2026 हुंडई बेयॉन Vs हुंडई क्रेटा : कौनसी एसयूवी कार है ज्यादा बेहतर?
हुंडई के भारतीय लाइनअप में बेयॉन को वेन्यू और क्रेटा के बीच में पोजिशन किया गया है
- Write a कमेंट

हुंडई की नई एसयूवी बेयॉन की पॉपुलर कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में जल्द एंट्री होने वाली है। हुंडई के लाइनअप में इसे वेन्यू और क्रेटा के बीच में पोजिशन किया जाएगा। यह कार उन ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बनकर उभरेगी जो एक स्टाइलिश और फीचर लोडेड एसयूवी लेना चाहते हैं, लेकिन क्रेटा के प्रीमियम प्राइस टैग तक नहीं जाना चाहते। वहीं, क्रेटा इस सेगमेंट की लीडर बनी हुई है जो कि एक फैमिली के लिए बेहद शानदार गाड़ी है। यहां हमनें कीमत, डिजाइन, फीचर्स, पावरट्रेन के मोर्चे पर इन दोनों गाड़ियों की तुलना की है ताकि आप सही फैसला ले सकें। तो चलिए डालते हैं इस पर एक नजर :-
कीमत
| मॉडल |
हुंडई बेयॉन (संभावित) |
हुंडई क्रेटा |
| कीमत (एक्स-शोरूम) |
10 लाख रुपये से 18 लाख रुपये |
10.91 लाख रुपये से 20.46 लाख रुपये |
नई हुंडई बेयॉन की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि इसके बेस वेरिएंट की कीमत क्रेटा के आसपास रखी जा सकती है। लेकिन, इसका टॉप-एंड वेरिएंट क्रेटा के टॉप वेरिएंट के मुकाबले 2 से 2.5 लाख रुपये सस्ता हो सकता है। क्रेटा की रेंज काफी लंबी है क्योंकि इसमें टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन वाले वेरिएंट भी मिलते हैं। शुरुआती कुछ महीनों में बेयॉन पर शायद ही कोई डिस्काउंट मिले। जबकि, क्रेटा एक पुराना मॉडल है और इसका नया वर्जन जल्द ही आने वाला है, इसलिए इस पर डिस्काउंट मिलने की ज्यादा गुंजाइश हो सकती है।
डिजाइन
डिज़ाइन के मामले में दोनों गाड़ियां अलग-अलग रास्तों पर चलती है। क्रेटा के मुकाबले बेयॉन का फ्रंट लुक ज्यादा बोल्ड और शार्प है। आगे की तरफ इसमें पतली एलईडी डीआरएल्स दी गई हैं जिसके नीचे हेडलैंप्स लगे हैं। बंपर पर सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है जो इसे दमदार लुक देती है। जबकि, क्रेटा के आगे का हिस्सा कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स के साथ ज्यादा प्रीमियम दिखता है। हुंडई लोगो की पोज़िशनिंग दोनों एसयूवी में अलग-अलग है।


साइड प्रोफाइल की बात करें तो बेयॉन का लुक ज्यादा दमदार लगता है और इसका बॉडी स्टाइल पारंपरिक नहीं है। यह गाड़ी चौड़ी बॉडी क्लैडिंग और मस्कुलर स्कल्पटिंग के साथ ज्यादा मजबूत दिखती है। इसमें 17-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक रूफ रेल्स और ब्लैक-आउट बी-पिलर भी दिए गए हैं। क्रेटा 4.3 मीटर लंबी कार है, जबकि बेयॉन की लंबाई लगभग 4.2 मीटर है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि अपकमिंग क्रेटा एक नए प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होगी और इसकी लंबाई लगभग 4.5 मीटर होगी। क्रेटा के टॉप वेरिएंट्स में बड़े 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।


पीछे की तरफ बेयॉन में एलईडी टेललाइट्स दी गई है जो फ्रंट डीआरएल्स जैसी दिखाती है, साथ ही इसमें स्क्वायर ऑफ टेलगेट, इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर, और इंटीग्रेटेड रिवर्स लैंप्स के साथ सिल्वर स्किड प्लेट भी दी गई है। इसके पीछे का हिस्सा अग्रेसिव स्टाइलिंग की वजह से आपको वेन्यू की याद दिला सकता है। जबकि, क्रेटा के पीछे का हिस्सा ज्यादा चौड़ा और कन्वेंशनल दिखता है।
कुल मिलाकर, बेयॉन एक मजबूत लुक्स वाली कार है, जबकि क्रेटा ज़्यादा सोफिस्टिकेटेड दिखती है।
फीचर
फीचर्स के मामले में बेयॉन और क्रेटा काफी हद तक एक जैसी हैं। हालांकि, दोनों गाड़ियों के बीच कई छोटे-मोटे अंतर हैं, जैसे डैशबोर्ड पर लगी स्क्रीन का साइज। क्रेटा में 10.25-इंच की डिस्प्ले मिलती है, जबकि बेयॉन में 12.3-इंच का बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। यह फीचर क्रेटा में नहीं मिलता है।


बेयॉन के मुकाबले क्रेटा में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल फीचर का एडवांटेज मिलता है। इसमें फ्रंट पावर्ड सीटों के लिए मेमोरी फंक्शन भी दिया गया है, जो बेयॉन में मिलने की उम्मीद कम है।

हालांकि, दोनों गाड़ियों में एलईडी लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, यूएसबी-सी फास्ट चार्जिंग, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर दिए गए हैं।

सुरक्षा के मामले में यह दोनों कारें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। बेयॉन एसयूवी में 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, लेवल-2 एडीएएस, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 6 एयरबैग और टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं।
इंजन ऑप्शन
| मॉडल |
हुंडई बेयॉन |
हुंडई क्रेटा |
||
| इंजन |
1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल |
1.5-लीटर डीजल |
| ट्रांसमिशन |
6-स्पीड एमटी/आईविटी |
6-स्पीड एमटी/आईविटी |
7-स्पीड डीसीटी |
6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी |
| पावर |
115 पीएस |
115 पीएस |
160 पीएस |
116 पीएस |
| टॉर्क |
144 एनएम |
144 एनएम |
253 एनएम |
250 एनएम |
एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, आईविटी - इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक), डीसीटी - डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक), एटी - टॉर्क कन्वर्टर (ऑटोमैटिक)
-
हुंडई बेयॉन में क्रेटा वाला नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके पावर और टॉर्क आंकड़े भी बराबर है। यह इंजन स्मूद और रिफाइंड है, और शहर में गाड़ी चलाने या हाईवे पर आराम से ड्राइव करने के लिए बहुत अच्छा है।
-
अगर आप जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस या फिर डीजल की कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं, तो क्रेटा साफ तौर पर बेहतर विकल्प है। इसका टर्बो-पेट्रोल डीसीटी वर्जन काफी तेज है, जबकि डीजल इंजन उन खरीदारों के लिए सही है जो बेहतर माइलेज और ज़्यादा रनिंग चाहते हैं। ध्यान दें कि इनमें से कोई भी एसयूवी फ़ैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का विकल्प नहीं देती है।
मुकाबला
कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में इनका मुकाबला किआ सेल्टोस, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, मारुति विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, निसान टेकटॉन, टाटा सिएरा, टाटा कर्व, सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स, एमजी एस्टर और होंडा एलिवेट से है।
कारदेखो का क्या है कहना
तो, आखिर में फैसला आपकी पसंद पर निर्भर करता है। इन दोनों गाड़ियों में से बेयॉन ज़्यादा मॉडर्न लगती है। बड़ी स्क्रीन, नए केबिन, लंबी एडीएएस लिस्ट और दमदार लुक्स के साथ, यह उन खरीदारों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो क्रेटा जितनी कीमत दिए बिना हुंडई की नई गाड़ी लेना चाहते हैं। जबकि, क्रेटा अपने डीजल और टर्बो-पेट्रोल इंजन, बड़े साइज, ज्यादा आरामदायक फीचर्स और भरोसेमंद परफ़ॉर्मेंस के साथ हाइवे पर इस्तेमाल करने और फैमिली ड्यूटी को पूरा करने के लिए एक ऑल-राउंडर कार साबित होती है। अपकमिंग मॉडल के साथ यह और भी बड़ी और बेहतर होने वाली है।
अगर आप शहर में गाड़ी चलाना पसंद करते हैं और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी भी चाहते हैं तो हुंडई बेयॉन आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन स्पेस, परफॉरमेंस और पावरट्रेन के मामले में क्रेटा अभी भी बेहतर पसंद बनी हुई है।














