• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज (अक्टूबर 31 से 4 नवंबर): मारुति बलेनो और एक्सएल6 सीएनजी लॉन्च, 5-डोर थार टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, नई होंडा एसयूवी से उठा पर्दा और बहुत कुछ

    पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई नई कारें शोकेस हुई और कई भारत आने वाली कारों की तस्वीरें भी सामने आई। होंडा ने नई क्रॉसओवर एसयूवी कार को इंडोनेशिया में शोकेस किया, वहीं टोयोटा ने इनोवा हाईक्रॉस कार की लॉन्च डेट कन्फर्म की। जबकि, मारुति सुजुकी ने ब्रेक पार्ट में खराबी के चलते अपनी कारों की कुछ यूनिट्स वापस बुलाई।

    स्तुति
    स्तुति
    modified on नवंबर 05, 2022 13:00 ist
    info icon
    published onNov 05, 2022 12:51 IST
    last updated onNov 05, 2022 13:00 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    Weekly Wrap Up

    पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई नई कारें शोकेस हुई और कई भारत आने वाली कारों की तस्वीरें भी सामने आई। होंडा ने नई क्रॉसओवर एसयूवी कार को इंडोनेशिया में शोकेस किया, वहीं टोयोटा ने इनोवा हाईक्रॉस कार की लॉन्च डेट कन्फर्म की। जबकि, मारुति सुजुकी ने ब्रेक पार्ट में खराबी के चलते अपनी कारों की कुछ यूनिट्स वापस बुलाई। पिछले सप्ताह ऑटो सेक्टर में कौनसी खबरे रही सबसे ज्यादा चर्चाओं, ये हम जानेंगे यहां:

    नई होंडा डब्लूआर-वी से उठा पर्दा

    Honda WR-V 2022

    होंडा ने नई डब्लूआर-वी से इंडोनेशियन मार्केट में पर्दा उठाया है। यह नई जनरेशन की क्रॉसओवर एसयूवी अमेज़ वाले प्लेटफार्म पर बेस्ड है। इसमें होंडा सिटी वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ सीवीटी गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। भारत में इस गाड़ी को 2023 की दूसरी तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है।

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस नवंबर में होगी पेश

    Toyota Innova Hycross

    टोयोटा ने कन्फर्म किया है कि वह इनोवा हाईक्रॉस को 25 नवंबर को पेश करेगी। यह नई जनरेशन की एमपीवी कार मोनोकॉक चेसिस पर बेस्ड होगी और यह एक फ्रंट-व्हील-ड्राइव कार होगी। भारत में इसे नवंबर के अंत में शोकेस किया जाएगा, जबकि इसकी लॉन्चिंग जनवरी 2023 तक हो सकती है।

    मारुति ने वापस बुलाई अपनी कारें

    Maruti ignis recall

    मारुति सुजुकी ने ब्रेक पार्ट में खराबी के चलते अपनी कारों की कुछ यूनिट्स वापस बुलाई है। इस लिस्ट में वैगनआर, सेलेरियो और इग्निस की 9925 यूनिट्स शामिल हैं।

    किया कैरेंस 50,000 रुपये हुई महंगी

    Kia Carens

    किया ने कैरेंस कार की प्राइस दूसरी बार बढ़ा दी है। इस गाड़ी के पेट्रोल वेरिएंट्स अब 50,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं, जबकि डीजल वेरिएंट्स की कीमतें 40,000 रुपतक तक बढ़ गई है। भारत में किया कैरेंस की कीमत अब 10 लाख रुपये से शुरू होती है जो 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यहां देखें इस गाड़ी की वेरिएंट वाइज़ कीमतें।

    मारुति एक्सएल6 और बलेनो सीएनजी लॉन्च

    Baleno

    मारुति बलेनो और एक्सएल6 पहले नेक्सा मॉडल्स हैं जिनमें सीएनजी का ऑप्शन शामिल किया गया है। इनके सीएनजी मॉडल की प्राइस पेट्रोल वेरिएंट्स के मुकाबले 95,000 रुपये ज्यादा है। सीएनजी का ऑप्शन बलेनो के बेस से ऊपर वाले डेल्टा और टॉप से नीचे वाले ज़ेटा वेरिएंट के साथ दिया गया है, जबकि एक्सएल6 के केवल एंट्री लेवल ज़ेटा वेरिएंट में ही सीएनजी का ऑप्शन मिलता है। यह दोनों मॉडल्स सब्सक्रिप्शन बेसिस पर भी उपलब्ध है।

    वोल्वो ईएक्स90 का टीज़र जारी

    Volvo EX90 teaser

    वोल्वो ईएक्स90 का नया टीज़र हो गया है। भारत में वोल्वो की इस नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी से 9 नवंबर को पर्दा उठेगा। इसमें वोल्वो की नई डिज़ाइन थीम देखने को मिलेगी। कंपनी का कहना है कि इस 7-सीटर एसयूवी कार को नाव के डिजाइन से इंस्पायर्ड होकर तैयार किया गया है और इसकी ड्रैग कॉफिसिएंट (सीडी) वैल्यू 0.29 है। यहां देखें इस नई जनरेशन की वोल्वो एसयूवी की पूरी डिटेल्स।   

    होंडा सिटी फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नज़र  

    2023 Honda City

    2023 होंडा सिटी को पुणे की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे संकेत मिले हैं कि यह पांचवी जनरेशन की सिटी सेडान का फेसलिफ्ट वर्जन होगा। इस गाड़ी में नए डिज़ाइन के टेललैंप्स, नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। यहां देखें इस स्पाय हुए मॉडल की पूरी डिटेल्स।

    टेस्टिंग के दौरान दिखी 5-डोर महिंद्रा थार 

    5-door Mahindra Thar spied

    महिंद्रा थार 5-डोर से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी टेस्टिंग के दौरान सामने आई है। इस एसयूवी कार में रिट्रेक्टेबल मैटल या हार्ड प्लास्टिक रूफ दिया जा सकता है। इस ऑफ-रोडर कार में तीसरी रो को जोड़ने के लिए व्हीलबेस का साइज़ बढ़ाया गया है। महिंद्रा की इस अपकमिंग कार में 3-डोर थार वाले ही इंजन ऑप्शंस दिए जाएंगे, लेकिन इसे इसमें अलग पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जाएगा। यहां देखें महिंद्रा की इस एसयूवी कार की पूरी डिटेल्स।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा डब्ल्यूआर-वी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है