• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस दिवाली खरीदें ये 10 सबसे सस्ती स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार

    डीजल गाड़ी की याद आ रही है? ये हाइब्रिड कार बढ़िया विकल्प हैं और सही बजट में भी हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 09, 2026 18:54 ist
    info icon
    published onOct 09, 2026 18:54 IST
    last updated onOct 09, 2026 18:54 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    Top Hybrid Cars In India

    दिवाली 2026 पास आ रही है और इस मौके पर कई लोग नई कार पर अपग्रेड होना चाहेंगे। अब जब फ्यूल की प्राइस तेजी से बढ़ रही है और डीजल इंजन वाली कार कम होती जा रही हैं, तो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी माइलेज और परफॉर्मेंस के बीच एक अच्छा बैलेंस बनाती हैं, जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार पर स्विच किए बिना बीच का अच्छा रास्ता बन रही हैं।

    कॉम्पैक्ट एसयूवी से लेकर लग्जरी सेडान तक, भारत में अब स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार के ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं। अगर आप इस फेस्टिव सीजन पर ऐसी ही गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां 10 सबसे सस्ती स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार की लिस्ट दी गई है, जिन्हें आप इस दिवाली खरीद सकते हैं।

    मारुति सुजुकी विक्टोरिस

    कीमत: 16.43 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये

    वेरिएंट

    कीमत

    वीएक्सआई

    16.43 लाख रुपये

    जेडएक्सआई

    18 लाख रुपये

    जेडएक्सआई ऑप्शनल

    18.60 लाख रुपये

    जेडएक्सआई प्लस

    19.67 लाख रुपये

    जेडएक्सआई ऑप्शनल प्लस

    19.99 लाख रुपये

    मारुति विक्टोरिस इस लिस्ट में टॉप पर है और ये भारत की सबसे सस्ती स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार है। विक्टोरिस हाइब्रिड की कीमत 16.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। विक्टोरिस उन वेल-इंजियर्ड और फीचर लोडेड कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में से एक है जिसे आप खरीद सकते हैं। इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी है, जो विक्टोरिस को एक कम्प्लीट और आकर्षक पैकेज बनाता है।

    Top Most Affordable Strong Hybrid Cars In India

    मारुति विक्टोरिस में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इस सेटअप का पावर आउटपुट 114 पीएस और 141 एनएम है। इसमें ई-सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है और इसका माइलेज 28.65 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है।

    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

    कीमत: 16.68 लाख रुपये से 19.77 लाख रुपये

    वेरिएंट

    कीमत

    डेल्टा प्लस

    16.68 लाख रुपये

    जेटा प्लस

    18.12 लाख रुपये

    जेटा प्लस ऑप्शनल

    18.70 लाख रुपये

    अल्फा प्लस

    19.70 लाख रुपये

    अल्फा प्लस ऑप्शनल

    19.77 लाख रुपये

    इस प्राइस रेंज में मारुति की दूसरी हाइब्रिड कार ग्रैंड विटारा है। जहां विक्टोरिस मारुति एरीना शोरूम पर मिलती है, वहीं ग्रैंड विटारा नेक्सा शोरूम पर उपलब्ध है। इनमें सभी जरूरी और प्रीमियम फीचर दिए गए हैं और मारुति की बेहतर आफ्टर-सेल्स और भरोसेमंद व आसानी से मेंटेन होने वाली छवि का फायदा भी मिलता है।

    Top Most Affordable Strong Hybrid Cars In India

    मारुति ग्रैंड विटारा में विक्टोरिस वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड मोटर के साथ दिया गया है। इस सेटअप का पावर आउटपुट 115 पीएस और 141 एनएम है। इंजन के साथ ई-सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है और इसका सर्टिफाइड माइलेज 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर है।

    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर

    कीमत: 17.18 लाख रुपये से 20.19 लाख रुपये

    वेरिएंट

    कीमत

    एस

    17.18 लाख रुपये

    जी ऑप्शनल

    19.24 लाख रुपये

    जी ऑप्शनल ड्यूल-टोन

    19.44 लाख रुपये

    वी

    19.99 लाख रुपये

    वी ड्यूल-टोन

    20.19 लाख रुपये

    अगली कार टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर है। यह ग्रैंड विटारा से ज्यादा अलग नहीं है, क्योंकि दोनों कार एक जैसी हैं, दोनों में एक जैसा पावरट्रेन, एक जैसा केबिन और चेसिस है। हालांकि, टोयोटा ने इसे ग्रैंड विटारा से थोड़ा अलग दिखाने की कोशिश की है। अर्बन क्रूजर हाइराइडर फीचर के मामले में निराश नहीं करती है, और इसमें वो सबकुछ है जो आप इस प्राइस रेंज की मिड-साइज एसयूवी कार से उम्मीद करते हैं। अर्बन क्रूजर की कीमत 17.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो ग्रैंड विटारा से करीब 50,000 रुपये महंगी है।

    Toyota Hyryder

    अर्बन क्रूजर हाइराइडर में मारुति विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा वाला इंजन दिया गया है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप दिया गया है, जो 115 पीएस की पावर और 141 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ ई-सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है और इसका माइलेज 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है।

    होंडा सिटी

    जेडएक्स प्लस ई-एचईवी कीमत: 21.44 लाख रुपये

    होंडा सिटी एक ऐसा नाम है जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। यह हमेशा से कॉम्पैक्ट सेडान चाहने वालों की पसंदीदा कार रही है। पिछले कुछ वर्षों में सिटी में कई पावरट्रेन ऑप्शन देखे गए, जिनमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन शामिल हैं। हालांकि, होंडा सिटी 50 लाख रुपये से कम कीमत वाली केवल दो सेडान कार में से एक है, जिसमें हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है। यह एक टॉप वेरिएंट में उपलब्ध है, सिटी हाइब्रिड की कीमत 21.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जिसमें लंबी फीचर फीचर, अच्छा स्पेस और कंफर्ट मिलता है।

    Honda City

    होंडा सिटी हाइब्रिड में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ एक हाइब्रिड बैटरी दी गई है, जिसका संयुक्त पावर आउटपुट 125 पीएस है, और इंजन का टॉर्क 131 एनएम व इलेक्ट्रिक मोटर का टॉर्क 253 एनएम है। इंजन के साथ ई-सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है और इसका माइलेज 27.26 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है।

    मारुति इनविक्टो

    कीमत: 25.02 लाख रुपये से 28.70 लाख रुपये

    वेरिएंट

    कीमत

    जेटा प्लस (7-सीटर)

    25.02 लाख रुपये

    जेटा प्लस (8-सीटर)

    25.37 लाख रुपये

    अल्फा प्लस (7-सीटर)

    28.70 लाख रुपये

    मारुति इनविक्टो, इनोवा हाईक्रॉस का एक टॉप विकल्प बनी हुई है, क्योंकि दोनों कार के प्लेटफॉर्म, फीचर और हाइब्रिड पावरट्रेन एक जैसे हैं। इनविक्टो केवल हाइब्रिड अवतार में आती है। वर्तमान में मारुति इनविक्टो भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर एमपीवी कार है। यह कार फीचर से भरपूर है और इसमें अच्छा स्पेस और कंफर्ट मिलता है।

    Maruti Invicto

    मारुति इनविक्टो में 2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मोटर दी गई है, जो 189 पीएस की पावर देती है। इंजन का टॉर्क आउटपुट 191 एनएम और इलेक्ट्रिक मोटर का टॉर्क आउटपुट 206 एनएम है। इसमें ई-सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, और इसका सर्टिफाइड माइलेज 22.16 किलोमीटर प्रति लीटर तक बताया गया है।

    एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी

    कीमत: 25.69 लाख रुपये से 27.79 लाख रुपये

    वेरिएंट

    कीमत

    एक्सक्लूसिव

    25.69 लाख रुपये

    एसेंस

    27.79 लाख रुपये

    एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी को हाल ही में लॉन्च किया गया है और यह पीएचईवी और ईवी दोनों पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है। हेक्टर टॉमहॉक पीएचीईवी फिलहाल इस लिस्ट में इकलौती कार है जिसमें बैटरी को चार्ज करने के लिए प्लग-इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह प्योर इलेक्ट्रिक मोड में भी चल सकती है। इस 7 सीटर एमपीवी कार में ढेर सारे फीचर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है।

    MG Hector Tomahawk PHEV

    एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक 20.5 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है। इस सेटअप का संयुक्त पावर आउटपुट 201 पीएस और 237 एनएम है और इसमें एक डेडिकेटेड हाइब्रिड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह हाइब्रिड सेटअप 115 किलोमीटर से ज्यादा की प्योर ईवी रेंज भी देता है। इसकी बैटरी 25 किलोवाट डीसी चार्जर से करीब 35 मिनट में चार्ज हो जाती है।

    टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस

    कीमत: 26.76 लाख रुपये से 32.95 लाख रुपये

    वेरिएंट

    कीमत

    वीएक्स 7-सीटर

    26.76 लाख रुपये

    वीएक्स 8-सीटर

    26.81 लाख रुपये

    वीएक्स 7-सीटर [प्लेटिनम व्हाइट पर्ल]

    26.91 लाख रुपये

    वीएक्स 8-सीटर [प्लेटिनम व्हाइट पर्ल]

    26.96 लाख रुपये

    वीएक्स ऑप्शनल 7-सीटर

    28.77 लाख रुपये

    वीएक्स ऑप्शनल 8-सीटर

    28.82

    वीएक्स ऑप्शनल 7-सीटर [प्लेटिनम व्हाइट पर्ल]

    28.92

    वीएक्स ऑप्शनल 8-सीटर [प्लेटिनम व्हाइट पर्ल]

    28.97 लाख रुपये

    जेडएक्स

    31.20 लाख रुपये

    जेडएक्स [प्लेटिनम व्हाइट पर्ल]

    31.35 लाख रुपये

    जेडएक्स ऑप्शनल

    31.84 लाख रुपये

    जेडएक्स ऑप्शनल [प्लेटिनम व्हाइट पर्ल]

    31.99 लाख रुपये

    जेडएक्स ऑप्शनल लिमिटेड एडिशन

    32.95 लाख रुपये

    अब अगली पेशकश टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की बात करते हैं। ‘इनोवा’ ब्रांड के हमेशा से काफी सारे फैन रहे हैं, और इनोवा हाइक्रॉस के साथ टोयोटा ने इस एमपीवी कार को मॉडर्न फीचर लिस्ट के साथ-साथ एक बड़े केबिन और कंफर्टेबल ड्राइव के साथ पेश किया है। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पर 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    Toyota Innova Hycross

    इनविक्टो की तरह, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस भी एक 2-लीटर पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, जिसके साथ एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मोटर है। इस सेटअप का संयुक्त पावर 189 पीएस, इंजन का टॉर्क 191 एनएम और मोटर का टॉर्क 206 एनएम है। इसमें ई-सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है और इसका माइलेज 22.16 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है।

    किआ सोरेंटो

    कीमत: 29.49 लाख रुपये से 40.39 लाख रुपये

    वेरिएंट

    कीमत

    सीटिंग

    6-सीटर

    7-सीटर

    एचटीई

    -

    29.49 लाख रुपये

    एचटीई ऑप्शनल

    -

    30.99 लाख रुपये

    एचटीके 

    34.19 लाख रुपये

    33.99 लाख रुपये

    एचटीके (ए) 

    35.19 लाख रुपये

    34.99 लाख रुपये

    एचटीके (ए) ब्लैक लाइन

    35.39 लाख रुपये

    35.19 लाख रुपये

    एचटीएक्स 

    39.19 लाख रुपये

    38.99 लाख रुपये

    एचटीएक्स ब्लैक लाइन

    39.39 लाख रुपये

    39.19 लाख रुपये

    एचटीएक्स (ए)

    40.19 लाख रुपये

    39.99 लाख रुपये

    एचटीएक्स (ए) ब्लैक लाइन

    40.39 लाख रुपये

    40.19 लाख रुपये

    सोरेंटो भारत में किआ की सबसे नई कार है। यह डीजल और पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है। सोरेंटो में ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प भी है, और इसमें 6 व 7 सीटर कॉन्फिगरेशन भी मिलता है। किआ सोरेंटो की फीचर लिस्ट काफी लंबी है। इसके पेट्रोल हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 29.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसके टॉप मॉडल में रिमोट पार्क असिस्ट, ऑटो पार्क असिस्ट, डिजिटल आईआरवीएम, 10 एयरबैग, और लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं।

    Top Most Affordable Strong Hybrid Cars In India

    किआ सोरेंटो पेट्रोल-हाइब्रिड में 1.6-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मोटर दी गई है। इस सेटअप में इंजन 180 पीएस और इलेक्ट्रिक मोटर 65 पीएस की पावर देती है, और इंजन का टॉर्क 265 पीएस और मोटर का टॉर्क 264 एनएम है। इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड है, जबकि अतिरिक्त पैसे देकर टॉप मॉडल में ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प भी लिया जा सकता है।

    होंडा जेडआर-वी

    कीमत: 50 लाख रुपये

    जेडआर-वी भारत में होंडा की सबसे महंगी कार है और यहां इसे इंपोर्ट करके बेचा जा रहा है। होंडा जेडआर-वी अपने खास स्टाइल और प्रीमियम व फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर के साथ सबसे अलग है, जिसमें ढेर सारे फीचर हैं। यह केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है और जेडआर-वी की कीमत 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    Honda ZR-V

    होंडा जेडआर-वी में 2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। इसका संयुक्त पावर आउटपुट 184 पीएस और 315 एनएम है। इंजन के साथ ई-सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। होंडा जेडआर-वी का माइलेज 22.80 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है।

    टोयोटा कैमरी

    कीमत: 48.69 लाख रुपये से 48.89 लाख रुपये

    वेरिएंट

    कीमत

    एलिगेंट & स्प्रिंट एडिशन

    48.69 लाख रुपये

    एलिगेंट [प्लेटिनम व्हाइट पर्ल] & स्प्रिंट एडिशन

    48.89 लाख रुपये

    टोयोटा कैमरी इस लिस्ट की सबसे प्रीमियम और लग्जरी हाइब्रिड सेडान कार में से एक है, जिसे आप आप 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम में खरीद सकते हैं। कैमरी टोयोटा की भारत में इकलौती सेडान है और इसमें ढेर सारे प्रीमियम फीचर और लग्जरी अपील है। इसका केबिन काफी लग्जरी है, जिसमें लेदरेट और सॉफ्ट-टच इनसर्ट के साथ एक आलीशान ड्यूल-टोन डैशबोर्ड, एक सनरूफ, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, टच-बेस्ड कंट्रोल्स के साथ एक पीछे सेंटर आर्मरेस्ट, और ढेर सारे प्रीमियम फीचर दिए गए हैं।

    Toyota Camry

    टोयोटा कैमरी में 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मोटर दी गई है। इस सेटअप का संयुक्त पावर आउटपुट 230 पीएस (इंजन से 187 और हाइब्रिड सिस्टम से 136 पीएस) और टॉर्क आउटपुट इंजन से 221 एनएम व इलेक्ट्रिक मोटर से 208 एनएम है। इंजन के साथ ई-सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। टोयोटा कैमरी का माइलेज 25.49 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है।

    कारदेखो का क्या है कहना

    अगर आप इस दिवाली एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार लेने की सोच रहे हैं तो आपके पास अलग-अलग बॉडी स्टाइल और प्राइस पॉइंट पर ढेर सारे विकल्प हैं। मारुति विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर उन लोगों के लिए सही हैं, जो सस्ती और ज्यादा माइलेज वाली एसयूवी कार लेना चाहते हैं, जबकि होंडा सिटी सबसे किफायती हाइब्रिड सेडान कार है। अगर आपको ज्यादा स्पेस चाहिए, तो मारुति इनविक्टो और टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ थ्री-रो लेआउट मिलता है, जबकि किआ सोरेंटो और होंडा जेडआर-वी उन लोगों के लिए है जो एक ज्यादा प्रीमियम एसयूवी एक्सपीरियंस चाहते हैं।

    अगर आप प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप और प्योर इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज की फ्लेक्सिबिलिटी चाहते हैं तो एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी पर विचार कर सकते हैं।

    तो आप इस दिवाली 50 लाख रुपये से कम में इनमें से कौनसी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार चुनेंगे? हमें नीचे कमेंट में बताएं।

    was this article helpful ?

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है