• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 टोयोटा ग्लैंजा Vs हुंडई आई20: कौनसी प्रीमियम हैचबैक कार को खरीदना है फायदे का सौदा?

    ग्लैंजा को एक बड़ा अपडेट मिला है, लेकिन क्या यह हुंडई आई20 को टक्कर देने के लिए काफी है? आइए जानते हैं।

    cardekho
    cardekho
    Published On अक्टूबर 15, 2026 17:26 ist
    info icon
    published onOct 15, 2026 17:26 IST
    last updated onOct 15, 2026 17:26 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Glanza Vs Hyundai i20

    प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट को भले ही आज एसयूवी से कड़ी टक्कर मिल रही हो, लेकिन कॉम्पैक्ट और फीचर-पैक कार चाहने वालों के लिए अभी भी इसमें कुछ दमदार विकल्प मौजूद हैं। टोयोटा ने हाल ही में अपनी ग्लैंजा को एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें नया डिजाइन, एडवांस फीचर्स और एक नया 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन शामिल है। इसका सीधा मुकाबला सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक हुंडई आई20 से है, जो अपने स्टाइलिश लुक और प्रीमियम केबिन के लिए जानी जाती है। सवाल यह है कि क्या ग्लैंजा फेसलिफ्ट में किए गए ये बदलाव उसे हुंडई आई20 पर बढ़त दिला सकते हैं? आइए, इन दोनों कारों की विस्तार से तुलना करते हैं।

    कीमत

    कीमत किसी भी कार को खरीदने के फैसले में एक अहम भूमिका निभाती है। यहां दोनों हैचबैक की एक्स-शोरूम कीमतें दी गई हैं:

    मॉडल

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट

    6.99 लाख रुपये से 10.98 लाख रुपये से

    हुंडई आई20

    6 लाख रुपये से 10.68 लाख रुपये से

    आंकड़ों को देखें तो हुंडई आई20 का शुरुआती वेरिएंट ग्लैंजा के बेस वेरिएंट से लगभग 99,000 रुपये सस्ता है। यह उन खरीदारों के लिए एक बड़ा अंतर है जो कम से कम बजट में एक प्रीमियम हैचबैक का अनुभव लेना चाहते हैं। हालांकि, टॉप वेरिएंट्स में कहानी थोड़ी अलग है। ग्लैंजा का टॉप वी(ओ) वेरिएंट, आई20 के टॉप मॉडल से करीब 34,000 रुपये महंगा है। टोयोटा ग्लैंजा कुल पांच वेरिएंट्स: ई, एस, जी, वी और वी(ओ)  में उपलब्ध है। इसमें एक खास बात यह है कि कंपनी ने एस और जी वेरिएंट में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट का विकल्प भी दिया है, जो मैनुअल और एएमटी दोनों ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह उन ग्राहकों को आकर्षित करेगा जिनकी प्राथमिकता कम रनिंग कॉस्ट है।

    साइज

    सिर्फ लुक्स ही नहीं, कार का साइज भी केबिन स्पेस और रोड प्रजेंस पर असर डालता है। आइए देखें कि साइज के मामले में कौनसी कार बेहतर है।

    पैमाना

    टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट

    हुंडई आई20

    अंतर

    लंबाई

    3,990 मिलीमीटर

    3,995 मिलीमीटर

    आई20 5 मिलीमीटर लंबी है

    चौड़ाई

    1,745 मिलीमीटर

    1,775 मिलीमीटर

    आई20 30 मिलीमीटर चौड़ी है

    ऊंचाई

    1,530 मिलीमीटर

    1,505 मिलीमीटर

    ग्लैंजा 25 मिलीमीटर ऊंची है

    व्हीलबेस

    2,520 मिलीमीटर

    2,580 मिलीमीटर

    आई20 का व्हीलबेस 60 मिलीमीटर लंबा है

    Toyota Glanza Side
    Hyundai i20 Side

    साइज के मामले में हुंडई आई20 साफ तौर पर बाजी मारती है। यह ग्लैंजा से थोड़ी लंबी और 30 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी है। सबसे बड़ा अंतर व्हीलबेस में है, जहां आई20 का व्हीलबेस 60 मिलीमीटर ज्यादा लंबा है। आमतौर पर लंबे व्हीलबेस का मतलब अंदर बेहतर लेगरूम और केबिन स्पेस होता है। वहीं, टोयोटा ग्लैंजा 25 मिलीमीटर ज्यादा ऊंची है, जिससे इसकी प्रोफाइल थोड़ी टॉल-बॉय जैसी लगती है और अंदर बैठने वालों को थोड़ा ज्यादा हेडरूम मिल सकता है। हालांकि, सिर्फ आंकड़ों से केबिन स्पेस का सही अंदाजा लगाना मुश्किल है। दोनों ही कॉम्पैक्ट हैचबैक हैं, इसलिए पिछली सीट का आराम और कार में चढ़ने-उतरने की सहूलियत जांचने के लिए टेस्ट ड्राइव लेना जरूरी है।

    Toyota Glanza Front
    Hyundai i20 Front

    कलर ऑप्शन

    कार का रंग आपकी पर्सनैलिटी को दिखाता है। दोनों ही कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के कलर ऑप्शन देती हैं। टोयोटा ग्लैंजा 7 रंग: कैफे व्हाइट, स्पोर्टिन रेड, एंटाइसिंग सिल्वर, गेमिंग ग्रे, इंस्टा ब्लू, ब्लूइश ब्लैक, और डिजिटल टील ग्रीन में उपलब्ध है। हुंडई आई20 6 रंग: एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे, टाइटन ग्रे मैट, फिएरी रेड, टाइटेनियम ब्लैक, और स्टारी नाइट में उपलब्ध है।

    फीचर्स

    फीचर

    2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट

    हुंडई आई20

    एलईडी हेडलाइट्स

    ✅ (प्रोजेक्टर)

    ✅ (रिफ्लेक्टर)

    एलईडी डीआरएल

    ✅ 

    ✅ 

    फॉग लैंप

    ✅ (एलईडी)

    ❌ 

    अलॉय व्हील्स

    16-इंच डुअल-टोन

    16-इंच डायमंड-कट

    एलईडी इंडिकेटर के साथ ओआरवीएम

    ✅ 

    ✅ 

    क्रोम डोर हैंडल

    ✅ 

    ✅ 

    शार्कफिन एंटीना

    ✅ 

    ✅ 

    क्रोम विंडोलाइन एक्सेंट्स

    ✅ 

    ✅ 

    एलईडी टेललैंप्स

    ✅ 

    ✅ 

    रियर स्किड प्लेट

    ❌ 

    ✅ (सिल्वर)

    रूफ स्पॉइलर

    ✅ 

    ✅ 

    लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    ✅ 

    ✅ 

    हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    ✅ 

    ✅ 

    पीछे एसी वेंट्स

    ✅ 

    ✅ 

    एम्बिएंट लाइटिंग

    ❌ 

    ✅ (ब्लू)

    पीछे 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग सीट

    ✅ 

    ✅ 

    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    ✅ 

    ✅ 

    सनरूफ

    ❌ 

    ✅ (सिंगल-पैन)

    टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम

    ✅ (9-इंच)

    ✅ (10.25-इंच)

    वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    ✅ 

    ✅ (एडेप्टर के माध्यम से)

    क्रूज कंट्रोल

    ✅ (अडेप्टिव)

    ✅

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    ✅ 

    ✅ 

    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    टीएफटी एमआईडी के साथ एनालॉग

    सेमी-डिजिटल

    आगे वेंटीलेटेड सीट

    ✅ 

    ❌

    वायरलेस फोन चार्जर

    ✅ 

    ✅ 

    हेड-अप डिस्प्ले

    ✅

    ❌

    साउंड सिस्टम

    6-स्पीकर क्लेरियन

    7-स्पीकर बोस

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    ✅ 

    ✅ 

    ड्राइव मोड्स

    ❌

    ✅ (नॉर्मल, स्पोर्ट्स)

    एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स)

    ✅ (16 फंक्शन के साथ लेवल 2)

    ❌

    6 एयरबैग

    ✅ 

    ✅ 

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    ✅ 

    ✅ 

    हिल होल्ड असिस्ट (एचएचए)

    ✅ 

    ✅ 

    पार्किंग सेंसर

    ✅ (पीछे)

    ✅ (पीछे)

    पार्किंग कैमरा

    ✅ (360-डिग्री)

    ✅ (केवल रियर व्यू)

    डैशकैम

    ❌

    ✅ 

    आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर

    ✅ 

    ✅ 

    • ग्लैंजा फेसलिफ्ट में कुछ नए फीचर दिए गए हैं, जिनमें आगे वेंटिलेटेड सीट, वायरलेस फोन चार्जर और लेवल 2 एडीएएस शामिल हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा सिस्टम और हेड्स-अप डिस्प्ले भी है। 9-इंच टचस्क्रीन आई20 के यूनिट से छोटा है, लेकिन टोयोटा में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है।

    Toyota Glanza Interior

    • हुंडई आई20 के केबिन में कुछ एडवांटेज हैं। इसमें बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन, एक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और 7-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम मिलता है। आई20 में ड्राइव मोड भी है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले टीएफटी मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि ग्लैंजा में एनालॉग क्लस्टर है।

    Hyundai i20 Interior

    • सेफ्टी फीचर की बात करें तो दोनों हैचबैक कार में छह एयरबैग, ईएससी, हिल-होल्ड असिस्ट और आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट एंकर मिलते हैं। हालांकि, ग्लैंजा में 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडीएएस जैसे अतिरिक्त सेफ्टी फीचर हैं, जबकि आई20 में रियर-व्यू कैमरा और डैशकैम का एडवांटेज है।

    Toyota Glanza ORVMs with Camera

    • कुल मिलाकर, ग्लैंजा में फेसलिफ्ट के साथ कई जरूरी फीचर्स आए हैं। वहीं, आई20 अपने बड़े टचस्क्रीन, सनरूफ और बेहतर साउंड सिस्टम के साथ आगे है।

    इंजन

    आइए देखें कि परफॉर्मेंस और माइलेज के मामले में कौन बेहतर है।

    मॉडल

    2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट

    हुंडई आई20

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल+सीएनजी

    1.2-लीटर, चार-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    83 पीएस

    70 पीएस (सीएनजी)

    83 पीएस (एमटी)/88 पीएस (सीवीटी)

    टॉर्क

    112 एनएम

    102 एनएम (सीएनजी)

    115 एनएम 

    ट्रान्समिशन

    5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी/सीवीटी

    सर्टिफाइड माइलेज (एआरएआई)

    23.80 किमी/लीटर (एमटी)/ 24.77 किमी/लीटर (एएमटी)

    33.61 किमी/किग्रा (एमटी)/ 34.47 किमी/किग्रा (एएमटी)

    उपलब्ध नहीं

    Toyota Glanza Engine
     Hyundai i20 Engine

    टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में हुआ है। इसमें अब नया 1.2-लीटर जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 83 पीएस की पावर और 112 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। हुंडई आई20 में भी 1.2-लीटर का 4-सिलेडर पेट्रोल इंजन है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 83 पीएस और सीवीटी के साथ 88 पीएस की पावर देता है। ग्लैंजा का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का विकल्प है। यह न केवल मैनुअल बल्कि एएमटी गियरबॉक्स के साथ भी उपलब्ध है, जो इसे उन खरीदारों के लिए एक बहुत ही आकर्षक पैकेज बनाता है जो ऑटोमैटिक कार की सुविधा के साथ-साथ कम रनिंग कॉस्ट भी चाहते हैं। माइलेज के आंकड़ों में भी ग्लैंजा काफी प्रभावशाली है, खासकर इसका सीएनजी वेरिएंट जो 34 किलोमीटर प्रति किलोग्राम से ज्यादा का माइलेज देता है।

    Toyota Glanza Fuel Port

    यहां टोयोटा ग्लैंजा के वेरिएंट अनुसार इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन देखें।

    कारदेखो का क्या है कहना

    टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट एक प्रैक्टिकल और भरोसेमंद हैचबैक कार के अपने पुराने फॉर्मूले को और भी बेहतर बनाती है। नया इंजन, वेंटिलेटेड सीट, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडीएएस जैसे फीचर्स इसे एक संपूर्ण पैकेज बनाते हैं। फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का विकल्प इसे उन ग्राहकों के लिए एक बेहतर बनाता है जिनके लिए ईंधन की लागत सर्वोपरि है। वहीं, हुंडई आई20 को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसका स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी टचस्क्रीन, सनरूफ और बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम इसे उन खरीदारों के लिए आकर्षक बनाता है जो एक प्रीमियम और मॉडर्न केबिन अनुभव चाहते हैं।

    अगर आप इस प्राइस रेंज में दूसरी प्रीमियम हैचबैक कार देख रहे हैं, तो मारुति सुजुकी बलेनो और टाटा अल्ट्रोज पर पर विचार किया जा सकता है।

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है