की तरह 2-लीटर डीजल इंजन (170पीएस/350एनएम) दिया जाएगा, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। इसमें टाटा का नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है, जो 170पीएस की पावर और 280एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और डीसीटी गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: मारुति बलेनो, टाटा नेक्सन और किआ सेल्टोस समेत इन 10 अफोर्डेबल कारों में मिल रहा है 360-डिग्री कैमरा फीचर, देखिए पूरी लिस्ट

    प्राइस और कंपेरिजन

    नई टाटा सफारी नवंबर में लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में सफारी की कीमत 15.85 लाख रुपये से 25.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। नई सफारी कार का मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और हुंडई अल्कजार से रहेगा।

    यह भी देखें: टाटा सफारी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा सफारी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है