• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिवाली स्पेशल: 20 लाख रुपये के बजट में घर लाएं एम्बिएंट लाइटिंग वाली ये टॉप 10 कारें

    दीपावली रोशनी का त्योहार है और इस मौके पर गली-मोहल्ले से लेकर घर-आंगन रोशन रहते हैं। रात के समय दीपों और लाइटों की रोशनी से माहोल और कलरफुल व चमकीला हो जाता है। कार कंपनियों ने भी इस चीज पर ध्यान दिया है और अपनी गाड़ियों के केबिन को कलरफुल बनाने के लिए इनमें एम्बिएंट लाइटिंग का फीचर शामिल किया है। पहले ये फीचर केवल लग्जरी कारों में मिलता था, लेकिन अब 20 लाख रुपये से सस्ती कारों में भी ये मिलने लगा है। यहां हमने 20 लाख रुपये बजट वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट तैयार की है जिनमें एम्बिएंट लाइटिंग का फीचर मिलता है।

    सोनू
    सोनू
    published on अक्टूबर 23, 2022 13:33 ist
    info icon
    published onOct 23, 2022 13:33 IST
    last updated onOct 23, 2022 13:33 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    अगर आप रात के समय ज्यादा कार ड्राइव करते हैं तो ये फीचर आपके मूड के साथ केबिन को भी कूल बना देगा।

    एमजी हेक्टर: शार्प वेरिएंट से, कीमत 18.75 लाख रुपये

    हेक्टर एम्बिएंट लाइटिंग के साथ आने वाली इस लिस्ट की सबसे महंगी और सबसे बड़ी कार है। इसमें फ्रंट फुटवेल, कपहोल्डर्स और फ्रंट व रियर डोर पॉकेट पर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। एमजी ने इसमें आठ कलर लाइट का ऑप्शन दिया है जिसमें से आप अपनी मूड के साथ हिसाब से लाइटिंग चुन सकते हैं।

    MG Hector ambient lighting

    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा/टोयोटा हाइराइडर

    जेटा+ हाइब्रिड/जी हाइब्रिड, प्राइस 17.99 लाख रुपये/17.49 लाख रुपये से शुरू

    यहां हम इन दोनों कारों को एक ही गिन रहे हैं, क्योंकि ये एक-दूसरे का क्रॉस-बैज वर्जन है और इनमें फीचर व पावरट्रेन भी एक समान दिए गए हैं। इन दोनों कॉम्पैक्ट एसयूवी के इनसाइड डोर हैंडल पर इल्लुमिनेशन दिया गया है। इनके महंगे हाइब्रिड वेरिएंट में पैसेंजर साइड डैशबोर्ड के नीचे भी लाइट स्ट्रिप दी गई है। इनमें एम्बिएंट लाइटिंग सिंगल शेड - व्हाइट में उपलब्ध है।

    Maruti Grand Vitara ambient lighting

    हुंडई अल्कजार: स्टैंडर्ड वेरिएंट से, कीमत 15.89 लाख रुपये

    अल्कजार में किया कैरेंस वाली काफी समानताएं हैं जिसमें 6 कलर एम्बिएंट लाइटिंग फीचर भी शामिल है। हालांकि इसका केबिन लेआउट और इल्लुमिनेटेड एरिया अलग-अलग है। इसमें डैशबोड के नीचे और फ्रंट डोर हैंडल पर लाइट स्ट्रिप्स दी गई है। इनकी ब्राइटनैस को आप इंफोटेनमेंट सिस्टम से कंट्रोल कर सकते हैं। हुंडई एमपीवी कार की एम्बिएंट लाइटिंग काफी अच्छी है लेकिन ये किया कैरेंस से थोड़ी कमतर ही है।

    Hyundai Alcazar ambient lighting

    किया कैरेंस: लग्जरी वेरिएंट से, कीमत 15.3 लाख रुपये

    इसमें पूरे डैशबोर्ड पर लाइट स्ट्रिप दी गई है। इसके अलावा फ्रंट और रियर डोर आर्मरेस्ट, और फ्रंट डोर पॉकेट्स पर भी लाइट दी गई है। कुल मिलाकर एम्बिएंट लाइटिंग से इस प्रीमियम एमपीवी कार का केबिन ज्यादा कलरफुल लगता है। इसमें 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।

    Kia Carens ambient lighting

    किया सेल्टोस: एचटीएक्स वेरिएंट से, कीमत 14.45 लाख रुपये

    सेल्टोस में फ्रंट डोर पॉकेट और पैसेंजर साइड डैशबोर्ड इल्लुमिनेटेड है जबकि फ्रंट स्पीकर के पास वाली लाइटों को साउंड मूड लाइटिंग नाम दिया गया है। इन लाइटों का कलर कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम द्वारा प्ले हो रहे ऑडियो के हिसाब से कलर चेंज होता है। वहीं डैशबोर्ड लाइट केवल सिंगल रेड में आती है।

    Kia Seltos ambient lighting

    फॉक्सवैगन टाइगन/वर्टस

    हाइलाइन वेरिएंट से, कीमत 13.56 लाख रुपये (एसयूका)/13.18 लाख रुपये (सेडान)

    एक बार फिर हमने दो मॉडल्स को एक ही काउंट किया है, क्योंकि इनमें भी काफी समानताएं हैं। टाइगन और वर्टस में पूरे डैशबोर्ड के नीचे एम्बिएंट लाइटिंग का फीचर दिया गया है। यही फीचर स्कोडा बैजिंग वाली कुशाक और स्लाविया में भी मिलता है।

    Volkswagen Taigun ambient lighting

    कंपनी ने इन दोनों कारों के जीटी लाइन नाम से परफॉर्मेंस वेरिएंट भी पेश किए हैं। इन वेरिएंट में भी यही इल्लुमिनेशन मिलता है लेकिन इनमें स्पोर्टी रेड कलर में ये लाइट दी गई है। रेड एम्बिएंट लाइटिंग स्कोडा मॉडल्स में नहीं दी गई है। 

    Volkswagen Taigun ambient lighting

    मारुति ब्रेजाः जेडएक्सआई+ वेरिएंट से, कीमत 12.3 लाख रुपये

    मारुति ने नई ब्रेजा में एम्बिएंट लाइटिंग का फीचर दिया है और इस मामले में कंपनी ने इसे सबसे अलग रखने की कोशिश भी की है। इसमें फुटवेल, सेंटर कंसोल स्टोरेज और डोर कार्ड्स पर इल्लुमिनेटेड दिया गया है और सबसे खास बात ये है कि इसमें ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।

    Maruti Brezza ambient lighting

    किया सोनेट: एचटीएक्स+ वेरिएंट से, कीमत 12.25 लाख रुपये

    किया सोनेट का एम्बिएंट लाइटिंग पैकेज सेल्टोस से मिलता-जुलता है। इसमें फ्रंट डोर पॉकेट के साथ एलईडी लाइट दी गई है और ये साउंड मूड लाइटिंग है। यह सेगमेंट में बेस्ट केबिन लाइटिंग तो नहीं है लेकिन कंपनी का ये इंटरेस्टिंग वर्जन जरूर है।

    Kia Sonet ambient lighting

    हुंडई आई20: एस्टा वेरिएंट से, कीमत 8.85 लाख रुपये

    एम्बिएंट लाइटिंग का फीचर अब 10 लाख रुपये से कम बजट वाली कुछ कारों में भी मिलने लगा है। हुंडई आई 20 में फुटवेल, सेंट्रल कंसोल स्टोरेज और फ्रंट डोर पॉकेट्स पर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। रेगुलर आई20 में ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है जबकि इसके स्पोर्टी एन लाइन वर्जन में रेड एम्बिएंट लाइटिंग मिलती है।

    Hyundai i20 ambient lighting

    टाटा अल्ट्रोज: एक्सजेड वेरिएंट से, कीमत 8.2 लाख रुपये

    टाटा अल्ट्रोज का एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम यहां बताई सभी कारों से अलग है। इसमें डैशबोर्ड के बीच वाले हिस्से में दिए गए सेंट्रल एसी वेंट्स और इंफोटेनमेंट सिस्टम खुद ही एम्बिएंट लाइटिंग से लगते हैं और टाटा ने यहां ब्लू लाइट दी गई है। इसके फ्रंट फुटवेल और सेंट्रल कंसोल स्टोरेज में भी ब्लू इल्लुमिनेशन दिया गया है।

    Tata Altroz ambient lighting

    was this article helpful ?

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है