2026 होंडा एलिवेट जेडएक्स प्लस ब्लैक वेरिएंट: क्या इस एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना वाजिब है?
क्या एलिवेट के टॉप वेरिएंट जेडएक्स प्लस ब्लैक के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना वाजिब है? आइए जानते हैं आगे :-
- Write a कमेंट

होंडा ने एलिवेट फेसलिफ्ट को भारत में 11.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) शुरूआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। एलिवेट कार छह वेरिएंट : एसवी, वी, वीएक्स, जेडएक्स, जेडएक्स प्लस और जेडएक्स प्लस ब्लैक में उपलब्ध है। जेडएक्स प्लस ब्लैक होंडा एलिवेट लाइनअप का टॉप वेरिएंट है, जिसमें वो सभी फीचर्स मिलते हैं जो इस अपडेटेड मॉडल में दिए गए हैं। जेडएक्स प्लस ब्लैक वेरिएंट अपने यूनीक ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर हाइलाइट्स के साथ बेहद आकर्षक दिखता है। यदि आप भी नई होंडा एलिवेट को घर लाने के बारे में सोच रहे हैं और ज्यादा कीमत खर्च करने को भी तैयार हैं, तो यहां जेडएक्स प्लस ब्लैक वेरिएंट के बारे में सब कुछ जान सकते हैं :-
कीमत
एलिवेट जेडएक्स प्लस ब्लैक वेरिएंट की कीमत 16.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यहां देखें इसकी कीमत :-
| वेरिएंट |
एमटी |
सीवीटी |
| जेडएक्स प्लस ब्लैक |
16.90 लाख रुपये |
18.40 लाख रुपये |
सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है
जेडएक्स प्लस ब्लैक वेरिएंट की कीमत स्टैंडर्ड जेडएक्स प्लस (मैनुअल और सीवीटी ऑटोमेटिक वेरिएंट्स) से 10,000 रुपये ज्यादा है। यहां देखें इसकी पूरी कीमत की जानकारी।
2026 होंडा एलिवेट जेडएक्स प्लस ब्लैक : एक्सटीरियर
होंडा एलिवेट की सड़क पर हमेशा से ही एक अलग पहचान रही है। इसका जेडएक्स प्लस ब्लैक वेरिएंट ऑल-ब्लैक लुक के साथ इसके डिजाइन को और भी खास बनाता है। एक्सटीरियर पर इसमें हर जगह ब्लैक-आउट स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिससे इसे एक डार्क और स्पोर्टी लुक मिलता है। आजकल कार खरीदारों के बीच ऑल-ब्लैक एडिशन का चलन काफी बढ़ रहा है, और यह वेरिएंट उसी ट्रेंड को फॉलो करता है।

आगे की तरफ इसमें ब्लैक शेड और ऑल-ब्लैक स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिससे इसका लुक दमदार लगता है। इसमें होंडा लोगो बोनट पर मिलता है, और इसमें एक नई मेश पैटर्न ग्रिल भी दी गई है जिस पर कई ग्लॉस ब्लैक डिज़ाइन एलिमेंट्स मौजूद हैं। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स को एलईडी डीआरएल्स से जोड़ा गया है। आगे वाले बंपर में नीचे की तरफ एक सिल्वर स्किड प्लेट और एलईडी प्रोजेक्टर फॉग लाइट्स के लिए ब्लैक हाउसिंग दी गई है। इन सभी चीज़ों की वजह से कार को एक बहुत ही शानदार लुक मिलता है।

साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो जेडएक्स प्लस ब्लैक वेरिएंट में ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाले 17-इंच अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और दरवाजों पर लोअर गार्निश दी गई है। इसके अलावा इसमें ग्लॉस-ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, ओआरवीएम्स के साथ इंटीग्रेटेड एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, शार्क फिन एंटीना और बॉक्सी सिल्हाउट के साथ बड़ी विंडो भी दी गई है, जिससे इसे एक बैलेंस्ड लुक मिलता है।

जेडएक्स प्लस ब्लैक वेरिएंट में पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर दिया गया है। रियर बंपर पर सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं जो इसे एक साफ-सुथरा और स्पोर्टी लुक देते हैं।
होंडा एलिवेट के जेडएक्स प्लस ब्लैक वेरिएंट में केवल क्रिस्टल ब्लैक पर्ल कलर मिलता है। जबकि, एलिवेट के दूसरे वेरिएंट्स सात कलर ऑप्शन : नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, ओब्सीडियन ब्लू पर्ल, रेडिएंट रेड मेटेलिक, मिटिओरॉइड, लुनार सिल्वर मेटेलिक और प्लेटिनम व्हाइट पर्ल में उपलब्ध है। यहां देखें नई होंडा एलिवेट के वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी।
2026 होंडा एलिवेट जेडएक्स प्लस ब्लैक : इंटीरियर
2026 होंडा एलिवेट के जेडएक्स प्लस वेरिएंट के केबिन में स्पोर्टी ऑल-कलर कलर थीम के साथ लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसमें डैशबोर्ड पर ग्लॉस ब्लैक इंसर्ट के साथ सॉफ्ट-टच लेदरेट एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो कि इसमें डोर पैड्स पर भी मिलते हैं। इसमें सीटों पर ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है।

डैशबोर्ड के बीच में फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जिसके नीचे की तरफ एसी वेंट्स और उसके कंट्रोल्स मिलते हैं। इसमें थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर पियानो ब्लैक गार्निश दी गई है, साथ ही इसमें टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट भी मिलता है। इस वेरिएंट में स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब पर लेदरेट मिलता है।

प्रेक्टिकेलिटी की बात करें तो इसके केबिन में फ्रंट आर्मरेस्ट के साथ स्टोरेज, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और रियर एसी वेंट्स दिए गए हैं। पीछे वाले पैसेंजर्स के लिए सेंट्रल आर्मरेस्ट के साथ कप होल्डर और फ्रंट सीट बैक पॉकेट दी गई है। इसके अलावा इसमें रियर पार्सल शेल्फ, बूट स्टोरेज लैंप और 60:40 स्प्लिट रियर सीट जैसे प्रेक्टिकल फीचर्स भी मिलते हैं। एलिवेट की सबसे बड़ी खूबियों में से एक इसका स्पेस और कंफर्ट है, इसका केबिन काफी स्पेशियस है जिसमें पर्याप्त नीरूम और हेडरूम स्पेस मिलती है। पीछे वाली सीट पर इसमें तीन वयस्क पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं और उन्हें शोल्डर रूम भी अच्छा-ख़ासा मिलता है। होंडा एलिवेट की डिजाइन और फीचर्स के बारे में जानने के लिए यह फोटो गैलरी देखें।
2026 होंडा एलिवेट जेडएक्स प्लस ब्लैक : फीचर
होंडा एलिवेट के टॉप वेरिएंट जेडएक्स प्लस ब्लैक में भरपूर फीचर्स मिलते है। इसमें सभी जरूरी और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं जिसकी उम्मीद एक एसयूवी कार से की जाती है।

इस गाड़ी में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.25-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, प्रीमियम 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पावर्ड फ्रंट सीटें, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीटें, और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं।

इसमें ऑरेंज एम्बिएंट लाइटिंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमेटिक हेडलाइट, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, टिल्ट और यूएसबी-सी चार्जिंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
यहां देखें नई होंडा एलिवेट के वेरिएंट-वाइज फीचर की जानकारी।
2026 होंडा एलिवेट जेडएक्स प्लस ब्लैक : सेफ्टी
होंडा एलिवेट में कई सारे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। जेडएक्स प्लस ब्लैक वेरिएंट में लेवल-2 एडीएएस, 360-डिग्री कैमरा के साथ फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, लेन वॉच कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो-होल्ड (केवल सीवीटी) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इसमें 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), हिल होल्ड कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, रेन-सेंसिंग वाइपर, सभी व्हील्स में डिस्क ब्रेक (केवल सीवीटी में), रियर वाइपर, वॉशर और डिफॉगर, सेंट्रल लॉकिंग और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं।
2026 होंडा एलिवेट जेडएक्स प्लस ब्लैक : इंजन स्पेसिफिकेशन
फेसलिफ्ट होंडा एलिवेट में सिंगल इंजन ऑप्शन : 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यदि आप जेडएक्स प्लस ब्लैक को लेते हैं तो आपको चुनने के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिल सकेंगे।

यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :-
| इंजन |
1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
| पावर (पीएस) |
121 पीएस |
| टॉर्क (एनएम) |
145 एनएम |
| ट्रांसमिशन |
6-स्पीड एमटी/ 7-स्पीड सीवीटी |
यहां देखें इसके वेरिएंट-वाइज इंजन ऑप्शन की जानकारी।
2026 होंडा एलिवेट जेडएक्स प्लस ब्लैक : मुकाबला
मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में होंडा एलिवेट का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, मारुति विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, निसान टेकटॉन, टाटा सिएरा और एमजी एस्टर जैसी गाड़ियों से है।
कारदेखो का क्या है कहना…
होंडा एलिवेट जेडएक्स प्लस ब्लैक वेरिएंट की कीमत स्टैंडर्ड जेडएक्स प्लस वेरिएंट से 10,000 रुपये ज्यादा है। इसमें जेडएक्स प्लस वाले सभी फीचर्स तो मिलते ही हैं, साथ ही इस एसयूवी कार को अंदर और बाहर से एक स्पोर्टी 'ऑल-ब्लैक' लुक दिया गया है। यह टाटा, हुंडई और किआ जैसी कंपनियों की हाल ही में लॉन्च हुई ऑल-ब्लैक कलर थीम वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी को भी कड़ी टक्कर देती है। हम उम्मीद करते हैं कि अपने प्रतिद्व्न्दियों की तरह, होंडा भी एलिवेट के लोअर वेरिएंट्स में ऑल-ब्लैक कलर थीम का विकल्प देगी, ताकि एलिवेट के ग्राहक भी ब्लैक स्टाइलिंग वाले वेरिएंट को आसानी से चुन सकेंगे।

अगर आपका बजट टॉप-एंड जेडएक्स प्लस वेरिएंट को लेने का है और आपको ऑल-ब्लैक कलर थीम पसंद है, तो थोड़ी ज्यादा कीमत देकर जेडएक्स प्लस ब्लैक वेरिएंट को लेना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।














