• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई बेयोन Vs फॉक्सवैगन टाइगन: कौनसी एसयूवी कार को खरीदना है फायदे का सौदा?

    बेयोन एक ऑल-राउंडर है, जबकि टाइगन उन लोगों के लिए है जो ज्यादा से ज्यादा ड्राइविंग थ्रिल चाहते हैं। हुंडई बेयोन लेवल-2 एडीएएस के कारण फॉक्सवैगन टाइगन से आगे है।

    adhiraj
    adhiraj
    published on नवंबर 08, 2026 11:02 ist
    info icon
    published onNov 08, 2026 11:02 IST
    last updated onNov 08, 2026 11:02 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Bayon vs Volkswagen Taigun

    इसमें कोई शक नहीं है कि नई बेयोन के लॉन्च के साथ, हुंडई ने खरीदारों और अपने कॉम्पिटिटर्स पर एक मजबूत छाप छोड़ी है। एक आजमाए हुए इंजन और क्रेटा जैसे फीचर्स के साथ, नई हुंडई बेयोन आपको इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी कार पर पैसा खर्च करने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर करती है।

    लेकिन क्या होता है जब हम इस नई गाड़ी की तुलना यूरोपियन एसयूवी फॉक्सवैगन टाइगन से करते हैं? क्या हुंडई बेयोन में इतना दम है कि वह टाइगन से बेहतर चॉइस बन सके? आइए जानते हैं हुंडई बेयोन और फॉक्सवैगन टाइगन में से कौनसी एसयूवी कार को खरीदना है फायदे का सौदा।

    इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने इन दोनों एसयूवी कार का कीमत, साइज, फीचर और इंजन के मोर्चे पर कंपेरिजन किया है।

    कीमत

    मॉडल

    हुंडई बेयोन

    फॉक्सवैगन टाइगन

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    10 लाख रुपये से 18.15 लाख रुपये

    11 लाख रुपये से 19.47 लाख रुपये

    • हुंडई बेयोन का बेस मॉडल 1 लाख रुपये सस्ता है, अगर आपका बजट इस प्राइस पॉइंट पर है तो यह पैसे वसूल कार है।

    • टॉप मॉडल की बात करें तो फॉक्सवैगन टाइगन, हुंडई बेयोन से ज्यादा महंगी कार है। लेकिन जब दोनों के बीच पावर में बड़े अंतर को ध्यान में रखा जाता है, तो यह एक बेहतरीन कार बन जाती है।

    • कीमत के मामले में, हुंडई बेयोन ज्यादा सस्ती कार है और अपनी कीमत के हिसाब से इसमें अच्छे फीचर्स मिलते हैं।

    साइज

    साइज

    हुंडई बेयोन

    फॉक्सवैगन टाइगन

    अंतर

    लंबाई

    4,245 मिलीमीटर

    4,221 मिलीमीटर

    +24 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1,810 मिलीमीटर

    1,760 मिलीमीटर

    +50 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1,605 मिलीमीटर

    1,612 मिलीमीटर

    -7 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2,600 मिलीमीटर

    2,651 मिलीमीटर

    -51 मिलीमीटर

    ग्राउंड क्लीयरेंस

    205 मिलीमीटर

    188 मिलीमीटर

    +17 मिलीमीटर

    • हुंडई बेयोन की लंबाई और चौड़ाई फॉक्सवैगन टाइगन से ज्यादा है।

    • हालांकि टाइगन की ऊंचाई ज्यादा है और इसका व्हीलबेस भी ज्यादा लंबा है।

    • फॉक्सवैगन टाइगन की तुलना में हुंडई बेयोन का ग्राउंड क्लीयरेंस थोड़ा ज्यादा है।

    कलर ऑप्शन

    हुंडई बेयोन

    फॉक्सवैगन टाइगन

    एटलस व्हाइट*

    एवोकैडो पर्ल

    फिएरी रेड*

    वाइल्ड चेरी रेड*

    इकोट्रॉनिक ग्रे

    कैंडी व्हाइट*

    गोल्डन ब्रॉन्ज

    डीप ब्लैक पर्ल

    टाइटेनियम ब्लैक

    स्टील ग्रे

    टाइटेनियम ब्लैक मैट

    लावा ब्लू

    क्लासी ब्लू

    रिफ्लेक्स सिल्वर*

    क्लासी ब्लू मैट

    कार्बन स्टील

    कार्बन स्टील मैट

    *ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है

    • कलर के मामले में फॉक्सवैगन टाइगन विनर है। जर्मन एसयूवी में 9 कलर ऑप्शन मिलते हैं, जबकि साउथ कोरियन एसयूवी में  8 कलर ऑप्शन हैं।

    • दोनों कार में डुअल-टोन कलर का विकल्प है, लेकिन टाइगन में 3 डुअल-टोन कलर मिलते हैं, जबकि बेयोन में 2 विकल्प हैं।

    • दोनों कार में मैट कलर भी है, हुंडई बेयोन में 2 मैट कलर ऑप्शन मिलते हैं, जबकि फॉक्सवैग टाइगन में सिर्फ 1 चॉइस है।

    फीचर

    फीचर्स

    हुंडई बेयोन

    फॉक्सवैगन टाइगन

    एलईडी हेडलाइट्स

    ✅ (प्रोजेक्टर)

    ✅ (प्रोजेक्टर)

    एलईडी डीआरएल

    ✅

    ✅

    फॉग लैंप्स

    ❌

    ✅ (केवल पीछे)

    अलॉय व्हील्स

    ✅

    ✅

    एलईडी इंडिकेटर्स के साथ ओआरवीएम

    ✅

    ✅

    क्रोम डोर हैंडल

    ❌

    ✅

    शार्कफिन एंटीना

    ✅

    ✅

    क्रोम विंडोलाइन एक्सेंट्स

    ❌

    ✅

    एलईडी टेललाइट्स

    ✅

    ✅

    पीछे इल्यूमिनेटेड लोगो

    ❌

    ✅

    रूफ स्पॉइलर

    ✅

    ✅

    लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    ✅

    ✅

    आगे पावर-एडजस्टेबल सीट

    ✅ (केवल 8 तरह ड्राइवर)

    ✅ (ड्राइवर सीट 6 तरह और फ्रंट पैसेंजर सीट 6 तरह)

    पीछे एसी वेंट

    ✅

    ✅

    एंबिएंट लाइटिंग

    ✅ (सिंगल कलर)

    ✅ (सिंगल कलर)

    पीछे 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग सीट

    ✅

    ✅

    ऑटो-डिम्मिंग आईआरवीएम

    ✅

    ✅

    सनरूफ

    ✅ (पैनोरमिक)

    ✅ (पैनोरमिक)

    टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम

    ✅ (12.3-इंच)

    ✅ (10.1-इंच)

    एआई इंटीग्रेशन

    ✅ (जनरेटिव एआई)

    ✅ (गूगल वॉयस असिस्टेंस)

    वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    ✅

    ✅

    क्रूज़ कंट्रोल

    ✅

    ✅

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    ✅

    ✅

    डिजिटल ड्राइवर्स डिस्प्ले

    ✅ (12.3-इंच)

    ✅ (10.25-इंच)

    आगे वेंटिलेटेड सीट

    ✅

    ✅

    वायरलेस फोन चार्जर

    ✅

    ✅

    साउंड सिस्टम

    ✅ (सबवूफर के साथ 8-स्पीकर बोस)

    ✅ (6-स्पीकर)

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    ✅

    ✅

    ड्राइव मोड्स

    ✅

    ❌

    एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)

    ✅ (लेवल-2)

    ❌

    6 एयरबैग

    ✅

    ✅

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    ✅

    ✅

    हिल होल्ड असिस्ट (एचएचए)

    ✅

    ✅

    पार्किंग सेंसर

    ✅ (आगे और पीछे)

    ✅ (आगे और पीछे)

    पार्किंग कैमरा

    ✅ (360-डिग्री)

    ✅

    डैशकैम

    ✅

    ❌

    आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर

    ✅

    ✅

    • हुंडई बेयोन और फॉक्सवैगन टाइगन दोनों में एलईडी लाइट्स, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंट लाइटिंग और पीछे एसी वेंट जैसी बेसिक चीजें दी गई हैं।

    • दोनों कारों में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर जैसी सुविधाएं मिलती है। दोनों कार में पैनोरमिक सनरूफ है, जबकि इनके लोअर वेरिएंट में सिंगल-पेन सनरूफ है।

    • हुंडई बेयोन में 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट है, जबकि फॉक्सवैगन कार में दोनों फ्रंट सीटें पावर एडजस्टेबल हैं।

    Hyundai Bayon Infotainment Screen
    Volkswagen Taigun Infotainment Screen

    • हुंडई बेयोन में टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए बड़ी स्क्रीन है।

    Hyundai Bayon Speakers
    Volkswagen Taigun Speakers

    • अगर आपको म्यूजिक पसंद है, तो हुंडई बेयोन का 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, फॉक्सवैगन टाइगन के 6-स्पीकर सिस्टम से बेहतर है।

    • दोनों एसयूवी कार में 6 एयरबैग, आईएसओफिक्स चाइल्ड सेफ्टी माउंट्स, ईएससी, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, टाइगन में लेवल 2-एडीएएस और 360-डिग्री पार्किंग कैमरा नहीं दिया गया है।

    इंजन


    स्पेसिफिकेशन


    हुंडई बेयोन

    फॉक्सवैगन टाइगन

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल टीएसआई

    1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल

    सिलेंडर की संख्या

    4

    3

    4

    पावर

    115 पीएस

    115 पीएस

    150 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    178 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी, सीविटी

    6-स्पीड एमटी, 8-स्पीड एटी

    7-स्पीड डीसीटी

    *एमटी = मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी = टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सीवीटी = कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन, डीसीटी = डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    • बेयोन के 1.5 लीटर इंजन और टाइगन के 1 लीटर इंजन की पावर एक जैसी है, लेकिन टॉर्क के मामले में बेयोन टाइगन से पीछे है। हालांकि, टाइगन के 3 सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन की तुलना में बेयोन 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ आती है।

    Hyundai Bayon Engine
    Volkswagen Taigun Engine

    • इस मामले में फॉक्सवैगन टाइगन साफ तौर पर विनर है, क्योंकि इसमें भी 1.5 टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 150 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। अगर पावर और ड्राइविंग का मजा आपके लिए मायने रखता है, तो यह एक बेहतर ऑप्शन है।

    • हुंडई बेयोन सीवीटी उन खरीदारों के लिए है जो रोजाना बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में सफर करते हैं।

    • फॉक्सवैगन टाइगन का 7-स्पीड डीएसजी उन खरीदारों के लिए है जो अपने गियरबॉक्स से ज्यादा क्रिस्प और तेज शिफ्ट रिस्पॉन्स चाहते हैं।

    • हुंडई बेयोन की तुलना में फॉक्सवैगन टाइगन में ज्यादा इंजन ऑप्शन दिए गए हैं।

    कौनसी एसयूवी कार खरीदें?

    इसमें कोई शक नहीं है कि दोनों एसयूवी कार अपने-अपने तरीके से शानदार हैं। हुंडई बेयोन और फॉक्सवैगन टाइगन दोनों अलग-अलग तरह के खरीदारों को टारगेट करती हैं।

    हुंडई बेयोन ऐसे खरीदारों को पसंद आती है जो ऐसी कार चाहते हैं जिसमें बैठना आरामदायक हो, अच्छे फीचर्स हों, अच्छी टेक्नोलॉजी हो और जिसे चलाना आसान हो। वहीं दूसरी ओर, फॉक्सवैगन टाइगन ऐसे खरीदारों को पसंद आती है जो ड्राइविंग के शौकीन हों, जिन्हें तेज और क्रिस्प गियरशिफ्ट पसंद हों, और जिन्हें यूरोपियन गाड़ियों जैसी सोफिस्टिकेटेड डिजाइन लैंग्वेज अच्छी लगती हो।

    अगर आप हुंडई बेयोन और फोक्सवैगन टाइगन के अलावा इस सेगमेंट में दूसरे विकल्प देखना चाहते हैं, तो इन पर विचार कर सकते हैं:

    • हुंडई क्रेटा: इस सेगमेंट की किंग, जिसमें ज्यादा फीचर्स और कई इंजन ऑप्शन हैं। यहां हुंडई क्रेटा और हुंडई बेयोन का कंपेरिजन देखें।
    • किआ सेल्टोस: हाल ही में अपडेट हुई सेल्टोस अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी कारों में से एक है और इसमें टेक्नोलॉजी और फीचर्स की भरमार है। यहां सेल्टोस और बेयोन का कंपेरिजन देखें।
    • टाटा सिएरा: टाटा सिएरा एक शानदार दिखने वाली कार है जिसमें बेहतरीन सेफ्टी, टेक्नोलॉजी, और फीचर्स के साथ-साथ शानदार रोड प्रेजेंस भी है। लेकिन टाटा की आफ्टरसेल्स सर्विस का भी ध्यान रखें।
    • मारुति ग्रैंड विटारा/टोयोटा हाइराइडर: अगर आप भरोसेमंद और ईजी-टू ड्राइव कार चाहते हैं, तो ग्रैंड विटारा/हाइराइडर लें। ये कारें फ्यूल एफिशिएंट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भी आती हैं, दोनों में मामूली डिजाइन बदलाव और कुछ फीचर्स का अंतर है।
    • मारुति विक्टोरिस: इसका डिजाइन शानदार है और इसमें ज्यादा माइलेज चाहने वालों के लिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी है। यहां मारुति विक्टोरिस और हुंडई बेयोन का कंपेरिजन देखें।
    • होंडा एलिवेट: अगर आप सोफिस्टिकेशन, अच्छे फीचर्स, भरोसे और साफ डिजाइन के बीच अच्छा बैलेंस चाहते हैं तो यह आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। एलिवेट की कमी ये है कि इसमें ज्यादा इंजन ऑप्शन नहीं हैं।
    • टाटा कर्व: अगर आप एसयूवी-कूपे स्टाइल डिजाइन के फैन हैं, और चाहते हैं कि आपकी कार दूसरी एसयूवी से अलग दिखे, तो टाटा कर्व आपके लिए एकदम सही रहेगी!
    • स्कोडा कुशाक: फॉक्सवैगन टाइगन जैसा ही पैकेज, लेकिन ज्यादा एलिगेंट स्टाइल और रियर-सीट मसाजर के साथ। बेयोन और कुशाक का कंपेरिजन यहां देखें।
    • रेनो डस्टर/निसान टेक्टन: डस्टर और टेक्टन दोनों ही पैसा वसूल कार हैं। अगर आप रफ डिजाइन वाली कार ढूंढ रहे हैं, तो डस्टर आपके लिए है। वहीं अगर आप क्लासी स्टाइल वाली एसयूवी ढूंढ रहे हैं, तो टेक्टन आपके लिए सही रहेगी।
    • एमजी एस्टर: यह इस सेगमेंट में शायद सबसे अच्छे इंटीरियर वाली कार में से एक है और उन लोगों के लिए है जो फीचर्स से भरपूर अपमार्केट केबिन पसंद करते हैं।
    was this article helpful ?

    adhiraj
    Adhiraj Dhyani is a passionate driver, rider and a motorsport enthusiast with a soft spot for sport bikes. He\'s a certified Honda paglu and dreams of owning a CBR 1000 RR-R Fireblade. In his free time, he likes to watch car restoration videos and sports like football and F1.और देखें

    हुंडई बेयोन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है