• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    20 लाख रुपये से कम में टॉप 5 4x4 एसयूवी कार: दशहरे पर आप कौनसी खरीदेंगे?

    अगर आप असली ऑफ रोडिंग एसयूवी कार चाहते हैं, तो ये पांच मॉडल देखने लायक हैं

    cardekho
    cardekho
    published on अक्टूबर 19, 2026 17:46 ist
    info icon
    published onOct 19, 2026 17:46 IST
    last updated onOct 19, 2026 17:46 IST
    25 Views
    • Write a कमेंट

    Top 5 Best 4X4 SUVs to Buy This Dussehra

    दशहरे का त्योहार अक्सर एक नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, और कई भारतीय परिवारों के लिए यह एक नई कार घर लाने का सबसे शुभ समय होता है। बाजार में आज एसयूवी कार की भरमार है, लेकिन ज्यादातर गाड़ियां शहर की सड़कों और हाईवे के लिए ही बनी हैं। एक असली 4x4 एसयूवी इससे कहीं बढ़कर होती है। कीचड़ भरे रास्ते हों, पथरीली चढ़ाई हो या फिर बजरी वाली कच्ची सड़क, सही ऑफ-रोड हार्डवेयर वाली गाड़ी आपको उन जगहों पर ले जा सकती है जहां आम गाड़ियां जाने की सोच भी नहीं सकतीं। भारतीय बाजार में अब कई ऐसे शानदार विकल्प मौजूद हैं जो एक डेडिकेटेड 4x4 सिस्टम के साथ आते हैं, जिनमें लो-रेंज गियरिंग और लॉकिंग डिफरेंशियल जैसे जरूरी फीचर्स भी मिलते हैं। अगर आप भी इस दशहरे पर अपने एडवेंचर के शौक को नई उड़ान देना चाहते हैं, तो पेश हैं 20 लाख रुपये के बजट में आने वाली पांच सबसे दमदार और किफायती 4x4 एसयूवी कार।

    मारुति सुजुकी जिम्नी

    अगर आपके ऑफ-रोड एडवेंचर का मतलब घने जंगलों के पतले और संकरे रास्तों से गुजरना है, तो मारुति सुजुकी जिम्नी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसकी सबसे बड़ी ताकत है। यह उन जगहों पर भी आसानी से पहुंच जाती है जहां बड़ी और भारी-भरकम एसयूवी कार को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यह एक ऐसी गाड़ी है जो अपनी काबिलियत से चौंकाती है और वीकेंड पर रोमांच की तलाश करने वालों के लिए एक सक्षम साथी बनती है।

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    जेटा पेट्रोल एमटी

    12.59 लाख

    अल्फा पेट्रोल एमटी

    13.61 लाख

    जेटा पेट्रोल एटी

    13.65 लाख

    अल्फा ड्यूल टोन एटी

    14.67 लाख

    Maruti Jimny

    जिम्नी में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103 पीएस की पावर और 134 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। कागज पर भले ही यह इस लिस्ट की सबसे पावरफुल एसयूवी न लगे, लेकिन इसका हल्का वजन और मारुति का भरोसेमंद ऑलग्रिप प्रो 4x4 सिस्टम इसे बेहद काबिल बनाता है। इस सिस्टम में एक लो-रेंज ट्रांसफर गियर भी मिलता है, जो मुश्किल चढ़ाई या पत्थरों पर धीरे-धीरे गाड़ी चलाने में बहुत मदद करता है। इसका लैडर-फ्रेम चैसिस, रिजिड-एक्सल सस्पेंशन और 210 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे ऊबड़-खाबड़ रास्तों से आसानी से निपटने की क्षमता देते हैं।

    महिंद्रा थार ओजी

    महिंद्रा थार एक ऐसा नाम है जो भारत में ऑफ-रोडिंग का पर्याय बन चुका है। जो लोग एक मजबूत, दमदार और आइकॉनिक लुक वाली एसयूवी चाहते हैं, उनकी थार ओजी फेवरेट कार है। इसका खड़ा स्टांस, और डेडिकेटेड 4x4 हार्डवेयर इसे हर तरह के ऊबड़-खाबड़ इलाके के लिए तैयार करते हैं। यह सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल स्टेटमेंट है।

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    एलएक्सटी 4डब्ल्यूडी पेट्रोल एमटी

    15.60 लाख

    एलएक्सटी 4डब्ल्यूडी डीजल एमटी

    16.43 लाख

    जेडएक्सटी 4डब्ल्यूडी पेट्रोल एमटी

    16.60 लाख

    एलएक्सटी 4डब्ल्यूडी पेट्रोल एटी

    17.23 लाख

    जेडएक्सटी 4डब्ल्यूडी डीजल एमटी

    17.49 लाख

    जेडएक्सटी 4डब्ल्यूडी पेट्रोल एटी

    17.75 लाख

    एलएक्सटी 4डब्ल्यूडी डीजल एटी

    18 लाख

    जेडएक्सटी 4डब्ल्यूडी डीजल एटी

    18.99 लाख

    Mahindra Thar OG

    थार में इंजन के दो पावरफुल विकल्प मिलते हैं: एक 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (162 पीएस) और एक 2.2-लीटर डीजल इंजन (152 पीएस)। दोनों ही इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं। जिम्नी की तुलना में ये इंजन काफी ज्यादा पावर और टॉर्क देते हैं, जो हाईवे पर और मुश्किल ऑफ-रोड परिस्थितियों में काम आता है। इसके 4डब्ल्यूडी सिस्टम में लो-रेंज गियरिंग दी गई है, जो चट्टानों पर चढ़ने, खड़ी चढ़ाई चढ़ने या गहरे कीचड़ वाले हिस्सों से निकलने के लिए जरूरी है। 232 मिलीमीटर का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस इसे बड़े पत्थरों और गड्ढों से बिना टकराए निकलने में मदद करता है। हालांकि, तीन-दरवाजे वाले लेआउट की वजह से पीछे की सीट पर बैठना और उतरना थोड़ा असुविधाजनक हो सकता है, खासकर अगर आप परिवार के साथ सफर कर रहे हैं।

    फोर्स गुरखा (3-डोर / 5-डोर)

    Force Gurkha 3-Door

    अगर आपकी प्राथमिकता एक ऐसी गाड़ी है जो बिना किसी तामझाम के सिर्फ और सिर्फ ऑफ-रोडिंग के लिए बनी हो, तो फोर्स गुरखा आपके लिए है। यह उन खरीदारों को टारगेट करती है जो एक बेहद मजबूत और मैकेनिकल हार्डवेयर पर केंद्रित वाहन चाहते हैं। गुरखा में बड़े टचस्क्रीन या आरामदायक फीचर्स की लंबी लिस्ट पर जोर नहीं दिया गया है, इसका पूरा ध्यान आपको मुश्किल से मुश्किल रास्तों से बाहर निकालने पर है।

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    3-डोर 2.6 डीजल

    16.52 लाख

    5-डोर 2.6 डीजल

    17.83 लाख

    Force Gurkha 5-door

    गुरखा के 3-डोर और 5-डोर, दोनों मॉडल्स में मर्सिडीज से लिया गया 2.6-लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 140 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसे केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। गुरखा का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ऑफ-रोड हार्डवेयर है। इसमें लो-रेंज ट्रांसफर केस के साथ-साथ आगे और पीछे, दोनों एक्सल पर मैनुअली लॉक होने वाले डिफरेंशियल मिलते हैं। यह एक ऐसा फीचर है जो इसे इस सेगमेंट की सबसे काबिल ऑफ-रोडर बनाता है। लॉकिंग डिफरेंशियल यह सुनिश्चित करते हैं कि अगर कोई पहिया हवा में हो, तो भी जमीन पर टिके पहियों को पावर मिलती रहे। इसके अलावा, 233 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस, फैक्टरी-फिटेड स्नॉर्कल और 700 मिलीमीटर की वॉटर-वेडिंग क्षमता इसे लगभग किसी भी चुनौती के लिए तैयार करती है। हालांकि, पानी से गुजरने की कोशिश हमेशा गहराई और हालात जांचने के बाद ही करनी चाहिए। 3-डोर मॉडल का छोटा व्हीलबेस इसे तंग रास्तों पर ज्यादा फुर्तीला बनाता है, जबकि 5-डोर मॉडल में यात्रियों और सामान के लिए ज्यादा जगह मिलती है।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

    हर कोई एक कॉम्पैक्ट, तीन-दरवाजे वाली ऑफ-रोडर नहीं चाहता। कई खरीदारों को एक ऐसी एसयूवी की जरूरत होती है जो ऑफ-रोडिंग में सक्षम होने के साथ-साथ परिवार के लिए भी आरामदायक और स्पेशियस हो। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन इसी जरूरत को पूरा करती है। यह एक स्पेशियस केबिन, पावरफुल डीजल इंजन और एक सक्षम 4डब्ल्यूडी सिस्टम का बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है।

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    जेड4 डीजल 4डब्ल्यूडी एमटी

    18.02 लाख

    Mahindra Scorpio N

    स्कॉर्पियो एन में 2.2-लीटर एमहॉक डीजल इंजन दिया गया है, जो 175 पीएस की पावर और 400 एनएम तक का टॉर्क देता है। जेड4 4डब्ल्यूडी वेरिएंट में यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसका 4x4 सिस्टम 'शिफ्ट-ऑन-द-फ्लाई' तकनीक पर काम करता है और इसमें सिलेक्टेबल ड्राइव मोड्स भी मिलते हैं। यह सिस्टम जरूरत पड़ने पर चारों पहियों में पावर को बांटकर अतिरिक्त ट्रैक्शन प्रदान करता है। स्कॉर्पियो एन खुले ट्रेल, खेतों के रास्तों और ऊबड़-खाबड़ सड़कों के लिए ज्यादा उपयुक्त है। जेड4 डीजल 4डब्ल्यूडी एमटी वेरिएंट स्कॉर्पियो एन की 4डब्ल्यूडी लाइन-अप में सबसे किफायती एंट्री पॉइंट है, जबकि इससे ऊँचे वेरिएंट की कीमत काफी ज्यादा हो जाती है। यह उन लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प है जिन्हें एक ही गाड़ी में प्रैक्टिकैलिटी और वीकेंड एडवेंचर, दोनों चाहिए।

    महिंद्रा थार रॉक्स

    महिंद्रा थार रॉक्स (5-डोर) उन लोगों के लिए है जिन्हें थार का मजबूत और दमदार किरदार तो पसंद है, लेकिन तीन-दरवाजे वाले मॉडल की के कारण वे उसे खरीद नहीं पा रहे थे। रॉक्स परिवार और सामान के लिए ज्यादा जगह देकर इस कमी को पूरा करती है। इसका पांच-दरवाजे वाला लेआउट इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक कहीं ज्यादा प्रैक्टिकल एसयूवी बनाता है, जबकि इसके डीजल 4x4 वर्जन में वो सभी जरूरी ऑफ-रोड हार्डवेयर मौजूद हैं जो थार के नाम के साथ जुड़े हैं।

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    एमएक्स5 डीजल 4डब्ल्यूडी एमटी

    19.56 लाख

    Mahindra Thar Roxx

    थार रॉक्स में सिलेक्टेबल टेरेन मोड दिए गए हैं जो अलग-अलग सतहों (जैसे कीचड़, रेत) के हिसाब से गाड़ी के रिस्पॉन्स को बदलते हैं। इसमें व्हीलस्पिन को कंट्रोल करने के लिए ब्रेक-लॉकिंग डिफरेंशियल भी मिलता है। इसके ऊंचे वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिकली लॉक होने वाला रियर डिफरेंशियल भी दिया गया है, जो ऑफ-रोड क्षमता को और बेहतर करता है। एमएक्स5 डीजल 4डब्ल्यूडी एमटी वेरिएंट रॉक्स की 4डब्ल्यूडी लाइन-अप में एंट्री पॉइंट है, जो 20 लाख रुपये के बजट में फिट बैठता है। यह उन लोगों के लिए है जो एक ही पैकेज में आइकॉनिक थार का अनुभव और एक फैमिली एसयूवी की सहूलियत चाहते हैं।

    कारदेखो का क्या है कहना

    4x4 एसयूवी सेगमेंट में कई तरह के ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें से हर एक की ऑफ-रोड क्षमता अलग है। मारुति सुजुकी जिम्नी अपने कॉम्पैक्ट साइज के लिए सबसे अलग है, महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा ट्रेडिशनल ऑफ-रोड हार्डवेयर पर फोकस करते हैं, जबकि स्कॉर्पियो एन और थार रॉक्स में पैसेंजर और सामान के लिए ज्यादा है।

    इन मॉडल्स की कीमतें और कैपेबिलिटी अलग-अलग होती हैं, इसलिए आखिर में चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की एसयूवी पसंद करते हैं और किन फीचर्स को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। तो, अगर आप घर पर 4x4 एसयूवी लाएं, तो आप कौनसी चुनेंगे? हमें नीचे कमेंट में बताएं।

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है