• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ऑल्टो के10 हुई ज्यादा सुरक्षित, अब सभी वेरिएंट के साथ 6 एयरबैग मिलेंगे स्टैंडर्ड

    इस गाड़ी की फीचर लिस्ट अपडेट नहीं की गई है और इसमें 7-इंच टचस्क्रीन और मैनुअल एसी जैसे फीचर मिलते हैं। इस हैचबैक कार में एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें 1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है जो 68.5 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क (1.5 पीएस और 2 एनएम ज्यादा) देता है। इसमें सीएनजी पावरट्रेन (57 पीएस/82 एनएम) ऑप्शनल दी गई है। मारुति ऑल्टो के10 की कीमत 4.09 लाख रुपये से 6.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 03, 2025 12:09 ist
    info icon
    published onMar 03, 2025 12:09 IST
    last updated onMar 03, 2025 12:09 IST
    189 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Alto K10 Becomes The Most Affordable Car In India With 6 Airbags As Standard

    • इस गाड़ी की फीचर लिस्ट अपडेट नहीं की गई है और इसमें 7-इंच टचस्क्रीन और मैनुअल एसी जैसे फीचर मिलते हैं।

    • इस हैचबैक कार में एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    • इसमें 1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है जो 68.5 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क (1.5 पीएस और 2 एनएम ज्यादा) देता है।

    • इसमें सीएनजी पावरट्रेन (57 पीएस/82 एनएम) ऑप्शनल दी गई है।

    • मारुति ऑल्टो के10 की कीमत 4.09 लाख रुपये से 6.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।

    मारुति सेलेरियो और ब्रेजा में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) शामिल करने के बाद अब मारुति ऑल्टो के10 को भी नया सेफ्टी अपडेट मिला है। ऑल्टो के10 कार चार वेरिएंट : स्टैंडर्ड, एलएक्सआई, वीएक्सआई और वीएक्सआई प्लस में उपलब्ध है। नए अपडेट से पहले इन सभी वेरिएंट में ड्यूल एयरबैग मिलते थे, अब इन वेरिएंट में ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग, कर्टेन एयरबैग और साइड एयरबैग भी मिलने लगे हैं। इसके अलावा ऑल्टो के10 को कोई नया अपडेट नहीं मिला है।

    अन्य सेफ्टी फीचर

    Maruti Alto K10 gets 6 airbags as standard now

    मारुति ऑल्टो के10 में छह एयरबैग के अलावा एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, इंजन इम्मोबिलाइजर और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: ये हैं भारत की 10 सबसे सस्ती सीएनजी कार, देखिए पूरी लिस्ट

    कंफर्ट फीचर

    Maruti Alto K10 dashboard

    ऑल्टो के10 हैचबैक कार में 7-इंच टचस्क्रीन, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, फ्रंट पावर विंडो, मैनुअल एसी, कीलेस एंट्री और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे कंफर्ट फीचर मिलने जारी है।

    इंजन ऑप्शन

    Alto K10 engine

    मारुति ऑल्टो के10 में 1-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह हैचबैक कार सीएनजी ऑप्शन में भी उपलब्ध है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन:

    इंजन 

    1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1-लीटर पेट्रोल + सीएनजी 

    पावर 

    68.5 पीएस 

    57 पीएस 

    टॉर्क 

    91 एनएम 

    82 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी/ 5-स्पीड एएमटी*

    5-स्पीड एमटी 

    सर्टिफाइड माइलेज 

    24.39 किमी/लीटर (एमटी) / 24.90 (एएमटी)

    33.40 किलोमीटर/किलोग्राम 

    *एएमटी = ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन 

    मारुति ऑल्टो के10 का पेट्रोल इंजन अब 1.5 पीएस की ज्यादा पावर और 2 एनएम का ज्यादा टॉर्क देता है। हालांकि, इसके सीएनजी ऑप्शन के परफॉर्मेंस आंकड़े पहले जैसे ही हैं।

    प्राइस व कंपेरिजन

    Maruti Alto K10 rear

    मारुति ऑल्टो के10 की कीमत 4.09 लाख रुपये से 6.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला रेनो क्विड से है। इसे मारुति एस-प्रेसो के विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखें: मारुति ऑल्टो के10 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto K10 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है