• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सेल्टोस Vs टाटा सिएरा Vs हुंडई क्रेटा: दिवाली पर कौनसी एसयूवी कार खरीदें?

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की तीनों गाड़ियां बहुत हद तक एक जैसे फीचर्स, सेफ्टी और परफॉर्मेंस देती हैं

    cardekho
    cardekho
    published on अक्टूबर 27, 2026 11:42 ist
    info icon
    published onOct 27, 2026 11:42 IST
    last updated onOct 27, 2026 11:42 IST
    87 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Kia Seltos Vs Hyundai Creta Vs Tata Sierra

    भारत में त्योहारी सीजन को कार खरीदने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान कई आकर्षक कार डिस्काउंट ऑफर भी मिलते हैं। अगर आप इस दिवाली अपने परिवार के लिए एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं और आपका बजट 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है, तो बाजार में तीन दमदार विकल्प: किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा और हुंडई क्रेटा मौजूद हैं। इनमें से सेल्टोस अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी कार के तौर पर जानी जाती है, सिएरा सबसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ आती है, और क्रेटा एक बेहतरीन ऑल-राउंडर पैकेज है। सवाल यह है कि आपकी जरूरतों के लिए इन तीनों में से कौनसी एसयूवी सबसे बेहतर रहेगी? आइए, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की विस्तृत तुलना के जरिए इसका पता लगाते हैं।

    कीमत

    मॉडल

    किआ सेल्टोस

    टाटा सिएरा

    हुंडई क्रेटा

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    11.25 लाख रुपये से 21.82 लाख रुपये

    11.49 लाख रुपये से 21.59 लाख रुपये

    10.91 लाख रुपये से 20.46 लाख रुपये

    अगर आप सबसे किफायती शुरुआती वेरिएंट की तलाश में हैं, तो हुंडई क्रेटा आगे है, जिसकी कीमत 10.91 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके बाद किआ सेल्टोस और फिर टाटा सिएरा आती है। टॉप वेरिएंट्स की बात करें तो हाल ही में लॉन्च हुए नए जीटीएक्स(ओ) और एक्सल-लाइन(ओ) वेरिएंट्स के साथ, किआ सेल्टोस सबसे महंगी एसयूवी कार है, जिसकी कीमत 21.82 लाख रुपये तक जाती है। टाटा सिएरा का टॉप वेरिएंट इससे लगभग 30,000 रुपये सस्ता है। वहीं, हुंडई क्रेटा टॉप वेरिएंट सेल्टोस से लगभग एक लाख रुपये से भी ज्यादा सस्ता है, जो इसे वैल्यू फॉर मनी चाहने वाले ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है।

    साइज

    मॉडल

    किआ सेल्टोस

    टाटा सिएरा

    हुंडई क्रेटा 

    लंबाई

    4460 मिलीमीटर

    4340 मिलीमीटर

    4330 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1830 मिलीमीटर

    1841 मिलीमीटर

    1790 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1635 मिलीमीटर

    1715 मिलीमीटर

    1635 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2690 मिलीमीटर

    2730 मिलीमीटर

    2610 मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    447 लीटर

    622 लीटर*

    433 लीटर

    • नई जनरेशन अपडेट के बाद सेल्टोस पहले से बड़ी हो गई है और अब यह इन तीनों में सबसे लंबी एसयूवी है।

    2026 Kia Seltos Vs Hyundai Creta Vs Tata Sierra

    • लंबाई को छोड़कर, सिएरा लगभग हर मामले में सेल्टोस और क्रेटा से बड़ी है। इसकी चौड़ाई और ऊंचाई ज्यादा है, और इसका व्हीलबेस भी सेल्टोस से लंबा है।

    2026 Kia Seltos Vs Hyundai Creta Vs Tata Sierra

    • क्रेटा की ऊंचाई सेल्टोस के बराबर है, लेकिन यह लंबाई, चौड़ाई, व्हीलबेस और बूट स्पेस के मामले में इन दोनों से थोड़ी छोटी है।

    2026 Kia Seltos Vs Hyundai Creta Vs Tata Sierra

    • बूट स्पेस की बात करें तो, कागजों में सिएरा का बूट बड़ा है, हालांकि यह माप छत तक लिया गया है। लेकिन असल में इस्तेमाल में भी, इसका बूट सबसे ज्यादा प्रैक्टिकल है। यह गहरा और चौड़ा है, जिसका मतलब है कि आप इसमें ज्यादा सामान रख सकते हैं। दिवाली की शॉपिंग हो या परिवार के साथ वीकेंड ट्रिप, टाटा सिएरा आपको सबसे ज्यादा लगेज स्पेस ऑफर करती है।

    फीचर्स और सेफ्टी

    फीचर

    किआ सेल्टोस

    टाटा सिएरा

    हुंडई क्रेटा

    एलईडी हेडलाइट्स

    ✅

    ✅

    ✅

    ऑटो हेडलाइट्स

    ✅

    ✅

    ✅

    एलईडी डीआरएल

    ✅

    ✅(कनेक्टेड)

    ✅(कनेक्टेड)

    आगे एलईडी फॉग लैंप

    ✅

    ✅

    ❌

    रूफ रेल्स

    ✅

    ✅

    ✅

    एलईडी टेल लैंप

    ✅(कनेक्टेड)

    ✅(कनेक्टेड)

    ✅(कनेक्टेड)

    अलॉय व्हील्स

    18-इंच

    19-इंच

    18-इंच

    एम्बिएंट लाइटिंग

    ✅(मल्टी-कलर)

    ✅(मल्टी-कलर)

    ✅(सिंगल-कलर)

    आगे पावर्ड सीट

    ✅ (10 तरह, ड्राइवर के लिए लंबर एडजस्टमेंट और मेमोरी के साथ)

    ✅ (6 तरह, केवल ड्राइवर के लिए मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ)

    ✅ (8 तरह, ड्राइवर के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ)

    आगे वेंटिलेटेड सीट

    ✅

    ✅

    ✅

    बॉस मोड

    ❌

    ✅ (मैनुअल)

    ✅

    इंफोटेनमेंट

    12.3-इंच टचस्क्रीन 

    12.3-इंच टचस्क्रीन

    10.25-इंच टचस्क्रीन 

    हेड-अप डिस्प्ले

    ✅

    ✅

    ❌

    वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    ✅

    ✅

    ✅(एडॉप्टर के जरिए)

    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    12.3-इंच डिस्प्ले

    10.25-इंच डिस्प्ले

    10.25-इंच डिस्प्ले

    को-पैसेंजर एंटरटेनमेंट स्क्रीन

    ❌

    ✅

    ❌

    वायरलेस फोन चार्जर

    ✅

    ✅

    ✅

    साउंड सिस्टम

    8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम

    साउंड बार के साथ 12-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम

    7-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम

    ऑटो-डिम्ड आईआरवीएम

    ✅

    ✅

    ✅

    क्रूज कंट्रोल

    ✅(अडेप्टिव)

    ✅(अडेप्टिव)

    ✅(अडेप्टिव)

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    ✅(ड्यूल-जोन)

    ✅(ड्यूल-जोन)

    ✅(ड्यूल-जोन)

    एयर प्यूरीफायर 

    ✅

    ✅

    ✅

    कीलेस एंट्री

    ✅

    ✅

    ✅

    सनरूफ

    ✅(पैनोरमिक)

    ✅(पैनोरमिक)

    ✅(पैनोरमिक)

    पीछे सन शेड

    ✅

    ✅

    ✅

    आगे और पीछे सेंटर आर्मरेस्ट

    ✅

    ✅

    ✅

    पीछे स्प्लिट-फोल्डिंग सीट

    ✅

    ✅

    ✅

    ड्राइव मोड्स

    ✅

    ✅

    ✅

    पावर्ड टेलगेट

    ❌

    ✅

    ✅

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    ✅

    ✅

    ✅

    एयरबैग

    6

    6

    6

    पार्किंग सेंसर

    आगे और पीछे

    आगे और पीछे

    आगे और पीछे

    पार्किंग कैमरा

    360-डिग्री

    360-डिग्री 

    360-डिग्री

    ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)

    ✅

    ✅

    ✅

    ईपीबी (ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक)

    ✅

    ✅

    ✅

    रेन सेंसिंग वाइपर

    ✅

    ✅

    ✅

    सभी पहियों में डिस्क ब्रेक

    ✅

    ✅

    ✅

    डिफॉगर के साथ पीछे वाइपर और वाशर

    ✅

    ✅

    ✅

    हिल होल्ड असिस्ट

    ✅

    ✅

    ✅

    टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

    ✅

    ✅ 

    ✅

    डैशकैम 

    ✅

    ❌

    ✅

    एडीएएस

    ✅(कैमरा और रडार)

    ✅(कैमरा और रडार)

    ✅(कैमरा और रडार)

    2026 Kia Seltos Vs Hyundai Creta Vs Tata Sierra

    • तीनों एसयूवी कार में पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पैनोरमिक सनरूफ से आप रात में दिवाली की सजावट और रोशनी का मजा ले सकते हैं। एंबिएंट लाइटिंग केबिन के माहौल को बेहतर बनाती है, और सेल्टोस और सिएरा में तो मल्टी-कलर ऑप्शन भी मिलता है। त्योहारी सीजन में बढ़ने वाले प्रदूषण को देखते हुए, तीनों कारों में एयर प्यूरीफायर एक बहुत ही जरूरी फीचर है।

    2026 Kia Seltos Vs Hyundai Creta Vs Tata Sierra

    • सेल्टोस और सिएरा दोनों एसयूवी कार में क्रेटा के मुकाबले कुछ अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं, जैसे एलईडी फ्रंट फॉग लाइट्स, हेड-अप डिस्प्ले, और बिना डोंगल के वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी।

    2026 Kia Seltos Vs Hyundai Creta Vs Tata Sierra

    • क्रेटा और सिएरा दोनों में 'बॉस मोड' दिया गया है, जिससे पीछे बैठा पैसेंजर आगे वाली पैसेंजर सीट को अपनी सुविधानुसार आगे खिसका सकता है। यह फीचर सेल्टोस में नहीं मिलता।

    2026 Kia Seltos Vs Hyundai Creta Vs Tata Sierra

    • मनोरंजन के मामले में सिएरा सबसे आगे है। इसमें को-ड्राइवर के लिए एक अलग पैसेंजर स्क्रीन दी गई है जिस पर शो और गेम्स का आनंद लिया जा सकता है। साथ ही, इसका ऑडियो सिस्टम भी बेहतर है।
    • डैशकैम फीचर सेल्टोस और क्रेटा में मिलता है, लेकिन सिएरा में यह सुविधा नहीं दी गई है। इसके अलावा, सेल्टोस भले ही बड़ी कार हो, लेकिन सिएरा में बड़े 19-इंच अलॉय व्हील्स लगे हैं।

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    मॉडल

    किआ सेल्टोस

    टाटा सिएरा

    हुंडई क्रेटा 

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर टी-जीडीआई (डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल)

    1.5-लीटर डीजल इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    115 पीएस

    160 पीएस

    116 पीएस

    106 पीएस

    160 पीएस

    118 पीएस

    115 पीएस

    160 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    145 एनएम

    255 एनएम

    260 एनएम (एमटी), 280 एनएम (एटी)

    144 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी^

    6-स्पीड आईएमटी** / 7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी^^

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी^

    7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी^^

    • तीनों कारें पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ आती हैं।
    • क्रेटा और सेल्टोस में एक ही इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि क्रेटा का टर्बो-पेट्रोल इंजन केवल 7-स्पीड डीसीटी (डुअल-क्लच ट्रांसमिशन) ऑटोमैटिक के साथ आता है, जबकि सेल्टोस में 6-स्पीड आईएमटी (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) का भी विकल्प है।

    2026 Kia Seltos Vs Hyundai Creta Vs Tata Sierra

    • दिवाली के समय शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर ड्राइविंग के लिए, तीनों एसयूवी कार के नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन सबसे प्रैक्टिकल विकल्प हैं। इनका पावर आउटपुट लगभग बराबर है। हुंडई/किआ के इंजन में थोड़ी ज्यादा हॉर्सपावर मिलती है, जबकि सिएरा का टॉर्क थोड़ा बेहतर है।

    2026 Kia Seltos Vs Hyundai Creta Vs Tata Sierra
    2026 Kia Seltos Vs Hyundai Creta Vs Tata Sierra

    • अगर आपको एक मजेदार और पावरफुल ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहिए, तो टर्बो-पेट्रोल इंजन चुनें। सेल्टोस का आईएमटी गियरबॉक्स एक मैनुअल जैसा कंट्रोल और जुड़ाव देता है, जो ड्राइविंग के शौकीनों को पसंद आएगा। वहीं, अगर आप ऑटोमैटिक पसंद करते हैं, तो हुंडई/किआ का डीसीटी गियरबॉक्स सिएरा के टॉर्क कन्वर्टर के मुकाबले ज्यादा तेज और रिस्पॉन्सिव महसूस होता है।
    • जो लोग लंबी दूरी की यात्रा करते हैं या जिन्हें ज्यादा माइलेज चाहिए, उनके लिए डीजल इंजन एक बेहतरीन विकल्प है। तीनों कारों में डीजल इंजन का पावर आउटपुट और ट्रांसमिशन विकल्प लगभग एक जैसे हैं।

    कारदेखो का क्या है कहना

    तीनों एसयूवी कार: किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा, और हुंडई क्रेटा अपने-अपने सेगमेंट में बेहतरीन फैमिली कार हैं। इनमें से किसी भी एक को चुनना आपकी व्यक्तिगत जरूरतों पर निर्भर करता है, क्योंकि हर एक की अपनी खासियत है।

    हुंडई क्रेटा सही मायनों में एक ऑल-राउंडर है। यह किसी एक चीज में सबसे बेहतरीन नहीं है, लेकिन किसी भी मामले में बहुत पीछे भी नहीं है। इसका न्यू जनरेशन मॉडल जल्द लॉन्च होने वाला है। इसका मतलब है कि आज खरीदी गई क्रेटा कुछ ही महीनों में "पुरानी" जनरेशन की कार बन जाएगी। अगर आपको हमेशा लेटेस्ट मॉडल रखने से फर्क नहीं पड़ता, तो क्रेटा एक शानदार विकल्प है।

    2026 Kia Seltos Vs Hyundai Creta Vs Tata Sierra

    किआ सेल्टोस अपने सेगमेंट का बेंचमार्क है। इसकी खासियत सिर्फ इसके फीचर्स या स्पेसिफिकेशन नहीं, बल्कि इसकी ओवरऑल इंजीनियरिंग, मटीरियल क्वालिटी और एर्गोनॉमिक्स है। केबिन में बैठकर ही इसकी प्रीमियम फील का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस दिवाली के लिए, सेल्टोस अपने आकर्षक डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और एक सुरक्षित पैकेज के साथ एक दमदार दावेदार के रूप में सामने आती है।

    2026 Kia Seltos Vs Hyundai Creta Vs Tata Sierra

    अगर आप डिजाइन, टेक्नोलॉजी और इन-कार एंटरटेनमेंट को प्राथमिकता देते हैं, तो सिएरा आपके लिए बनी है। टाटा ने इसे सेगमेंट की सबसे फीचर-रिच कार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह बेहद आरामदायक और स्पेशियस है, और इसमें पावरट्रेन के भी ढेर सारे विकल्प मिलते हैं।

    अंत में, कागजों में इस तुलना का कोई एक स्पष्ट विजेता नहीं है। तीनों ही अपनी जगह पर बेहतरीन हैं। यह सलाह दी जाती है कि आप तीनों एसयूवी कार के मॉडल पेज देखें, इनकी टेस्ट ड्राइव लें और अपने नजदीकी डीलरशिप पर चल रहे त्योहारी ऑफर्स का पता लगाएं ताकि आप अपने लिए सबसे सही फैसला ले सकें।

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है