• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 बेस्ड थ्री रो एसयूवी कार टेस्टिंग के दौरान आई नजर

    सिट्रोएन सी3 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध लेटेस्ट हैचबैक कार है जिसकी प्राइस टाटा टियागो और मारुति वैगन के बराबर रखी गई है। लेकिन, इसके डाइमेंशन प्रीमियम हैचबैक कारों के बराबर हैं। अब कंपनी भारत में अपना नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह एक एसयूवी कार हो सकती है जो सी3 पर बेस्ड होगी। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 12, 2022 16:57 ist
    info icon
    published onSep 12, 2022 16:57 IST
    last updated onSep 12, 2022 16:57 IST
    861 Views
    • Write a कमेंट

    three-row citroen c3

    • टेस्टिंग के दौरान नज़र आई इस कार में थ्री-रो सीटिंग लेआउट देखने को मिला है।
    • तस्वीरों में यह मॉडल सी3 कार का बड़ा वर्जन लग रहा है।
    • कैमरे में कैद हुए मॉडल के इंटीरियर का लुक सी3 कार जैसा है।
    • इसमें हैचबैक वर्जन वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जिसके साथ एमटी और एटी दोनों गियरबॉक्स ऑप्शंस मिल सकते हैं।

    सिट्रोएन सी3 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध लेटेस्ट हैचबैक कार है जिसकी प्राइस टाटा टियागो और मारुति वैगन के बराबर रखी गई है। लेकिन, इसके डाइमेंशन प्रीमियम हैचबैक कारों के बराबर हैं। अब कंपनी भारत में अपना नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह एक एसयूवी कार हो सकती है जो सी3 पर बेस्ड होगी। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है।

    three-row citroen c3

    इस गाड़ी की फ्रंट और साइड प्रोफाइल सी3 हैचबैक कार से इंस्पायर्ड लगती है, वहीं इसके रियर साइड का लुक एकदम नया लगता है। बड़े टायर के साथ यह गाड़ी एकदम एसयूवी कार जैसी अपील देती है। टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल में आप इस गाड़ी की तीसरी रो की तस्वीरें भी देख सकते हैं। अनुमान है कि यह अपकमिंग कार सी3 कार का बड़ा वर्जन हो सकता है जिसमें दो और पैसेंजर के बैठने की स्पेस मिल सकती है।

    three-row citroen suv

    कैमरे में कैद हुए मॉडल के इंटीरियर का लुक सी3 कार के केबिन जैसा ही नज़र आ रहा है। इसमें फंकी डैशबोर्ड, 10-इंच फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन सिस्टम, मैनुअल एसी और डिजिटल स्पीडोमीटर दिए गए हैं। ज्यादा प्रेक्टिकेलिटी के लिए इसमें अतिरिक्त कम्फर्ट फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

    थ्री-रो सी3 कार में हैचबैक वाला वर्जन 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है और इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड यूनिट का अभाव रखा जा सकता है। इसका टर्बो पेट्रोल इंजन 110 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम है और वर्तमान में इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

    three-row citroen suv

    three-row citroen c3

    थ्री-रो सिट्रोएन सी3 की प्राइस 9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। कीमत के मोर्चे पर इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा। वर्तमान में सिट्रोएन सी3 कार की प्राइस 5.71 लाख रुपए से 8.06 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यह भी देखें: सिट्रोएन सी3 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on सिट्रोएन सी3 एक्स

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है