2026 होंडा एलिवेट जेडएक्स प्लस : क्या इसके फुली लोडेड वेरिएंट के लिए अपना बजट बढ़ाना सही होगा?
जेडएक्स प्लस वेरिएंट में एलिवेट फेसलिफ्ट में मिलने वाले अहम सेफ्टी फीचर्स में से एक को शामिल किया गया है
- Write a कमेंट

कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट भारत के सबसे पॉपुलर सेगमेंट में से एक है। इस सेगमेंट की सभी कारों में कई सारे फीचर्स और इंजन ऑप्शन मिलते हैं। हाल ही में होंडा ने अपनी नई एलिवेट फेसलिफ्ट को भारत में पेश किया है, जिसकी कीमत 11.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
नए फ्रंट, अपडेटेड कलर पेलेट, और नए फीचर्स के साथ एलिवेट फेसलिफ्ट अब कुल छह वेरिएंट्स : एसवी, वी, वीएक्स, जेडएक्स, जेडएक्स प्लस और जेडएक्स प्लस ब्लैक में उपलब्ध है। इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार के टॉप जेडएक्स प्लस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, जानेंगे इसके बारे में आगे :-
एक्सटीरियर
नई होंडा एलिवेट कार के एक्सटीरियर में कई हल्के-फुल्के बदलाव किए गए हैं, और इसकी डिजाइन काफी हद तक पुराने मॉडल जैसी ही रखी गई है।
एलिवेट जेडएक्स प्लस वेरिएंट का फ्रंट लुक इससे नीचे वाले जेडएक्स वेरिएंट के जैसा लगता है। आगे की तरफ इसमें पतली एलईडी हेडलाइट्स के साथ कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स और नई डिजाइन की ग्रिल दी गई है जिस पर फ्रंट पार्किंग सेंसर लगे हैं और 360-डिग्री कैमरा को बीच में पोजिशन किया गया है। फ्रंट बंपर पर एलईडी फॉग लैंप्स के साथ बॉडी-कलर्ड एलिमेंट्स और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है, जो इसे एक दमदार लुक देती है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसका लुक काफी हद तक जेडएक्स वेरिएंट के जैसा नजर आता है। इसमें बॉक्सी सिल्हाउट के साथ ब्लैक-आउट बी पिलर, बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स, ओआरवीएम्स के साथ टर्न इंडिकेटर्स, ब्लैक व्हील आर्क क्लैडिंग, ब्लैक-आउट लोअर पेनल्स और क्लासी 17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

पीछे की तरफ इसमें लोअर वेरिएंट्स की तरह नए कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं, साथ ही इसमें स्कलप्टेड रियर बंपर के साथ सिल्वर इंसर्ट भी मिलते हैं। इसमें रियर वाइपर के साथ वॉशर और डिफॉगर भी दिया गया है।

कुल मिलाकर, एलिवेट का टॉप वेरिएंट इसे ज्यादा मजबूत और दमदार डिजाइन वाली एसयूवी कार बनाता है।
कलर ऑप्शन
एलिवेट जेडएक्स प्लस वेरिएंट सात मोनोटोन शेड में उपलब्ध है, जिसमें रेडिएंट रेड मेटेलिक, प्रिस्टाइन व्हाइट पर्ल, नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, ओब्सीडियन ब्लू पर्ल, और मिटिओरॉइड ग्रे मेटेलिक शामिल हैं।
इस वेरिएंट में नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल और रेडिएंट रेड मेटैलिक शेड्स के साथ डुअल-टोन ब्लैक रूफ का ऑप्शन भी मिलता है। यहां देखें इसके वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी।
इंटीरियर
नई एलिवेट कार का इंटीरियर प्री-फेसलिफ्ट मॉडल से काफी मिलता जुलता है। हालांकि, केबिन के अंदर इसमें एसी वेंट्स पैनल, डैशबोर्ड ट्रिम, एम्बिएंट लाइटिंग और सीट अपहोल्स्ट्री की डिजाइन में थोड़े बहुत बदलाव जरूर किए गए हैं। जेडएक्स प्लस वेरिएंट का इंटीरियर लोअर वेरिएंट जेडएक्स के जैसा ही लगता है, दोनों में डैशबोर्ड, डोर पैनल और फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट पर सॉफ्ट-टच मटीरियल के साथ एक सिंपल और शानदार दिखने वाला केबिन मिलता है।

नए अपडेट के बाद भी होंडा एलिवेट का केबिन काफी प्रैक्टिकल बना हुआ है और इसमें सामान रखने के लिए काफी जगह भी दी गई है। जेडएक्स प्लस ट्रिम में एलिवेट में मिलने वाले सभी फीचर्स मौजूद हैं।
फीचर
फीचर्स के मामले में जेडएक्स प्लस वेरिएंट सबसे ज्यादा लोडेड है और इसमें रियर वेंटिलेटड सीटें, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और 4-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट दी गई है।

जेडएक्स प्लस वेरिएंट में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं, जिसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल-पेन सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, प्रीमियम 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें शामिल हैं। एलिवेट कार के टॉप वेरिएंट में वॉक-अवे ऑटो लॉक फीचर भी दिया गया है, जो कंफर्ट को और बढ़ाता है।

सेफ्टी
जेडएक्स प्लस ट्रिम में 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर और फ्रंट पार्किंग सेंसर मिलते हैं, जो निचले वेरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा सुरक्षा देते हैं।

इसके अलावा इसमें बेहतर लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सूट, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल होल्ड असिस्ट (एचएचए), रियर पार्किंग सेंसर, लेन वॉच कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (सिर्फ सीवीटी में) और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं।
यहां देखें इसके लोअर वेरिएंट्स में मिलने वाले फीचर की जानकारी।
इंजन ऑप्शन
फेसलिफ्ट होंडा एलिवेट में पुराने मॉडल की तरह नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :-
| इंजन |
1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
| पावर |
121 पीएस |
| टॉर्क |
145 एनएम |
| गियरबॉक्स |
6-स्पीड एमटी, सीवीटी* |
| सर्टिफाइड माइलेज |
15.31 किलोमीटर प्रति लीटर, 16.92 किलोमीटर प्रति लीटर |
*सीवीटी - कंटिन्युअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन

कीमत और मुकाबला
एलिवेट जेडएक्स प्लस मैनुअल वेरिएंट की कीमत 16.80 लाख रुपये से शुरू होती है और 18.30 लाख रुपये तक (सीवीटी गियरबॉक्स के साथ) (एक्स-शोरूम) जाती है।
इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, टोयोटा हाइराइडर, फॉक्सवैगन टाइगन, निसान टेक्टन, रेनो डस्टर, और मारुति विक्टोरिस से है। साइज और प्राइस के मोर्चे पर इसकी टक्कर टाटा कर्व और सिट्रोएन बसॉल्ट जैसी एसयूवी-कूपे कार से भी है।
कारदेखो का क्या है कहना
लोअर वेरिएंट जेडएक्स के मुकाबले 1.41 लाख रुपये ज्यादा कीमत पर आने वाला एलिवेट जेडएक्स प्लस वेरिएंट काफी महंगा है, लेकिन इसमें कई काम के फीचर्स मिलते हैं जैसे कि 360-डिग्री कैमरा, जो भीड़-भाड़ वाले शहरों में बहुत काम के साबित होते हैं। पीछे बैठने वालों के लिए इसमें वेंटिलेटेड सीटें भी दी गई हैं। हालांकि, अगर आप एक वैल्यू-फॉर मनी पैकेज ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको इससे नीचे वाले जेडएक्स वेरिएंट को लेने की सलाह देंगे क्योंकि इसमें कोई बड़ी कमी नहीं है और इससे आपके काफी पैसे भी बचेंगे।
एलिवेट जेडएक्स प्लस वेरिएंट को लेकर आपकी क्या राय है? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं!














