• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    अपकमिंग
    • होंडा डब्ल्यूआर-वी आगे बाईं ओर image
    1/1
    • Honda WR-V
      Videos

    होंडा डब्ल्यूआर-वी

    40 व्यूजअपने विचार साझा करें
    Rs. 8 लाख*
    भारत में संभावित कीमत
    संभावित लॉन्च तारीख : घोषित किया जाना बाकी
    लॉन्च होने पर मुझे सूचित करें

    होंडा डब्ल्यूआर-वी के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1199 सीसी
    ट्रांसमिशनमैनुअल
    फ्यूलपेट्रोल
    लॉन्च होने पर मुझे सूचित करें

    होंडा डब्ल्यूआर-वी लेटेस्ट अपडेट

    लेटेस्ट अपडेट: होंडा ने न्यू जनरेशन डब्लूआर-वी से इंडोनेशिया में पर्दा उठा दिया है। यह गाड़ी अमेज वाले ही प्लेटफार्म पर बेस्ड है।

    लॉन्च: भारत में इस कार को अगस्त 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    प्राइस: नई होंडा डब्लूआर-वी की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

    इंजन व ट्रांसमिशन: डब्लूआर-वी के अंतरराष्ट्रीय मॉडल में होंडा सिटी वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ इसमें सीवीटी गियरबॉक्स (ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन) स्टैंडर्ड दिया गया है। कंपनी ने भारत आने वाली डब्लूआर-वी में दिए जाने वाले इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन की डिटेल फिलहाल साझा नहीं की है।

    फीचर्स: नई होंडा डब्लूआर-वी के इंडोनेशियन वर्जन में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमेटिक एसी, रिमोट-की ऑपरेशन फंक्शन (हेडलाइट और इंजन ऑन-ऑफ) और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अनुमान है कि इनमें से कुछ फीचर्स इसके भारतीय मॉडल में देखने को मिल सकते हैं।

    सेफ्टी: पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएसपी) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अंतरराष्ट्रीय मॉडल में एडीएएस फीचर भी मिलता है जिसके तहत लेन कीप असिस्ट, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो हाई बीम और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डब्लूआर-वी के भारतीय वर्जन में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। 

    कंपेरिजन: सेगमेंट में होंडा डब्लूआर-वी का मुकाबला हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, किया सोनेट, मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सन, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से रहेगा।

    और देखें
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है