• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा रुमियन फेस्टिवल एडिशन लॉन्च: 20,608 रुपये की फ्री एसेसरीज मिलेगी, अक्टूबर 2024 के आखिर तक रहेगा उपलब्ध

    इस एडिशन को हर वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें 20,608 रुपये की एसेसरीज दी गई है जिसके लिए कोई एक्सट्रा कीमत नहीं देनी होगी।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 21, 2024 18:19 ist
    info icon
    published onOct 21, 2024 18:19 IST
    last updated onOct 21, 2024 18:19 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Rumion Limited Festival Edition Launched, Offered With Complimentary Accessories Worth Rs 20,608

    • साइड बॉडी मोल्डिंग के साथ सिल्वर इंसर्ट्स और रूफ माउंटेड स्पॉयलर जैसी एक्सटीरियर एसेसरीज दी गई है इसमें 
    • इंटीरियर एसेसरीज के तौर पर केवल इंटीरियर मैट्स ही दिया गया है इसमें 
    • रुमियन के हर वेरिएंट में उपलब्ध रहेगा ये स्पेशल एडिशन
    • स्टैंडर्ड मॉडल वाला 1.5 लीटर इंजन दिया गया है इसमें जिसमें पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन के रखे गए हैं ऑप्शंस
    • 10.44 लाख रुपये से लेकर 13.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम,दिल्ली) के बीच है इसकी कीमत 

    टोयोटा रुमियन भी उस लिस्ट में शामिल हो गई है जिसका फेस्टिवल एडिशन लॉन्च किया गया है। ये कंपनी का चौथा मॉडल है जिसका स्पेशल एडिशन लॉन्च हुआ है जिसे टोयोटा रुमियन लिमिटेड फेस्टिवल एडिशन नाम से पेश किया गया है। ये स्पेशल एडिशन 31 अक्टूबर 2024 तक बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। आगे डालिए नजर इसमें दी गई एसेसरीज की पूरी लिस्ट पर:

    कॉम्पिलमेंट्री एसेसरी

    Toyota Rumion Limited Festival Edition Launched, Offered With Complimentary Accessories Worth Rs 20,608

    टेलगेट गार्निश

    मड फ्लैप्स

    रियर बंपर गार्निश

    इंटीरियर मैट्स

    नंबर प्लेट गार्निश

    क्रोम डोर वाइजर

    रूफ माउंटेड रियर स्पॉयलर

    सिल्वर इंसर्ट के साथ बॉडी साइड मोल्डिंग

    कीमत:: 20,608 रुपये

    Toyota Rumion Limited Festival Edition Launched, Offered With Complimentary Accessories Worth Rs 20,608
     

    रुमियन की फीचर लिस्ट और पावरट्रेन ऑप्शंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    Toyota Rumion Dashboard

    टोयोटा रुमियन एमपीवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन और एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी और पैडल शिफ्टर्स भी दिए हैं साथ ही इसमें पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, कीलेस एंट्री और क्रूज़ कंट्रोल भी मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें चार एयरबैग, एक हिल होल्ड असिस्ट, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और एक रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    इंजन ऑप्शन 

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर 

    103 पीएस (पेट्रोल), 88 पीएस (सीएनजी)

    टॉर्क 

    137 एनएम (पेट्रोल), 121.5 एनएम (सीएनजी)

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    टोयोटा रुमियन में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ सीएनजी किट का भी ऑप्शन मिलता है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस दिए गए हैंं। वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट्स में मैनुअल गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। 

    कीमत और मुकाबला

    Toyota Rumion

    टोयोटा रुमियन तीन वेरिएंट्स:एस,जी और वी में उपलब्ध है जिनकी कीमत 10.44 लाख रुपये से लेकर 13.73 लाख रुपये  (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसका सीधा मुकाबला मारुति अर्टिगा से है और ये किआ कैरेंस,टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का भी एक अफोर्डेबल विकल्प है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा रुमियन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है