• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए 2024 हुंडई क्रेटा से जुड़ी पांच खास बातें

    हुंडई क्रेटा भारत की सबसे पॉपुलर कॉम्पेक्ट एसयूवी कार है और सेगमेंट में इसका दबदबा लंबे समय से कायम है, लेकिन अब यह एसयूवी कार थोड़ी पुरानी हो चुकी है और इसे अपडेट की दरकार है। मुकाबले में मौजूद कारों को कड़ी टक्कर देने के लिए अब हुंडई नई क्रेटा एसयूवी लेकर आने वाली है जिससे भारत में 16 जनवरी को पर्दा उठेगा। नई हुंडई क्रेटा एसयूवी में क्या कुछ मिलेगा खास जानेंगे आगे:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 02, 2024 13:32 ist
    info icon
    published onJan 02, 2024 13:32 IST
    last updated onJan 02, 2024 13:32 IST
    210 Views
    • Write a कमेंट

    Indonesian-spec Hyundai Creta Facelift

    हुंडई क्रेटा भारत की सबसे पॉपुलर कॉम्पेक्ट एसयूवी कार है और सेगमेंट में इसका दबदबा लंबे समय से कायम है, लेकिन अब यह एसयूवी कार थोड़ी पुरानी हो चुकी है और इसे अपडेट की दरकार है। मुकाबले में मौजूद कारों को कड़ी टक्कर देने के लिए अब हुंडई नई क्रेटा एसयूवी लेकर आने वाली है जिससे भारत में 16 जनवरी को पर्दा उठेगा। नई हुंडई क्रेटा एसयूवी में क्या कुछ मिलेगा खास जानेंगे आगे:

    नई डिजाइन

    Hyundai Creta facelift

    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट कई अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री के लिए पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन कंपनी भारत आने वाली 2024 क्रेटा को लेकर पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि यह गाड़ी एकदम नई डिजाइन के साथ आएगी। सामने आए स्पाय शॉट के अनुसार, इसमें लंबी और स्क्वायर शेप्ड एलईडी हेडलाइट्स और डीआरएल्स दी जाएंगी। इस अपकमिंग कार में नए डिज़ाइन की फ्रंट ग्रिल और मॉडिफाइड फ्रंट व रियर बंपर भी दिया जा सकता है।

    Hyundai Creta facelift rear

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां इसमें ज्यादा कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे, फर्क केवल इतना होगा कि इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। जबकि, पीछे की तरफ इसमें स्प्लिट और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट, और सिक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स दिए जा सकते हैं।

    2024 हुंडई क्रेटा के केबिन की ज्यादा कोई डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई है। अनुमान है कि केबिन के अंदर इसमें नए डिजाइन के डैशबोर्ड के साथ कई सॉफ्ट टच और लेदरेट एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं। इस एसयूवी कार में नई डिजाइन की सीट अपहोल्स्ट्री (स्पेशल एडिशन के लिए अलग-अलग ऑप्शन समेत) भी दी जा सकती है।

    नए फीचर्स से हो सकती है लैस

    Indonesian-spec Hyundai Creta facelift interior

    नई क्रेटा कार में नई सेल्टोस और वरना वाले कई फीचर्स दिए जा सकते हैं, जिनमें ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले (टचस्क्रीन और ड्राइवर डिस्प्ले), ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, इंफोटेनमेंट और एसी के लिए स्विचेबल कंट्रोल शामिल हो सकते हैं।

    इसके अलावा इसमें मौजूदा क्रेटा वाले कई फीचर्स जैसे वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज़ कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर और पैनोरमिक सनरूफ देखने को मिल सकते हैं।

    एडवांस सेफ्टी फीचर

    Hyundai Creta facelift front camera

    इस साल के शुरुआत में हुंडई ने अपने लाइनअप की कारों में छह एयरबैग स्टैंडर्ड देकर सेफ्टी फीचर्स को अपडेट किया था। नई हुंडई क्रेटा में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया जाएगा।

    नई सेल्टोस और वरना की तरह ही इसमें लेवल 2 एडीएएस फीचर्स दिए जा सकते हैं, जिनमें लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल शामिल हो सकते हैं।

    सुरक्षा के लिए इसमें एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रियर पार्किंग सेंसर, रियरव्यू कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें 360-डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है।

    पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन

    Hyundai 1.5-litre Turbo-petrol Engine

    मौजूदा हुंडई क्रेटा में दो इंजन ऑप्शंस : 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115 पीएस/144 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल (116 पीएस/250 एनएम) दिए गए हैं। इन दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है।

    हुंडई अपनी अपकमिंग क्रेटा एसयूवी में नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (160 पीएस/253 एनएम) भी दे सकती है। यही इंजन नई सेल्टोस और वरना कार में भी दिया गया है। इस इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है।

    कीमत

    Hyundai Creta facelift

    2024 हुंडई क्रेटा की कीमत 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। हालांकि, इसकी यह प्राइस इंट्रोडक्ट्री होगी और कुछ समय बाद बढ़ जाएगी। सेगमेंट में नई क्रेटा एसयूवी का मुकाबला किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक से रहेगा।

    यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है