• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 हुंडई बेयोन के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे कलर ऑप्शन, जानिए यहां

    हुंडई बेयोन एसयूवी में 6 एक्सटीरियर कलर शेड मिलते हैं, जिसके तहत मोनोटोन, डुअल-टोन और मैट कलर ऑप्शन शामिल हैं

    cardekho
    cardekho
    modified on अक्टूबर 27, 2026 13:04 ist
    info icon
    published onOct 27, 2026 11:09 IST
    last updated onOct 27, 2026 13:04 IST
    66 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Bayon Variant-wise Colours

    हुंडई बेयोन कॉम्पेक्ट एसयूवी भारत में लॉन्च हो चुकी है। हुंडई के लाइनअप में इसे वेन्यू और क्रेटा के बीच पोजिशन किया गया है। इसकी डिजाइन बेहद यूनीक है और इसमें मॉडर्न फीचर्स की लंबी लिस्ट भी मिलती है। इस गाड़ी में कई आकर्षक कलर ऑप्शन दिए गए हैं जो कार को एक प्रीमियम और यूनीक लुक देते हैं। यदि आप भी नई बेयॉन एसयूवी को लेने पर विचार कर रहे हैं तो यहां इसके वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी देख सकते हैं :-  

    कलर ऑप्शन 

    हुंडई बेयोन कुल छह एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जिसमें मोनोटोन, डुअल-टोन और मैट शेड शामिल हैं। यहां देखें इसकी पूरी लिस्ट :- 

    • टाइटेनियम ब्लैक 

    Hyundai Bayon Titanium Black

    Hyundai Bayon Matte Titanium Black

    • क्लासी ब्लू (मैट में भी उपलब्ध) 

    Hyundai Bayon Classy Blue

    Hyundai Bayon Matte Classy Blue

    • एटलस व्हाइट/ एटलस व्हाइट के साथ ब्लैक रूफ 

    Hyundai Bayon Atlas White with Black Roof

    Hyundai Bayon Atlas White with Black Roof

    • फियरी रेड/ फियरी रेड के साथ ब्लैक रूफ 

    Hyundai Bayon Fiery Red

    Hyundai Bayon Fiery Red With Black Roof

    • गोल्डन ब्रॉन्ज 

    Hyundai Bayon Goldern Bronze

    Hyundai Bayon Goldern Bronze

    • ईकोट्रॉनिक ग्रे 

    Hyundai Bayon Ecotronic Grey

    एटलस व्हाइट और फियरी रेड कलर डुअल-टोन शेड में उपलब्ध है, जिसके साथ ब्लैक रूफ मिलती है। जबकि, टाइटेनियम ब्लैक और क्लासी ब्लू कलर के साथ मैट शेड मिलते हैं। 

    हमारी पसंद : 

    भले ही बेयॉन एसयूवी कई सारे कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो, लेकिन हमें इसका फियरी रेड के साथ टाइटेनियम ब्लैक रूफ कलर ऑप्शन बेहद पसंद है क्योंकि यह गाड़ी को बड़ा और ज्यादा मस्कुलर दिखाता है।

    यहां देखें इसके वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी :- 

    वेरिएंट

    टाइटेनियम ब्लैक

    क्लासी ब्लू पर्ल

    एटलस व्हाइट

    फियरी रेड

    गोल्डन ब्रॉन्ज मेटैलिक

    इकोट्रॉनिक ग्रे पर्ल

    एचएक्स2

    ✅

    ✅

    ✅

    ❌

    ❌

    ❌

    एचएक्स3

    ✅

    ✅

    ✅

    ❌

    ❌

    ❌

    एचएक्स3 प्लस

    ✅

    ✅

    ✅

    ❌

    ❌

    ❌

    एचएक्स5

    ✅*

    ✅

    ✅*^

    ✅^

    ✅

    ✅

    एचएक्स6

    ✅*

    ✅

    ✅*^

    ✅^

    ✅

    ✅

    एचएक्स8

    ✅*

    ✅

    ✅*^

    ✅^

    ✅

    ✅

    एचएक्स10

    ✅*

    ✅

    ✅*^

    ✅^

    ✅

    ✅

    • बेस और मिड-वेरिएंट्स (एचएक्स2, एचएक्स3, एचएक्स3 प्लस) में चुनने के लिए तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें टाइटेनियम ब्लैक, क्लासी ब्लू पर्ल और एटलस व्हाइट शामिल हैं।

    • अगर आपको फियरी रेड, गोल्डन ब्रॉन्ज या इकोट्रॉनिक ग्रे पर्ल जैसे खास कलर चाहिए तो आपको एचएक्स5 या उससे ऊपर वाले वेरिएंट को चुनना होगा। 

    • एचएक्स5, एचएक्स6, एचएक्स8, एचएक्स10 वेरिएंट में एटलस व्हाइट और फियरी रेड के साथ डुअल-टोन कलर ऑप्शन दिया गया है।

    • टाइटेनियम ब्लैक और एटलस व्हाइट के साथ इसमें मैट कलर शेड भी दिया गया है, जो कि इसमें एचएक्स5 वेरिएंट से मिलना शुरू होता है। 

    फीचर और सेफ्टी 

    2026 हुंडई बेयोन कार में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं जो सभी का ध्यान खींचते हैं। केबिन के अंदर इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है, जो डैशबोर्ड को एक मॉडर्न लुक देता है। प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए इसमें बोस का साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और गर्मियों में कंफर्ट के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें भी मिलती हैं। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जर जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स भी दिए गए हैं।

    Hyundai Bayon Infotainment Screen

    इसमें रोजाना काम आने वाले कई सारे फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ रियर एसी वेंट्स, टाइप-सी यूएसबी चार्जर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और ऑटो-होल्डिंग ओआरवीएम्स और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। 

    Hyundai Bayon

    सेफ्टी के मामले में भी इसमें कोई समझौता नहीं किया है। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल होल्ड असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा के साथ ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जो हाइवे पर ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाता है। एडीएएस के तहत इसमें अपेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

    Hyundai Bayon ORVM with Camera

    यहां देखें नई हुंडई बेयोन की लॉन्च स्टोरी। 

    इंजन स्पेसिफिकेशन

    हुंडई बेयोन कार में केवल नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिया गया है। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :- 

    इंजन

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    पावर

    115 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    ट्रांसमिशन*

    6-स्पीड एमटी।, सीवीटी

    एमटी= मैनुअल ट्रांसमिशन, सीवीटी = कंटीन्यूअसली वेरिएबल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    Hyundai Bayon Engine

    हुंडई बेयोन एसयूवी में फिलहाल केवल एक इंजन ऑप्शन मिलता है। हुंडई ने घोषणा की है कि वह जनवरी 2027 तक इसका सीएनजी वर्जन भी लेकर आएगी। 

    कीमत और मुकाबला 

    हुंडई बेयोन की कीमत 10 लाख रुपये से 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, मारुति विक्टोरिस, होंडा एलिवेट, फॉक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, टाटा कर्व और एमजी एस्टर से रहेगा। 

    कारदेखो का क्या है कहना.. 

    अगर गाड़ी को स्टाइलिश और सबसे अलग दिखना आपकी प्राथमिकता है, तो क्लासी ब्लू का मैट फिनिश शेड चुनना सबसे आकर्षक विकल्प रहेगा। यह बेयॉन को एक बेहद प्रीमियम लुक देता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि मैट पेंट की देखभाल थोड़ी मुश्किल होती है। इसे ऑटोमैटिक कार वॉश में नहीं धोया जा सकता और इस पर लगे स्क्रैच आसानी से पॉलिश भी नहीं होते। इसकी बजाए आप गोल्डन ब्रॉन्ज मेटैलिक शेड चुन सकते हैं। जिन ग्राहकों के लिए प्रेक्टिकेलिटी ज्यादा मायने रखती है, उनके लिए एटलस व्हाइट और इकोट्रॉनिक ग्रे पर्ल सबसे समझदारी भरे विकल्प हैं। ये दोनों कलर धूल और हल्के-फुल्के स्क्रैच को अच्छी तरह से छिपा लेते हैं और इनकी रीसेल वैल्यू भी आमतौर पर डार्क या चटकीले रंगों से बेहतर होती है। वहीं, फियरी रेड के साथ ब्लैक रूफ का कॉम्बिनेशन उन लोगों के लिए अच्छा है जो एक स्पोर्टी और मस्कुलर लुक चाहते हैं क्योंकि यह डुअल-टोन ट्रीटमेंट कार को ज्यादा बड़ा दिखाता है।

    आप बेयॉन का कौनसा कलर चुनना पसंद करेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। 

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    हुंडई bayon पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है