• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस एसयूवी कितनी स्पेशियस है? वीडियो में देखें इसका पूरा रिव्यू

    हमनें इस वीडियो में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों का जवाब दिया है जिसके बारे में आप यहां देख सकते हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 06, 2022 18:07 ist
    info icon
    published onDec 06, 2022 18:07 IST
    last updated onDec 06, 2022 18:07 IST
    846 Views
    • Write a कमेंट

    नई जनरेशन की टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से भारत में पर्दा उठ चुका है। इस गाड़ी में नई हाइब्रिड ड्राइवट्रेन, कई सारे नए प्रीमियम फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है जिसकी उम्मीद आज एक प्रीमियम कार से की जाती है।

    हमनें लॉन्चिंग से पहले नई इनोवा हाईक्रॉस कार का पूरा टूर किया है। रियल वर्ल्ड ड्राइविंग कंडीशन में नई हाइब्रिड पावरट्रेन को एक्सपीरिएंस करने से लेकर केबिन स्पेस, फीचर्स और साइज़ आदि के बारे में पता लगाने तक, आप यह सभी जानकारियां हमारे फर्स्ट ड्राइव रिव्यू वीडियो में देख सकते हैं। हमने लगेज स्पेस (पेटेंट पेंडिंग) के लिए अपना डॉबी-टेस्ट भी किया ताकि आपको यह दिखाया जा सके कि तीसरी रो की सीटों को फोल्ड करने पर इनोवा हाईक्रॉस कार कितनी स्पेशियस हो सकती है।

    भारत में इनोवा हाईक्रॉस कार को जनवरी 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी की प्री-बुकिंग फिलहाल जारी है। अनुमान है कि इसकी प्राइस 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। टोयोटा की इस प्रीमियम एमपीवी कार का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं रहेगा। वहीं, कंपनी नई हाईक्रॉस के साथ पुरानी क्रिस्टा की बिक्री भी जारी रखेगी। इनोवा क्रिस्टा गाड़ी केवल डीजल वेरिएंट्स में ही बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस प्राइस एनालिसिस: नई हाइब्रिड पावरट्रेन और प्रीमियम फीचर्स के चलते इनोवा क्रिस्टा से कितनी महंगी होगी ये कार?

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है