• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्ला मॉडल वाई ऑन रोड प्राइस एनालिसिस: आपके शहर में कितनी है इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत?

    आप टेस्ला मॉडल वाई इलेक्ट्रिक गाड़ी को तीन वेरिएंट्स में खरीद सकते हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 07, 2026 18:18 ist
    info icon
    published onMay 07, 2026 18:18 IST
    last updated onMay 07, 2026 18:18 IST
    379 Views
    • Write a कमेंट

    Tesla Model Y Onroad Prices

    टेस्ला मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार को भारत में पिछले साल लॉन्च किया गया था और यह देश में कंपनी की पहले गाड़ी है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको अपने शहर में इस इलेक्ट्रिक कूपे-एसयूवी कार की ऑन रोड प्राइस जरूर पता होनी चाहिए। फैसला लेने में आपकी मदद करने के लिए हमने भारत के टॉप 5 शहर में इसकी ऑन रोड प्राइस लिस्ट की एक सूची बनाई है:

    ऑन रोड प्राइस की गणना कैसे होती है?

    कार खरीदते समय, एक्स-शोरूम प्राइस में केवल गाड़ी की कीमत शामिल होती है। हालांकि, इसे घर लाने से पहले आपको कुछ टैक्स और शुल्क भी देने होते हैं, जो इस प्रकार हैं:

    • इंश्योरेंस प्रीमियम

    • रोड टैक्स (रजिस्ट्रेशन वाले राज्य के अनुसार अलग-अलग)

    • रजिस्ट्रेशन फीस

    • फास्टैग चार्ज

    • 10 लाख रुपये से ज्यादा एक्स-शोरूम कीमत वाली कार के लिए टीसीएस (टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स)

    • एसेसरीज (ऑप्शनल)

    नोट:

    मॉडल वाई के सभी वेरिएंट्स की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा है और इसलिए 1 प्रतिशत टीसीएस लगता है।

    नोट: इंश्योरेंस प्रीमियम कई बातों पर निर्भर करता है। हमारा सुझाव है कि आप अपने नजदीकी डीलर से इस बारे में बात करें और बेहतर डील के लिए मोलभाव करें।

    टेस्ला मॉडल वाई ऑन रोड प्राइस: दिल्ली

    शुल्क

    टेस्ला मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (बेस)

    टेस्ला मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव लॉन्ग रेंज (टॉप)

    एक्स-शोरूम

    59.89 लाख रुपये

    67.89 लाख रुपये

    एक्स-शोरूम का 1 प्रतिशत टीसीएस

    59,890 रुपये

    67,890 रुपये

    बीमा

    51,475 रुपये

    52,254 रुपये

    प्रशासनिक और सेवा शुल्क

    50,000 रुपये

    50,000 रुपये

    रोड टैक्स + रजिस्ट्रेशन शुल्क

    4,230 रुपये

    4,230 रुपये

    फास्टैग

    800 रुपये

    800 रुपये

    ऑन रोड प्राइस

    61,55,395 रुपये

    69,64,174 रुपये

    देश की राजधानी दिल्ली में टेस्ला मॉडल वाई की ऑन रोड कीमत 61.55 लाख रुपये से 61.64 लाख रुपये के बीच है। ध्यान दें कि इस कीमत में एसेसरीज, एक्सटेंडेड वारंटी और सर्विस पैकेज जैसे ऑप्शन एड-ऑन शामिल नहीं हैं।

    यहां दिल्ली में मॉडल वाई के सभी वेरिएंट्स की ऑन रोड प्राइस देखें

    टेस्ला मॉडल वाई ऑन रोड प्राइस: मुंबई

    शुल्क

    टेस्ला मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (बेस)

    टेस्ला मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव लॉन्ग रेंज (टॉप)

    एक्स-शोरूम

    59.89 लाख रुपये

    67.89 लाख रुपये

    एक्स-शोरूम का 1 प्रतिशत टीसीएस

    59,890 रुपये

    67,890 रुपये

    बीमा

    51,475 रुपये

    52,254 रुपये

    प्रशासनिक और सेवा शुल्क

    50,000 रुपये

    50,000 रुपये

    रोड टैक्स + रजिस्ट्रेशन शुल्क

    270 रुपये

    270 रुपये

    फास्टैग

    800 रुपये

    800 रुपये

    ऑन रोड प्राइस

    61,51,435 रुपये

    69,60,214 रुपये

    मुंबई में मॉडल वाई की ऑन रोड प्राइस 61.51 लाख रुपये से 69.60 लाख रुपये के बीच है। ध्यान दें कि इस कीमत में एसेसरीज, एक्सटेंडेड वारंटी और सर्विस पैकेज शामिल नहीं है।

    यहां मुंबई में मॉडल वाई के सभी वेरिएंट्स की ऑन रोड प्राइस देखें

    टेस्ला मॉडल वाई ऑन रोड प्राइस: बेंगलुरु

    शुल्क

    टेस्ला मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (बेस)

    टेस्ला मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव लॉन्ग रेंज (टॉप)

    एक्स-शोरूम

    59.89 लाख रुपये

    67.89 लाख रुपये

    एक्स-शोरूम का 1 प्रतिशत टीसीएस

    59,890 रुपये

    67,890 रुपये

    बीमा

    51,475 रुपये

    52,254 रुपये

    प्रशासनिक और सेवा शुल्क

    50,000 रुपये

    50,000 रुपये

    रोड टैक्स + रजिस्ट्रेशन शुल्क

    6,73,041 रुपये

    7,61,841 रुपये

    फास्टैग

    800 रुपये

    800 रुपये

    ऑन रोड प्राइस

    68,24,206 रुपये

    77,21,785 रुपये

    टेस्ला मॉडल वाई की बेंगलुरु में ऑन रोड कीमत 68.24 लाख रुपये से 77.22 लाख रुपये के बीच है। इस कीमत में एसेसरीज, एक्सटेंडेड वारंटी, और सर्विस पैकेज जैसी चीजें शामिल नहीं हैं।

    बुकिंग डिटेल्स:

    मॉडल वाई को नजदीकी टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर या आधिकारिक वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। इसकी बुकिंग डिटेल्स यहां देखें

    यहां बेंगलुरु में मॉडल वाई के सभी वेरिएंट्स की ऑन रोड प्राइस देखें

    टेस्ला मॉडल वाई ऑन रोड प्राइस: चेन्नई

    शुल्क

    टेस्ला मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (बेस)

    टेस्ला मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव लॉन्ग रेंज (टॉप)

    एक्स-शोरूम

    59.89 लाख रुपये

    67.89 लाख रुपये

    एक्स-शोरूम का 1 प्रतिशत टीसीएस

    59,890 रुपये

    67,890 रुपये

    बीमा

    51,475 रुपये

    52,254 रुपये

    प्रशासनिक और सेवा शुल्क

    50,000 रुपये

    50,000 रुपये

    रोड टैक्स + रजिस्ट्रेशन शुल्क

    5,650 रुपये

    5,650 रुपये

    फास्टैग

    800 रुपये

    800 रुपये

    ऑन रोड प्राइस

    61,56,815 रुपये

    69,65,594 रुपये

    अगर आप चेन्नई में टेस्ला कार लेना चाहते हैं तो वहां इसकी ऑन रोड कीमत 61.57 लाख रुपये से 61.66 लाख रुपये के बीच होगी। इस कीमत में एसेसरीज, एक्सटेंडेड वारंटी और सर्विस पैकेज जैसे एड-ऑन शामिल नहीं हैं।

    यहां चेन्नई में मॉडल वाई के सभी वेरिएंट्स की ऑन रोड कीमत देखें

    टेस्ला मॉडल वाई ऑन रोड कीमत: कोलकाता

    शुल्क

    टेस्ला मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (बेस)

    टेस्ला मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव लॉन्ग रेंज (टॉप)

    एक्स-शोरूम

    59.89 लाख रुपये

    67.89 लाख रुपये

    एक्स-शोरूम का 1 प्रतिशत टीसीएस

    59,890 रुपये

    67,890 रुपये

    बीमा

    51,475 रुपये

    52,254 रुपये

    प्रशासनिक और सेवा शुल्क

    50,000 रुपये

    50,000 रुपये

    रोड टैक्स + रजिस्ट्रेशन शुल्क

    32,740 रुपये

    32,740 रुपये

    फास्टैग

    800 रुपये

    800 रुपये

    ऑन रोड प्राइस

    61,83,905 रुपये

    69,92,684 रुपये

    केलकाता में नई मॉडल वाई की ऑन रोड कीमत 61.84 लाख रुपये से 69.93 लाख रुपये के बीच है।

    यहां कोलकाता में मॉडल वाई के सभी वेरिएंट्स की ऑन रोड कीमत देखें

    नोट: 

    ऊपर ऑन रोड प्राइस केवल जानकारी के लिए दी गई है, और इंश्योरेंस प्रीमियम, स्थानीय नगरपालिका कर, एसेसरीज, और डिस्काउंट अलग-अलग हो सकते हैं। हमारा सुझाव है कि अपने शहर में सही ऑन रोड प्राइस जानने के लिए टेस्ला के किसी प्रतिनिधी से बात करें।

    टेस्ला मॉडल वाई ओवरव्यू

    टेस्ला मॉडल वाई भारत में कंपनी की पहली कार है और इसे फिलहाल इंपोर्ट करके बेचा जा रहा है। इसमें आगे कनेक्टेड एलईडी लाइट बार के साथ पतले एलईडी हेडलैंप क्लस्टर दिए गए हैं। 

    Tesla Model Y front design

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां इसमें कूपे-एसयूवी शेप, 19-इंच अलॉय व्हील और फ्लश-फिट डोर हैंडल दिए गए हैं जो इसे सड़क पर दूसरी कार से अलग दिखाते हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड टेललैंप क्लस्टर के साथ एक यूनीक लाइटिंग इफेक्ट, एक बूटलिड स्पॉइलर, और चंकी क्लेड बंपर है, जो सड़क पर इसकी दमदार मौजूदगी दर्शाते हैं।

    Tesla Model Y side profile

    केबिन की बात करें तो कार के ज्यादातर फंक्शन बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन से कंट्रोल होते हैं। इसके अलावा, इसमें एक थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, पूरे डैशबोर्ड की चौड़ाई तक पतले एसी वेंट्स, और ब्लैक या ग्रे व ब्लैक केबिन थीम का विकल्प मिलता है।

    Tesla Model Y dashboard

    मॉडल वाई की फीचर लिस्ट की बात करें तो इसमें एक 16-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आगे और पीछे पावर्ड सीटें, 19-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, हीटेड स्टीयरिंग व्हील, कई वायरलेस चार्जर, पावर्ड टेलगेट, आगे वेंटिलेटेड सीटें, पावर एडजस्टेबल एसी वेंट्स, और पीछे वाले पैसेंजर के लिए अलग से 8-इंच टचस्क्रीन दी गई है।

    Tesla Model Y touchscreen infotainment system
    Tesla Model Y touchscreen for rear seat passengers

    सेफ्टी फीचर में कई एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट (एचएसए), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा, फुल सेल्फ-ड्राइविंग क्षमता, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), और आगे व पीछे पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    इसमें तीन पावरट्रेन का ऑप्शन दिया गया है और इसकी फुल चार्ज में रेंज 681 किलोमीटर तक बताई गई है। यहां इसके स्पेसिफिकेशन देखिए:

    वेरिएंट

    प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव

    प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव लॉन्ग-रेंज

    एल प्रीमियम ऑल-व्हील ड्राइव

    फुल चार्ज में रेंज (डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड)

    500 किलोमीटर

    622 किलोमीटर

    681 किलोमीटर

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    2

    एसेलरेशन (0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे)

    5.9 सेकंड

    5.6 सेकंड

    5 सेकंड

    ड्राइव

    रियर-व्हील ड्राइव

    रियर-व्हील ड्राइव

    ऑल-व्हील ड्राइव

    Tesla Model Y charging flap

    टेस्ला मॉडल वाई: कंपेरिजन

    टेस्ला मॉडल वाई का मुकाबला हुंडई आयनिक 5, किआ ईवी6, बीएमडब्ल्यू आईएक्स1, बीवाईडी सीलायन 7 और वोल्वो ईसी40 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी कार से है।

    was this article helpful ?

    टेस्ला मॉडल वाई पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है