• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 टाटा हैरियर फेसलिफ्ट का पहला टीज़र हुआ जारी, 6 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग

    टीज़र में टाटा हैरियर एसयूवी में दिया गया नया स्प्लिट एलईडी हेडलाइट सेटअप और बोनट की पूरी चौड़ाई पर फैली हुई एलईडी डीआरएल स्ट्रिप नज़र आई है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 03, 2023 19:02 ist
    info icon
    published onOct 03, 2023 19:02 IST
    last updated onOct 03, 2023 19:02 IST
    422 Views
    • Write a कमेंट

    • टाटा हैरियर को 2019 लॉन्चिंग से लेकर अब पहला अपडेट मिलने जा रहा है।
    • टाटा हैरियर फेसलिफ्ट की बुकिंग 6 अक्टूबर से शुरू होगी।
    • हैरियर फेसलिफ्ट में नए अलॉय व्हील्स, डायनामिक टर्न इंडिकेटर और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दिए जाएंगे।
    • केबिन के अंदर इसमें बड़ी टचस्क्रीन और 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे अपडेट्स मिल सकते हैं। 
    • नई टाटा हैरियर में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एडीएएस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
    • इस अपकमिंग एसयूवी में पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं।
    • भारत में टाटा हैरियर फेसलिफ्ट को नवंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी की कीमत 15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    टाटा ने हैरियर फेसलिफ्ट का टीज़र जारी कर दिया है। इस अपकमिंग कार की बुकिंग 6 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

    टीज़र में क्या आया है नज़र?

    चूंकि यह एक टीज़र वीडियो है, ऐसे में इसमें फेसलिफ्ट एसयूवी का केवल फ्रंट लुक ही नज़र आया है। एक्सटीरियर पर इसमें नए डिज़ाइन का वर्टिकल स्टैक्ड स्प्लिट एलईडी हेडलाइट सेटअप, स्लीक ग्रिल और इंडिकेटर्स, और बोनट की पूरी चौड़ाई पर फैली हुई एलईडी डीआरएल स्ट्रिप दी गई है। यह सभी बदलाव इसमें नई टाटा नेक्सन और टाटा नेक्सन ईवी से मिलते जुलते किए गए हैं।

    जारी हुए नए टीज़र में इसकी साइड और रियर प्रोफाइल की झलक नज़र नहीं आई है। लेकिन, इससे पहले सामने आई तस्वीरों से इसमें नए अलॉय व्हील्स, डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट का मिलना जरूर कंफर्म हो चुका है।

    केबिन अपडेट

    Tata Harrier cabin

    टाटा ने नई हैरियर एसयूवी के केबिन की झलक नहीं दिखाई है। अनुमान है कि इस गाड़ी का केबिन पहले से एकदम नया होगा।  इसमें नए डिज़ाइन का डैशबोर्ड लेआउट और बैकलिट टाटा लोगो के साथ नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है।

    नए फीचर्स के तौर पर इसमें बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल दिए जा सकते हैं।

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), 360-डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

    पेट्रोल इंजन का भी मिलेगा ऑप्शन

    टाटा हैरियर फेसलिफ्ट में नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जिसका पावर आउटपुट 170 पीएस और 280 एनएम हो सकता है। अनुमान है कि इस इंजन के साथ इसमें मैनुअल और डीसीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस मिल सकते हैं।

    इसमें मौजूदा मॉडल वाला 2-लीटर डीजल इंजन भी मिलना जारी रह सकता है। डीजल इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं।

    कब होगी लॉन्च?

    अनुमान है कि फेसलिफ्ट हैरियर को भारत में नवंबर 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में टाटा हैरियर की प्राइस 15.20 लाख रुपए से 24.27 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में टाटा हैरियर फेसलिफ्ट का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी700, एमजी हेक्टर, जीप कंपास से रहेगा। इसके अलावा इसका कंपेरिजन हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस के टॉप वेरिएंट्स से भी होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा सफारी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है