• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 हुंडई बेयोन एचएक्स10: क्या एसयूवी कार के टॉप मॉडल के लिए बजट बढ़ाना सही है?

    हालांकि सुविधाओं के मामले में ज्यादा कुछ एक्सट्रा नहीं है, लेकिन एचएक्स10 में एक जरूरी सुरक्षा फीचर जोड़ा गया है जो हाईवे ड्राइव पर काम आएगा

    ved
    ved
    published on अक्टूबर 28, 2026 15:15 ist
    info icon
    published onOct 28, 2026 15:15 IST
    last updated onOct 28, 2026 15:15 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Bayon

    हुंडई ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी बेयोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, जो क्रेटा के साथ इस सेगमेंट में कंपनी की दूसरी पेशकश है। हुंडई ने इसे यूनिक स्टाइल पैकेज, नए इंटीरियर और 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है। हुंडई बेयोन गाड़ी सात वेरिएंट्स: एचएक्स2, एचएक्स3, एचएक्स3 प्लस, एचएक्स5, एचएक्स6, एचएक्स8 और एचएक्स10 में उपलब्ध है। यहां हम, हम इसके टॉप मॉडल एचएक्स10 पर विस्तार से नजर डालेंगे और जानेंगे कि क्या इसके लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करना सही फैसला है।

    कीमत

    हुंडई बेयोन का टॉप एचएक्स10 वेरिएंट मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों में आता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत इस प्रकार है:

    वेरिएंट

    पेट्रोल एमटी

    पेट्रोल सीवीटी

    हुंडई बेयोन एचएक्स10

    16.65 लाख रुपये

    18 लाख रुपये

    जैसा कि आप ऊपर देख सकते हैं, एचएक्स10 मैनुअल की कीमत 16.65 लाख रुपये है, जबकि सीवीटी ऑटोमैटिक के लिए आपको 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) चुकाने होंगे। दोनों के बीच 1.35 लाख रुपये का अंतर है।

    एक्सटीरियर

    हुंडई बेयोन का अनोखा क्रॉसओवर जैसा डिजाइन इसके टॉप वेरिएंट एचएक्स10 में सबसे बेहतरीन नजर आता है, क्योंकि इसमें सभी प्रीमियम एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि स्टाइल के मामले में एचएक्स10, इससे निचले एचएक्स6 और एचएक्स8 वेरिएंट से बिलकुल भी अलग नहीं दिखता है।

    Hyundai Bayon

    इसका अगला हिस्सा हुंडई की लेटेस्ट ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज को दर्शाता है। इसमें पतली एलईडी डीआरएल दी गई हैं। हेडलैंप्स के लिए डुअल एलईडी प्रोजेक्टर यूनिट्स दी गई हैं और बंपर के निचले हिस्से में एक सिल्वर स्किड प्लेट इसके एसयूवी लुक को और मजबूत बनाती है।

    Hyundai Bayon

    साइड से देखने पर 17-इंच के आकर्षक डुअल-टोन अलॉय व्हील्स सबसे पहले ध्यान खींचते हैं। साथ ही, मोटी व्हील-आर्च क्लैडिंग और काले रंग के रूफ रेल्स इसके रग्ड कैरेक्टर को बढ़ाते हैं। रियर फेंडर पर दिए गए मस्क्युलर कर्व्स इसे एक दमदार स्टांस देते हैं।

    Hyundai Bayon

    पीछे की तरफ, स्टैंडर्ड एलईडी टेललैम्प्स का डिजाइन आगे की डीआरएल जैसा ही है, जो एक सिमेट्रिकल लुक देता है। रिवर्सिंग लैंप को बंपर के निचले हिस्से में पोजिशन किया गया है, और यहां भी एक सिल्वर एप्लिक देखने को मिलता है। रियर स्पॉइलर में इंटीग्रेटेड हाई-माउंटेड स्टॉप लैम्प एक पतली सफेद पट्टी के रूप में दिया गया है, जो काफी यूनिक लगता है।

    कलर ऑप्शंस

    टॉप वेरिएंट एचएक्स10 में ग्राहकों को सभी छह कलर ऑप्शंस मिलते हैं, जिससे पर्सनलाइजेशन की काफी गुंजाइश रहती है। आप रेड और व्हाइट शेड पर डुअल-टोन पेंट स्कीम और ब्लू और ब्लैक कलर के लिए मैट फ़िनिश भी चुन सकते हैं ताकि यह और अलग दिखे। यहां हुंडई बेयोन के वेरिएंट अनुसार कलर ऑप्शन देखें।

    इंटीरियर

    हुंडई बेयोन एचएक्स10 का केबिन काफी प्रीमियम और मॉडर्न फील देता है, हालांकि यह इससे ठीक नीचे वाले एचएक्स8 वेरिएंट से बहुत ज्यादा अलग नहीं है। हुंडई ने इसमें दो तरह की इंटीरियर थीम दी है।

    Hyundai Bayon

    मोनोटोन और मैट एक्सटीरियर शेड्स के साथ स्टैंडर्ड डुअल-टोन ग्रे और व्हाइट थीम मिलती है, जो केबिन को हवादार और खुला-खुला महसूस कराती है। वहीं, अगर आप डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर चुनते हैं, तो आपको एक स्पोर्टी ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम मिलती है, जिसमें सीटों और स्टीयरिंग व्हील पर कॉन्ट्रास्ट रेड स्टिचिंग दी गई है।

    डैशबोर्ड का लेआउट यूनिक लेकिन फंक्शनल है। इसमें एक कर्व्ड डुअल-स्क्रीन सेटअप है, जिसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर हुंडई का नया 'मोर्स-कोड' लोगो दिया गया है। सेंटर कंसोल में एसी वेंट्स को नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है, और उनके बीच में क्लाइमेट कंट्रोल के बटन दिए गए हैं।

    Hyundai Bayon

    पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम का भी ध्यान रखा गया है। एचएक्स10 में कपहोल्डर्स के साथ एक सेंटर आर्मरेस्ट और सभी यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट मिलते हैं। हालांकि, यहां एक कमी महसूस होती है। हुंडई को यहां रियर विंडो सनशेड्स भी देने चाहिए थे, खासकर तब जब उसकी छोटी और सस्ती वेन्यू कार में यह फीचर मिलता है।

    फीचर्स और सेफ्टी

    Hyundai Bayon

    फीचर्स के मामले में एचएक्स10 और एचएक्स8 वेरिएंट लगभग एक जैसे हैं, लेकिन एचएक्स10 में कुछ खास एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जो इसे अलग बनाते हैं। एचएक्स8 की तुलना में एचएक्स10 में मिलने वाले एक्सक्लूसिव फीचर्स ये हैं:

    • 12.3-इंच फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    • ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    • बड़ी 12.3-इंच टचस्क्रीन: इसमें जनरेटिव एआई तकनीक भी है, जो वॉइस कमांड्स और अन्य फंक्शन को और स्मार्ट बनाती है।

    • 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम

    इनके अलावा, एचएक्स10 में पैनोरमिक सनरूफ, 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, आगे वेंटिलेटेड सीट, वायरलेस फोन चार्जर और एंबिएंट लाइटिंग जैसे सभी फीचर्स मौजूद हैं। सीवीटी वेरिएंट में ड्राइव मोड्स (इको, नॉर्मल स्पोर्ट) भी मिलते हैं।

    Hyundai Bayon

    सेफ्टी की बात करें तो बेयोन लाइनअप में यह इकलौता वेरिएंट है जिसमें लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है। इसके सीवीटी वेरिएंट में 26 सेफ्टी फंक्शन हैं, जबकि मैनुअल में 23 फंक्शन मिलते हैं। इसमें ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर भी शामिल है, जो लेन बदलते समय बेहद उपयोगी साबित होता है, जैसा कि हमें वेन्यू के रोड टेस्ट के दौरान भी अनुभव हुआ।

    एडीएएस के अलावा, इसमें सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रोलओवर मिटिगेशन, 360-डिग्री कैमरा, इनबिल्ट डैशकैम और आगे-पीछे पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं। यहां हुंडई बेयोन के वेरिएंट अनुसार फीचर देखें।

    Hyundai Bayon

    इंजन

    हुंडई बेयोन एचएक्स10 में एक 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल (एमटी) और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकलप दिया गया है। यहां देखिए इसके इंजन स्पेसिफिकेशन:

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    115 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी

    यह वही इंजन है जो हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी गाड़ियों में अपनी विश्वसनीयता साबित कर चुका है। यह इंजन शहर और हाईवे, दोनों जगहों पर एक स्मूथ और आरामदायक परफॉर्मेंस देता है।

    मुकाबला

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगन, मारुति विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, निसान टेक्टन, टाटा सिएरा, सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टर और हुंडई क्रेटा से है। 

    कारदेखो का क्या है कहना

    प्रतिस्पर्धी कीमत के साथ, हुंडई बेयोन पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, और बड़ी वेरिएंट लाइनअप के साथ हुंडई क्रेटा की लेगेसी को आगे बढ़ाना चाहती है।

    हुंडई बेयोन एचएक्स10 वेरिएंट उन खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प है जो टेक्नोलॉजी और सेफ्टी को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। जो लोग अक्सर हाईवे पर लंबी दूरी तय करते हैं, उनके लिए लेवल 2 एडीएएस एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है, जो ड्राइविंग को न केवल सुरक्षित बल्कि आरामदायक भी बनाता है। साथ ही, जो लोग एआई-पावर्ड टेक्नोलॉजी और एक बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं, उनके लिए भी एचएक्स8 से एचएक्स10 में अपग्रेड करना एक अच्छा फैसला होगा।

    Hyundai Bayon

    हालांकि, ज्यादातर शहरी खरीदारों के लिए, एचएक्स8 वेरिएंट एक ज्यादा समझदारी भरा सौदा साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें सब कुछ मिलता है, जिसमें एक जैसा डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर फील और सभी जरूरी और ज्यादातर फैंसी फीचर्स भी शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: हुंडई बेयोन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    ved
    Ved Kulkarni is a Correspondent with CarDekho Group, and an automotive journalist with over 5 years of experience under his belt covering cars, motorcycles, mobility solutions and everything in between. A Product Design graduate, he specialises in analysing market trends, testing cars, creating automotive content and gathering customer insights. His love for vehicles began early, and he has vast hands-on experience with everything from classic cars to imported exotics and even the regular mass market vehicles. His technical expertise, combined with a deep-rooted passion for all things automotive, helps give buyers holistic and knowledgeable advice. और देखें

    हुंडई bayon पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है